Kumkum Bhagya 2 January 2020 episode: टीवी के सबसे पॉपुलर शो में से एक कुमकुम भाग्य को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। शो में रोजाना आ रहे टर्न और ट्विस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कुमकुम भाग्य की कहानी में जहां एक ओर अभि और प्रज्ञा के बीच की नजदीकियां बढ़ रही हैं वहीं जल्द ही दर्शकों को रणबीर और प्राची के बीच का लव एंगल देखने को मिलेगा।
कुमकुम भाग्य के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया गया कि रणबीर और आर्यन प्राची के घर बैठे हैं। प्रज्ञा उनसे पूछती है कि क्या उन्हें चाय या पानी चाहिए। रणबीर ना कहता है और प्राची को बुलाने के लिए कहता है।
वहीं प्राची को लेकर रणबीर नर्वस होने लगता है वहीं प्रज्ञा को इस बात का आभास हो जाता है कि रणबीर प्राची को प्रपोज करना चाहता है। रणबीर के दिल में तो प्राची के लिए प्यार और प्राची भी कहीं न कहीं रणबीर से प्यार करती है ऐसे में उनको प्रज्ञा का साथ भी मिलना तय है लेकिन इन दोनों के रिश्तों में जो सबसे बड़ी बाधा आएगी वो रिया खड़ा करेगी और अगर रिया कुछ करती है तो फिर इससे अभि और प्रज्ञा के रिश्तों में तनाव आ सकता है।
वहीं कुमकुम भाग्य के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि आलिया रिया को भड़काती है। आलिया रिया से कहती है कि वो प्राची को इस हद तक शर्मिंदा कर दे कि सिर्फ रणबीर ही नहीं बल्कि कोई भी दूसरा लड़का उसे डेट नहीं करे। वहीं प्राची, प्रज्ञा से कहती है कि वो रणबीर जैसे लोगों से शादी नहीं करना चाहती है। वो कहती है कि रणबीर दूसरी लड़कियों के साथ फ्लर्ट करना पसंद करता है जो उसे पसंद नहीं।
वहीं प्रज्ञा, प्राची को बताती है कि उसे अभि के बारे में भी ऐसा ही महसूस हुआ था। प्राची का कहना है कि वो एक साधारण आदमी के साथ शादी करना चाहती है। वहीं नाश्ता करते समय अभि को भी इस बात का संकेत मिलता है कि रणबीर भी रिया से प्यार करता है। रणबीर आर्यन के साथ ये पता लगाने के लिए प्रीची के घर जाता है कि क्या उसने वास्तव में प्राची को प्रपोज किया है या नहीं।

