Kumkum Bhagya, 18 Oct Preview Episode: शो कुमकुम भाग्य में इस वक्त काफी ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। एक के बाद एक अभि-प्रज्ञा की जिंदगी में तूफान आ रहे  हैं। इस बार प्रियंका नाम का तूफान न सिर्फ उनकी जिंदगी में आया है बल्कि ये तूफान प्राची-रणवीर और रिया को भी अपनी चपेट में ले रहा है। अभि और प्रज्ञा पहले ही प्रियंका की वजह से एक बार फिर से आपस में भिड़ गए थे। लेकिन वक्त रहते अभि की आंखें खुल गईं और उसे प्रियंका की सच्चाई का अंदाजा हो गया।

तो वहीं अब बारी है प्राची और रणवीर की। प्रियंका अब अपनी साइकोनेस की हदें पार करेगी। प्राची और रणवीर की जिंदगी में जहर घोलती दिखेगी। इस बीच प्रियंका रिया को प्राची के खिलाफ भड़काती दिखाई देगी। वह रिया को कहेगी कि प्राची तुमसे रणवीर को छीन लेगी, वक्त रहते कुछ करो नहीं तो रणवीर तुमसे बहुत दूर चला जाएगा। ऐसे में रिया प्राची के खिलाफ फिर चाल चलेगी। जिसका सीधा सीधा फायदा प्रियंका को मिलेगा। इस बीच प्राची को खूब बदनाम करने की साजिश की जाएगी:-

Live Blog

16:42 (IST)18 Oct 2019
आलिया को पता है सारा सच..कौन है अभी की दूसरी बेटी?

इस बारे में आलिया सब जानती है कि प्राची अभि की दूसरी बेटी है। लेकिन वह ये सच अपने भाई के सामने आने नहीं देना चाहती। ऐसे में वह अभि को अनुराधा के पास जाने से रोकती हुई दिखाई देती है। वहीं प्रज्ञा को खबर हो जाती है कि अभि उसे पुकार रहा है। ऐसे में वह पीछे पलटकर नहीं देखती और सीधा अपने रास्ते पर चलती रहती है

16:41 (IST)18 Oct 2019
कुमकुम भाग्य: अभि को हुआ शक..

अनुराधा प्रज्ञा ही है, लेकिन इस बारे में वह नहीं जानता है। क्योंकि उसे लगता है कि प्राची की मां अनुराधा है प्रज्ञा नहीं। इसी कन्फ्यूजन में वह प्रज्ञा को अनुराधा समझ बैठता है और जोर से आवाजें लगाने लगता है। अभि प्रज्ञा के पीछे पीछे जाता है।

16:41 (IST)18 Oct 2019
अभि को दिखी अनुराधा..

शो कुमकुम भाग्य की कहानी में नए नए मोड़ सामने आ रहे हैं।अभि-प्रज्ञा की मंजिल एक है लेकिन रास्ते दोनों हमेशा अलग चुनते हैं। लेकिन इस बीच दोनों एक दूसरे से टकराते जरूर हैं। एक बार फिर से अभि और प्रज्ञा का आमना-सामना हो रहा है। अभि-प्रज्ञा फिर से एक दूसरे को मिलने वाले हैं अभि को एक बार फिर अनुराधा दिखाई देती है।