Kumkum Bhagya 18 Jan 2020 Preview/upcoming Episode: टीवी के सबसे पॉपुलर शो में से एक कुमकुम भाग्य को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कुमकुम भाग्य में रोजाना दर्शकों को नए टर्न और ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। कुमकुम भाग्य के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रज्ञा आलिया द्वारा अपमानित होने के बाद एक बिस्तर के पीछे रो रही होगी। वहीं अभि को अब भी प्रज्ञा की तलाश होती है क्योंकि वो चाहता है कि प्रज्ञा रिया से मिले।
अभि प्रज्ञा को तलाशने की बहुत कोशिश करता है लेकिन वो उसे खोजने में असमर्थ होता है। अभि प्रज्ञा का नाम पुकारता है और एक आवाज सुनता है लेकिन वो किसी को देख नहीं पाता। अभि आवाज की जांच करने के लिए कमरे में प्रवेश करता है कि क्या प्रज्ञा कमरे में है की नहीं। अब आगे आने वाले एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या अभि प्रज्ञा को ढूंढेगा और उसे रिया से मिलाने ले जाएगा।
प्रज्ञा, अभि से रिया से मिलने से मना कर देगी। प्रज्ञा का मानना है कि अभी सही वक्त नहीं है रिया से मिलने का लेकिन अभि उससे कहेगा कि कम से कम एक बार तो बेटी से मिल लो। अब देखना होगा कि प्रज्ञा क्या फैसला लेती है।
बीते एपिसोड की बात करें तो कुमकुम भाग्य के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अभि प्रज्ञा को अपने कमरे में ले जाता है और उसकी चोट पर मरहम लगाता है। प्रज्ञा और अभि एक दूसरे से फिर कभी नहीं लड़ने का फैसला करते हैं।
प्राची को कॉलेज में दूसरे से बात करते देख रणबीर को जलन होती है। माया रणबीर के पास जाती है। रणबीर माया के साथ फ्लर्ट करना शुरू कर देता है उसे लगता है कि ऐसा करने से प्राची को जलन होगी। आलिया प्रज्ञा और अभि को एक ही कमरे में एक साथ पाती है। जब अभि कमरे से बाहर जाता है, तो आलिया प्रज्ञा को यह कहकर अपमानित करती है कि वो जिस बेटी को पीछे छोड़ गई है, वो उससे अब नफरत करती है। अभि, प्रज्ञा की तलाश में जाता है, लेकिन उसे ढूंढ नहीं पाता वहीं वो प्रज्ञा की भावनाओं को आहत करने के लिए आलिया को डांटता है।

