Kumkum Bhagya : कुमकुम भाग्य में अभि और प्रज्ञा की तकरार रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। अभि प्रज्ञा हमेशा एक दूसरे के खिलाफ ही नजर आते हैं। इस बार दोनों प्रियंका और ऋषि की वजह से लड़ रहे हैं। प्रियंका ऋषि को परेशान कर रही है इस बात को प्रज्ञा जानती है। सच का साथ देते हुए प्रज्ञा किसी भी हद तक जाने को तैयार है। ऐसे में प्रियंका ने जीतने के लिए अभि को मोहरा बना लिया है। अब अभि प्रज्ञा एक दूसरे के खिलाफ हैं क्योंकि प्रज्ञा ऋषि के साथ और अभि प्रियंका के साथ है।

प्रियंका लगातार अपनी गलतियां सबसे छिपा रही है। ऐसे में प्रज्ञा ने कसम खाई है कि वह प्रियंका को बेनकाब करके ही मानेगी। वह अभी को इस बारे में बताती है लेकिन अभि उसका सच नहीं मान रहा। प्रियंका अभि के सामने कुछ और प्रज्ञा के सामने कुछ और बन जाती है। लेकिन प्रज्ञा हार मानने वालों में से नहीं है । अब प्रज्ञा के हाथ प्रियंका के खिलाफ एक बहुत बड़ा सबूत लगने वाला है। जिसे देख कर अभि भी अपनी गलती मानेगा औऱ कहेगा कि प्रज्ञा तुम हर बार सही होती हो और मैं गलत:-

Live Blog

19:19 (IST)21 Nov 2019
प्रियंका को रोक पाना होगा नहीं होगा आसान

प्रियंका इस वक्त सबसे खतरनाक मोड पर है उसने कई बार ऋषि को शादी के लिए मनाने की कोशिश की लेकिन हर बार ऋषि ने उसे मना कर दिया ऐसे में टूटा हुआ दिल प्रियंका को और खतरनाक बन देगा।

18:30 (IST)21 Nov 2019
अभि को है प्रज्ञा पर पूरा भरोसा

अभि कई बार इस बात को  कह चुका है कि उसे प्रज्ञा पर पूरा भरोसा है अब ऐसे में लग रहा है कि उसका विश्वास डगमगा रहा है। 

18:15 (IST)21 Nov 2019
प्रज्ञा कोशिश कर करके हार चुकी है

प्रज्ञा ने कई बार अभि को सच्चाई से वाकिफ कराने की कोशिश की लेकिन अभि सच्चाई को देख नहीं पा रहा है। अभि का ये भोलापन उसे हमेशा के लिए प्रज्ञा से दूर कर सकता है लेकिन प्रज्ञा उसे खुद से दूर कभी नहीं जाने देगी।

17:45 (IST)21 Nov 2019
अभि देख नहीं पा रहा है सच्चाई

अभि सच्चाई को देख नहीं पा रहा है ऐसे में उसे लगता है कि प्रज्ञा न जाने क्यों क्रिमिनल का साथ दे रही है। ऐसे में हो सकता है कि अभि और प्रज्ञा के बीच एकबार फिर से दूरी देखने को मिलेगी।

16:11 (IST)21 Nov 2019
अभि के सामने आएगी प्रियंका की सच्चाई..

अभि को अभी अंदाजा ही नहीं है कि वह गलत का साथ दे रहा है। कुमकुम भाग्य में जल्द ही कहानी में नया मोड़ आने वाला है। जल्द ही अभि को प्रियंका की सच्चाई पता चल जाएगी ऐसे में अभि खुदको ही माफ नहीं कर पाएगा क्योंकि उसने इसी के चलते प्रज्ञा को कितना बुरा भला समझा।

16:10 (IST)21 Nov 2019
अभि कर चुका है ऋषि की पिटाई, बीच में आई प्रज्ञा

अभि प्रियंका पर विश्वास करता है, ऐसे में वह कई बार ऋषि को पीटने की बात कह चुका है। अभि की आंखों में झूठ का पट्टा बंधा हुआ है जिसके चलत वो सच्चाई को देख नहीं पा रहा है। जिसके चलते वो जमकर ऋषि को कूट भी चुका है। ऐसे में प्रज्ञा ऋषि का साथ दे रही है।

16:09 (IST)21 Nov 2019
ऋषि को इस वजह से चुकानी पड़ रही बड़ी कीमत, भारी पड़ा प्रियंका को ना कहना..

प्रियंका, ऋषि द्वारा रिजेक्ट किए जाने से इतना ज्यादा आक्रोशित है कि इसी आक्रोश के चलते वो एक बहुद बड़ा कदम उठाएगा और उसका वो ही कदम उसके लिए मुसीबत बनेगा और प्रज्ञा सबके सामने उसका पर्दाफाश कर देगी।

16:08 (IST)21 Nov 2019
प्रियंका के जाल में फंसे अभि प्रज्ञा

शो कुमकुम भाग्य में अभि प्रज्ञा प्रियंका के जाल में फंसते नजर आ रहे हैं। अभि और प्रज्ञा ऋषि और प्रियंका की वजह से एक दूसरे के आमने सामने नजर आ रहे हैं। कुमकुम भाग्य के आज के एपिसोड में दिखाया गया कि आलिया दिशा से मिलती है और उसे याद दिलाती है कि उसकी शादी पूरब से हुई है। न केवल आलिया पूरब से शादी की बल्कि उनका एक बेटा भी है। दिशा, पूरब से कहती है कि वो आलिया को अपने जीवन में नहीं चाहती है और उसे ये बात आलिया को बता देना चाहिए।