Kumkum Bhagya 18 December 2019, Spoiler Alert: टीवी के सबसे पॉपुलर शो में से एक कुमकुम भाग्य को दर्शकों द्वारा काफी प्यार मिल रहा है। कुमकुम भाग्य में रोजाना आ रहे टर्न और ट्विस्ट को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। कुमकुम भाग्य का अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। शो में दिखाया जाएगा कि संजू, प्राची को बंदूक की नोक पर शादी करने के लिए मजबूर करता है।
संजू, प्राची के लिए प्यार की सारी हदें पार करता है और उसके न चाहने के बावजूद उससे शादी करने की कोशिश करता हुआ नजर आता है। संजू अपनी असली पहचान छिपाकर ऐसा करने की कोशिश करता है। इस दौरान प्राची की मां प्रज्ञा वहां पहुंच जाएगी और गुंडे से बंदूक छीनकर उसे संजू पर तान देगी। प्रज्ञा के साथ रणबीर भी होगा और वो प्राची को बचाने में प्रज्ञा की मदद करता हुआ नजर आएगा।
वहीं रिया को देखकर प्रज्ञा हैरान होगी कि रिया को इस जगह का पता कैसे चला और वो वहां पर कैसे पहुंच गई। रिया बातों को घुमाते हुए बताती है कि वो रणबीर के लिए वहां पर आई है। इन सबके बची प्रज्ञा के साथ आई सरिता, संजू के चेहरे से उसका नकाब हटाने की कोशिश करती है हालांकि वो ऐसा करने में कामयाब नहीं हो पाती। वहीं इसी बीच संजू जब देखता है कि वो अब प्राची से शादी नहीं कर पाएगा तो फिर वो प्राची पर गोली चला देगा लेकिन रणबीर प्राची को बचा लेगा।
वहीं कुमकुम भाग्य के आगामी एपिसोड में हम देखेंगे कि प्रज्ञा, सरिता से कहती है कि उसे लगता है कि प्राची प्यार में है। सरिता, प्रज्ञा को प्राची को डांटने के लिए कहती है और उससे प्यार में पड़ने के बजाय पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहती है। प्रज्ञा कहती है कि वो ऐसा कुछ नहीं करेगी। प्रज्ञा सोचती है कि रणबीर एक अच्छा लड़का है और अगर प्राची उसे पसंद करती है तो इसमें कुछ गलत नहीं है। अब ये देखना होगा कि क्या प्राची और रणबीर एक दूसरे के लिए अपनी भावनाएं प्रकट करते हैं या नहीं।

