Kumkum Bhagya 16 Sept Preview Episode: जी टीवी के शो कुमकुम भाग्य में इस समय हाई बोल्टेज ड्रामा चल रहा है। रणवीर प्राची से झूठे प्यार का नाटक कर रहा है लेकिन इस झूठे प्यार के चल रहे नाटक में प्राची को सचमुच में रणवीर से प्यार हो जाता है। रिया और रणवीर के झूठे प्यार के बनाए हुए नाटक का प्राची शिकार हो जाती है और रणवीर के प्राची करीब आने लगती है। नाटक ये है कि प्राची जैसे ही रणवीर के प्यार में पड़ेगी वह उसका दिल दुखा देगा क्योंकि रिया ने रणवीर के सामने एक शर्त रखी थी।
शर्त के मुताबिक रिया उसका प्रोपोजल तभी स्वीकार करेगी जब वह प्राची को सबक सिखाएगा। लेकिन ट्विस्ट ये आने वाला है कि रणवीर को भी नाटक करते हुए प्राची से प्यार होने लगता है और रिया का दांव उल्टा पड़ता हुआ दिखाई देगा।इधर प्रज्ञा के लिए अभि की तड़प ज्यादा बढ़ने लगती है। प्रज्ञा को अभि ज्यादा मिस करने लगा है। क्या अभि और प्रज्ञा की जिंदगी में खुशियों की फिर से होगी दस्तक। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि प्राची एक मुसीबत में फंसने वाली है। रिया रणवीर की कार से उतर जाती हैऔर सुनसान रात में अकेले चलने लगती है। इसी दौरान प्राची के पीछे कुछ गुंडे पड़ जाते हैं। तब प्राची को कोई और नहीं बल्कि रणवीर ही बचाता नजर आएगा।
वहीं आगे कई ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं। इधर ऋषभ को फ्यूजन बिट्स में नौकरी मिल गई है। प्रज्ञा उससे पूछती है कि तुमने कहा था कि फ्यूजन बिट्स में नौकरी मिली है। ऋषभ फिर बताता है कि रिद्म कंपनी फ्यूजन बिट्स की ही सिस्टर कंपनी है। प्रज्ञा चौंकती हुई कहती है कि पूरब खन्ना के साथ। तभी ऋषभ कहता है कि आप पूरब खन्ना को जानती हैं। वह अभिषेक मेहरा के बेस्ट फ्रेंड हैं। ऐसा सुन प्रज्ञा कुछ सोच में पड़ जाती है। प्राची और रिया के बीच फंसा है रणवीर। वहीं प्रज्ञा और अभि भी जल्द साथ-साथ नजर आएंगे। इधर सरिता के घर आए नए मेहमान ऋषभ भी लाने वाला है कहानी में एक धमाकेदार ट्वीस्ट।

