Kumkum Bhagya, 11 Oct, Serial New Episode: टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ अपने टर्न और ट्विस्ट के कारण दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। आज रात के एपिसोड में दिखाया गया कि प्रज्ञा,अभि से प्रियंका की सच्चाई बताते हुए कहती है कि प्रियंका यह कहकर उसके घर आई थी कि वो ऋषि से बेहद प्यार करती है और अगर उसकी शादी ऋषि से नहीं हुई तो वो आत्महत्या कर लेगी। इस दौरान प्रियंका वहीं पर मौजूद रहती है और रोते हुए प्रज्ञा पर झूठ बोलने का आरोप लगाती है।
जिसके बाद अभि, प्रियंका से कहता है कि वो प्रज्ञा पर पूरा विश्वास करता है और उसे अच्छे से पता है कि प्रज्ञा कभी झूठ नहीं बोलेगी। वहीं प्रज्ञा, अभि को देखकर हैरान हो जाती है कि उसने उसका साथ दिया। पिछले एपिसोड में हमने देखा था कि होशियारपुर के संजू और बिट्टू को प्राची के ठिकाने का पता चल जाता है और वो प्राची और उसके परिवार को प्रभावित करने की योजना बनाते हैं। वहीं दूसरी तरफ दिशा अभि से मिलने जाने के लिए अच्छे से तैयार होती हुई नजर आई थी।

Highlights
कुमकुम भाग्य के अभि यानि शब्बीर बहुत जल्द कसौटी टीवी सीरियल में नजर आने वाले हैं इससे पहले शब्बीर कसौटी जिंदगी की 1 का भी हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने सीरियल में प्रेरणा और अनुराग की बेटी स्नेहा के दूसरे पति ओमी का किरदार निभाया था।
कुमकुम भाग्य के आने वाले एपिसोड में प्रज्ञा और अभि फिर से एक होते दिख सकते हैं। कहानी जिस तरह से अपनी गति से चल रही है। लग रहा है कि प्रज्ञा और अभि का मिलन होगा। अभि अभी भी प्रज्ञा को स्रर्वोर्पर रखता है। ऐसे में उसने प्रज्ञा का विश्वास किया कि वह कभी झूठ नहीं बोलती। ऐसे में वह प्रियंका का साथ छोड़ देता है।
प्रज्ञा ऋषि को लेकर जब अस्पताल पहुंचता है तब ऋषि प्रज्ञा से कहता है कि अभि ने मेरी पिटाई इसलिए की क्योंकि वह प्रियंका पर भरोसा करते हैं, जैसे आप मुझ पर करती हैं।
शो में पहले दिखाया गया था किअभि को देखकर ऐसा लग रहा है कि उसे कहीं न कहीं इस बात का एहसास था कि उसने प्रज्ञा के साथ उसका पक्ष सुने बिना ही कुछ ज्यादा बहस कर ली थी और इसी गलती को सुधारने के लिए वो प्रज्ञा से लगातार बात करने की कोशिश भी करता है।
शो में दिखाया जाएगा कि जब दिशा, प्रज्ञा से कहेगा कि उसने अभि की बात उससे इसलिए नहीं कराई क्योंकि उसे लगा कि प्रज्ञा, अभि से नाराज है जिसपर प्रज्ञा उससे कहेगी कि उसके और अभि के बीच भले ही कुछ भी हो लेकिन कभी भी इसका असर उनके रिश्तों में नहीं पड़ेगा।
कुमकुम भाग्य के अभि यानि शब्बीर अहलूवालिया जल्द ही कसौटी में नजर आने वाले हैं। खबरों की मानें तो अभि अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'फिक्सर' के प्रमोशन के लिए कसौटी में स्पेशल अपीयरेंस देते नजर आएंगे।
शो में दिखाया गया है कि प्रज्ञा, अभि को सामने प्रियंका की सच्चाई बता देती है जिसपर प्रियंका अपना बचाव करते हुए उल्टा प्रज्ञा पर आरोप लगाती है लेकिन अभि, प्रज्ञा का साथ देता हुआ नजर आता है अब देखना होगा कि प्रियंका अभि को विश्वास दिलाने के लिए कौन सी चाल चलती है।
प्रियंका, प्रज्ञा पर झूठ बोलने का आरोप लगाएगी जिसपर अभि प्रियंका से कहेगा कि उसे प्रज्ञा पर पूरा विश्वास है वो कभी झूठ नहीं बोलती है। इस दौरान प्रज्ञा, अभि को अपनी तरफदारी करते हुए देख काफी हैरान होती है। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि इससे उनका रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत होगा।