Kumkum Bhagya: कुमकुम भाग्य के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि संजू अपने चेहरे को नकाब से ढकते हुए प्राची से शादी करने की कोशिश करेगा। वहीं रणबीर बंधा हुआ है लेकिन वो किसी तरह बच निकलता है। रणबीर अपहरणकर्ताओं को पीटना शुरू कर देता है। इस दौरान रिया भी रणबीर की अपहरणकर्ताओं को पीटने में मदद करती है। हालांकि, संजू बंदूक निकालता है और प्राची को गोली मारने की धमकी देता है।
संजू कहता है कि अगर कोई भी उसे रोकेगा तो फिर वो प्राची को गोली मार देगा। जिसके बाद संजू प्राची से शादी करने के लिए फिर से मंडप में वापस चला जाता है। वहीं प्रज्ञा गोदाम में आती है जहां प्राची को बंधक बनाकर रखा गया है और प्राची को शादी रोकने के लिए कहती है। अब आज के एपिसोड में ये देखना होगा कि क्या प्रज्ञा प्राची की मदद करने में सफल हो पाती है या नहीं?
वहीं कुमकुम भाग्य के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि प्राची और रणबीर अपहरणकर्ताओं से हार जाते हैं और गोदाम में वापस आ जाते हैं। अपहरणकर्ताओं द्वारा एकबार फिर प्राची और रणबीर को पकड़कर बांध दिया जाता है। प्राची, रणबीर का फोन देखती है और उसका इस्तेमाल प्रज्ञा या मिस्टर मेहरा को कॉल करने के लिए करती है।
प्राची की मां प्रज्ञा पुलिस स्टेशन में अपना फोन भूल जाती है और उसे लेने के लिए वापस जाती है। प्रज्ञा, पुलिस से बात कर रही होती है लेकिन अभि उसे नोटिस नहीं करता है। रिया गोदाम में पहुँचती है और संजू को रोकने की कोशिश करती है लेकिन संजू उसकी बात नहीं सुनता और उसका भी अपहरण करने की धमकी देता है। प्राची और रणबीर एक साथ बंधे होते हैं। प्राची, अभि के फोन से प्रज्ञा को फोन करती है और किसी तरह अपहरणकर्ताओं के बारे में बताती है।
