Kumkum Bhagya 11 Sept Preview Episode: कुमकुम भाग्य में इस वक्त बड़ा ट्विस्ट आ गया है। शो में गुंडो ने रिया की जान को खतरे में डाल दिया है। रिया गणपति उत्सव में अपनी मौज में होती है। प्राची उसे बताने की कोशिश करती है कि पंडाल में दो चोर घुस आए हैं। लेकिन रिया उसका यकीन नहीं करेगी। आज शो में दिखाया जाएगा कि जैसे ही प्राची उन दोनों गुंडों की सच्चाई सबको बताएगी तो पीछे से दूसरा गुंडा रियापर हमला करदेगा और उसके गले में चाकू रख देगा।
पहला गुंडा प्राची को जोरदार धक्का देगा तो वह रणवीर की बाहों में जा गिरेगी। इसके बाद अब बाहर से अभि आएगा उसे इस बारे में कोई खबर नहीं होगी कि घर में क्य़ा हो रहा है। अब शो में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि अभि और प्रज्ञा दोनों इस मुश्किल का सामना कैसे करते हैं। अभि अपनी बेटी से बहुत प्यार करता है ऐसे में वह कहेगा कि अगर मेरी बेटी को एक भी खरौंच आई तो तुम बचोगे नहीं। देखें वीडियो:-
बता दें, गणपति बप्पा की मूर्ति पर चढ़ाए गए लाखों के कीमती हार पर दो चोरों की नजर थी। इसके लिए उन्होंने प्लान भी बनाया था कि वह झूमर गिराएंगे और भगदड़ मचाएंगे। लेकिन चोरों का झूमर वाला प्लान तो प्रज्ञा फेल कर देती है। इसके बाद चोर ये प्लान बनाते हैं कि वह मिस्टर मेहरा की बेटी को कब्जे में लेंगे और फिर हार लूट ले जाएंगे।
इससे पहले शो में महाएपिसोड दिखाया गया था जिसमें प्रज्ञा और आभि का महामिलन हुआ था। फैंस को अभि-प्रज्ञा के मिलन की बहुत आस थी। लंबे वक्त के बाद सही पर अब अभि प्रज्ञा को स्क्रीन पर साथ दिखाया गया। गणपति बप्पा के पूजा पंडाल में अभि प्रज्ञा की मुलाकात होता है। मिस्टर मेहरा के घर गणपति उत्सव का आयोजन होता है।
