Kumkum Bhagya, 14 Jan 2020, Preview Episode: संजू नाकाब पहनकर प्राची से शादी करने की कोशिश करेगा। वह भागने में कामयाब हो जाता है जिससे रिया के जान में जान आती है। क्योंकि रिया को बखूबी पता था कि अगर संजू पकड़ा गया तो उसका भांडा फूट जाएगा और उसके पिता अभि उसके बख्शेंगे नहीं। और प्रज्ञा भी नहीं छोड़ेगी। क्योंकि प्रज्ञा जानती है कि रिया ने उसकी बेटी को बदनाम करने के लिए क्या कुछ नहीं किया है।
एक तरफ संजू भागने में कामयाब होता है, दूसरी ओर रणवीर जेल से रिहा हो गया है और संजू को ही ढूंढ रहा है। इस बीच प्रज्ञा और अभि आमने सामने टकराते हैं लेकिन प्रज्ञा को चोट आने के कारण दोनों नहीं मिल पाते हैं। प्रज्ञा चोट के बाद कार में सोई हुई होती है इस कारण वह अभि को नहीं देख पाती है। इधर अभि के जासूस ने बताया कि संजू और युवी ने मिलकर नकली एमएमएस बनाया था। रिया इस बातचीत को सुन लेती है। रिया संजू को तुरंत शहर छोड़ने के लिए कहती है।
आने वाले एपिसोड में देखेंगे कि लोहड़ी का फंक्शन रखा जाता है जहां पूरे घरवाले एक छत के नीचे होते हैं। अब यहीं पर अभि और प्रज्ञा आमने सामने एक बार फिर टकराते हैं और दोनों का मिलन होना तय माना जा रहा है। अब यहां रिया को एहसास होत है कि रणवीर उसके लिए नहीं बना है लेकिन उसकी बुआ आलिया इस बात को रिया को महसूस ही नहीं होने देती है और भड़कती रहती है। ऐसे में आलिया एक बार रिया के साथ मिलकर प्लान बनाती है सिर्फ और सिर्फ प्राची को बदनाम करने के लिए। वहीं लोहड़ी के फंक्शन में रणवीर और प्राची एक साथ डांस परफॉर्म करते हैं और दोनों के बीच काफी कुछ घटता है।
