Kumkum Bhagya: कुमकुम भाग्य में अभि और प्रज्ञा तो मिल चुके हैं, साथ ही अब आलिया से भी हो गया है प्रज्ञा का आमना सामना। आलिया प्रज्ञा को शुरू से ही पसंद नहीं करती थी। अपने हाई क्लास वाले एटीट्यूट को आगे रख कर उसने हमेशा प्रज्ञा की बेइज्जती की । इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। लेकिन आलिया फालतू बोलती इससे पहले ही प्रज्ञा ने कन्ने सीधे कर लिए और आलिया की वाट लगा दी।

जब आलिया प्रज्ञा का सामना हुआ तो- आलिया प्रज्ञा को नीचा दिखाने लगी। तभी प्रज्ञा ने भड़कते हुए कहा-तुमने मुझसे ऐसे बात की तो ऐसा जवाब दूंगी कि मेरे सामने तो क्या किसी और के सामने भी मुंह कोलने के लायक नहीं रहोगी। पहले एक रिश्ता था जिसका लिहाज कर लिया करती थी। पर अब तो वो भी नहीं है। डरना चाहिए तुम्हें मुझसे, कि कहां इतनी सारी बातों और सालों का गुस्सा एक साथ तुमपर न निकल जाए।’ इसके अलावा शो में दिखाया जाएगा कि प्रियंका ऋषि को ब्लैकमेल करने के लिए उसके घर तक पहुंच गई है। क्या होगा जब सोए हुए ऋषि को प्रियंका की आहट सुनाई देगी तो…

Live Blog

18:09 (IST)02 Dec 2019
दिशा को देख परेशान हो जाती हैं प्रज्ञा और थोड़ देती हैं पार्टी

कुमकुम भाग्य के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि दिशा प्रज्ञा के पास आती है और रो रही है। वह प्रज्ञा से इसी वक्त पार्टी से चलने को कहती हैं। दिशा की स्थिति देखकर प्रज्ञा थोड़ी अपसेट हो जाती हैं और तुरंत पार्टी छोड़ने का फैसला करती हैं। जब प्रज्ञा दिशा के साथ पार्टी से बाहर जा रही होती है तो उसकी साड़ी अभि के सूट में फंस जाती है।

15:40 (IST)02 Dec 2019
प्रज्ञा ने आलिया को लगा दी झाड़

प्रज्ञा ने आलिया को लगा दी झाड़: प्रज्ञा को आलिया ने देखा तो वह देखते ही प्रज्ञा को फालतू बोलने लगी। ऐसे में प्रज्ञा गुस्से में आ गई और बोली कि पहले की बात और थी, रिश्ते की वजह से सुन लेती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है दोनों के बीच कोई रिश्ता अब नहीं बचा। 

15:38 (IST)02 Dec 2019
प्रज्ञा से मिली आलिया..

शो कुमकुम भाग्य में एक के बाद एक नए नए मोड़ आ रहे हैं। पहले अभि और प्रज्ञा का मिलन हुआ था। उसके बाद अब प्रज्ञा से उसकी ननंद यानी कि आलिया टकरा गई है। आलिया ने यूं तो पहले ही प्रज्ञा को देख लिया था। लेकिन वह उसे इग्नोर कर रही थी। प्रज्ञा के सामने भी कई बार आलिया आई लेकिन वह इस वजह से छिपी रही कि किसी को उसके यहां होने की स्च्चाई का पता न चले। पर अब छिपाना कैसा जब अभि और प्रज्ञा की मुलाकात हो चुकी है।