Kumkum Bhagya: टीवी के सबसे पॉपुलर शो में से एक ‘कुमकुम भाग्य’ में फिलहाल कोर्ट रूम ड्राम चल रहा है। लेकिन इन सबके बीच भी शो में अभि और प्रज्ञा के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कुमकुम भाग्य के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रियंका ऋषि को फोन करती है और उससे माफी मांगती है। प्रियंका, ऋषि से कहती है कि वो आखिरी बार उससे मिलना चाहती है और उससे माफी मांगना चाहती है।

प्रियंका के बार-बार आग्रह करने के बाद ऋषि केवल 10 मिनट के लिए उससे मिलने के लिए सहमत हो जाता है। इसके बाद जब प्रियंका, अभि को कॉल करती है तो वो बातों ही बातों में अभि से इस बात का जिक्र कर देती है कि ऋषि ने उसको मिलने के लिए बुलाया है। जिसपर अभि उसे ऋषि से मिलने से रोकता है। वहीं पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि प्रियंका ऋषि से पूछती है कि क्या वो उससे शादी करना चाहता है। ऋषि उससे शादी करने से इनकार कर देता है। जिसके बाद प्रियंका पूछती है कि क्या वो शाहाना से प्यार करता है, तो ऋषि कहता है कि हां उसका प्यार शाहाना ही है और वो उससे ही शादी करेगा। अब आज के एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये ऋषि को फंसाने के लिए प्रियंका की एक और चाल है।

Live Blog

23:29 (IST)18 Nov 2019
अभि क्या ऋषि को बचा पाएगा

प्रियंका ऋषि से मिलकर उससे शादी की योजना बनाती है। क्या अभि या प्रज्ञा ऋषि को प्रियंका की साजिश से बचा पाएंगे? 

19:05 (IST)18 Nov 2019
अभि ने प्रियंका को ऋषि से मिलने को करेगा मना

आने वाला एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रियंका ऋषि से मिलने के लिए कहती है। ऋषि तैयार हो जाता है। तभी अभि का फोन प्रियंका के पास आता है। वह पूछता है कि तुम एयरपोर्ट पर हो क्या? इस पर प्रियंका कहती है कि मेरी फ्लाइट 3 घंटे लेट हो गई है और ऋषि फोन कर मिलने को कह रहा था। इस पर अभि कहता है कि तुम उससे नहीं मिलोगी।

17:31 (IST)18 Nov 2019
ऋषि से मिलकर प्रियंका क्या करेगी

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रियंका ऋषि को फोन करके माफी मांगेगी। उससे  आखिरी बार मिलने के लिए भी कहेगी। ऋषि, प्रियंका से मिलने के लिए तैयार हो जाएगा, लेकिन केवल 10 मिनट के लिए। दूसरी तरफ प्रियंका, अभी को फोन करेगी और अभी उससे पूछेगा कि क्या वह एयरपोर्ट पर पहुंच गई है।

16:37 (IST)18 Nov 2019
अभि प्रज्ञा की जिंदगी में अब प्रियंका तूफान लाने वाली हैं..

अभि प्रज्ञा की जिंदगी में अब प्रियंका तूफान लाने वाली हैं। क्योंकि प्रज्ञा ऋषि और उसके मामले में टांग अड़ाई है। प्रज्ञा की आदत है वह हमेशा सच्चाई के लिए लड़ती है । ऐसे में वह भी हार मानने वालों में से नहीं है। अब अभि को भी प्रज्ञा लपेटे में लेगी। इससे अभि प्रज्ञा दोनों दोनों मुश्किल में पड़ने वाले हैं। 

14:52 (IST)18 Nov 2019
अभि प्रज्ञा के बीच इस वजह से बढ़ रहीं दूरियां...

इधर, प्रियंका  लगातार ऋषि को ब्लैकमेल कर रही है। वह चाहती है कि ऋषि उससे शादी करले। क्योंकि वह किसी और से उसकी शादी होते नहीं देख सकती। इसकी वजह से प्रियंका ये सारा गेम खेल रही है। अब प्रज्ञा तो प्रियंका के बारे में सब जानती है और अभि को भी इस बारे में सब कुछ बताना चाहती है। लेकिन अभि उसकी बात सुनने को राजी ही नहीं है। इससे अभि और प्रज्ञा के बीच काफी सारी प्रॉब्लम्स क्रिएट हो रही हैं। 

11:34 (IST)18 Nov 2019
अभि प्रज्ञा की जिंदगी में हर कोई बना उनका दुश्मन..

कुमकुम भाग्य में अभि प्रज्ञा की लाइफ में शांति ठहरने का नाम ही नहीं ले रही। हर दिन नई मुसीबत उन दोनों के बीच आ जाती है। फैंस चाहते थे कि शो में दोनों का मिलन हो जाए। लंबे वक्त के बाद मिलन तो हुआ। लेकिन आधा अधूरा। कभी प्राची और रिया की लड़ाई, कभी आलिया की चाल, तो कभी प्राची, रिया और रणवीर का पंगा। अब इस बार प्रियंका और ऋषि इन दोनों के बीच आ गए हैं। 

10:17 (IST)18 Nov 2019
ऋषि और प्रियंका की वजह से क्या फिर से अलग हो जाएंगे अभि-प्रज्ञा?

ऋषि और प्रियंका का चैप्टर इस वक्त कुमकुमभाग्य में चल रहा है। इन दोनों की वजह से एक बार फिर से अभि और प्रज्ञा एक दूसरे के खिलाफ खड़े हैं। हालांकि अभि फिर भी प्रज्ञा को कहता है कि चाहे कुछ भी हो जाए हम इस केस के लिए बेशक एक दूसरे के खिलाफ हों, लेकिन जब हम कोर्ट से बाहर होंगे तो इस केस के बगैर बात करेंगे औऱ नॉर्मल लाइफ जिएंगे।