Kumkum Bhagya 21 July 2020 Preview episode: कुमकुम भाग्य की कहानी ने दिलचस्प मोड़ ले लिया है। रणबीर और माया की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर रणबीर और प्राची दोनों काफी परेशान हैं क्योंकि उनका प्यार हर बार की तरह इस बार भी पूरा होते होते रह गया है। माया इस बात से बेहद खुश है कि उसकी शादी रणबीर से होगी लेकिन उसकी खुशी बहुत जल्द गम में बदलने वाली है क्योंकि प्राची, रणबीर के सामने अपने प्यार का इजहार करने वाली है।

कुमकुम भाग्य के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्राची मॉल में आर्यन को ढूंढती है। वह उसे मॉल में एक और लड़के का पीछा करने के लिए कहती है। आर्यन जानना चाहता है कि प्राची उस लड़के का पीछा क्यों कर रही है। प्राची आर्यन को बताती है कि लड़के का नाम राहुल है और उसे उसके बारे में और पता लगाना होगा। आर्यन राहुल का पीछा करने का फैसला करता है लेकिन क्या वह प्राची की मदद कर पाएगा इस बात का पता तो आगे आने वाले एपिसोड में ही चलेगा।

वहीं अगर कुमकुम भाग्य के बीते एपिसोड की बात करें तो पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अभि, प्राची की मां को धन्यवाद देने के लिए रणबीर को घर लौटने का इंतजार करने के लिए कहता है। प्रज्ञा इंतजार करने का फैसला करती है लेकिन उसे सरिता का फोन आता है जिसके चलते वह तुरंत वहां से चली जाती है।

अभि, प्रज्ञा से नही मिल पाता है लेकिन जब वह अपने कमरे में जाता है, तब वह रणबीर की मां को समझाते हुए कहता है कि रणबीर और माया को शादी करने दें। वे रणबीर के परिवार को शादी की खरीदारी के लिए मॉल ले जाते हैं। रणबीर की मां प्राची को भी साथ ले जाती है। वह उन्हें समझाती है कि उसे शादी के लिए राजी क्यों होना पड़ा। जिसके बाद प्राची ने रणबीर की मदद करने का वादा किया।