Kumkum Bhagya, 17 Oct Written Episode: शो कुमकुम भाग्य की कहानी में नए नए मोड़ सामने आ रहे हैं।अभि-प्रज्ञा की मंजिल एक है लेकिन रास्ते दोनों हमेशा अलग चुनते हैं। लेकिन इस बीच दोनों एक दूसरे से टकराते जरूर हैं। एक बार फिर से अभि और प्रज्ञा का आमना-सामना हो रहा है। अभि-प्रज्ञा फिर से एक दूसरे को मिलने वाले हैं अभि को एक बार फिर अनुराधा दिखाई देती है। अनुराधा प्रज्ञा ही है, लेकिन इस बारे में वह नहीं जानता है। क्योंकि उसे  लगता है कि प्राची की मां अनुराधा है प्रज्ञा नहीं। इसी कन्फ्यूजन में वह प्रज्ञा को अनुराधा समझ बैठता है और जोर से आवाजें लगाने लगता है। अभि प्रज्ञा के पीछे पीछे जाता है।

इस बारे में आलिया सब जानती है कि प्राची अभि की दूसरी बेटी है। लेकिन  वह ये सच अपने भाई के सामने आने नहीं देना चाहती। ऐसे में वह अभि को अनुराधा के पास जाने से रोकती हुई दिखाई देती है। वहीं प्रज्ञा को खबर हो जाती है कि अभि उसे पुकार रहा है। ऐसे में वह पीछे पलटकर नहीं देखती और सीधा अपने रास्ते पर चलती रहती है। देखें वीडियो:-

प्रज्ञा को पता है कि प्राची की बहन रिया है। रिया अभि और प्रज्ञा की बेटी है उसे इस सच का पता चल चुका है। लेकिन अभि नहीं जानता कि प्राची उसका अपना खून है। रिया और प्राची के बीच अकसर लड़ाइयां होती हैं।

ऐसे में अभि जानता है कि प्राची संस्कारों वाली लड़की है इसलिए वह उसकी मदद करता रहता है। यही बात रिया को पसंद नहीं है क्योंकि वह अपने पिता को लेकर काफी पोजेसिव है। ऐसा ही हाल प्राची का भी है। रिया प्रज्ञा को पसंद करती है औऱ अपनी मां की तरह देखती है। लेकिन प्राची को पसंद नहीं कि वह उसकी मां के करीब जाए।

अब आने वाले एपिसोड्स में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि ये परिवार एक कैसे होता है। अभि कभी अपनी बेटियों से मिल पाएगा क्या प्रज्ञा अपनी बेटी रिया को गले से लगा पाएगी। जानने के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम के सीरियल अपडेट्स।