Kumkum Bhagya: टीवी के सबसे पॉपुलर शो में से एक कुमकुम भाग्य को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। शो में रोजाना आ रहे टर्न और ट्विस्ट को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। कुमकुम भाग्य के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रज्ञा और रणबीर प्राची की तलाश में पुलिस स्टेशन जाते हैं। इस दौरान प्रज्ञा और रणबीर पुलिस का सवाल सुन असहज महसूस करते हैं पुलिस को लग रहा होता है कि रणबीर, प्राची का बॉयफ्रैंड है जिसके चलते वो प्रज्ञा से पूछते हैं कि रणबीर प्राची का क्या लगता है।

वहीं आज के एपिसोड में हमें देखने को मिलेगा कि अभि सरिता को फोन करता है और उसे पता चलता है कि प्राची न केवल लापता है बल्कि प्रज्ञा, रणबीर के साथ उसको ढूढ़ने गई है। प्राची अपहरणकर्ताओं के पास है और वो लोग उससे कहते हैं कि अब उसका बच कर जाना नामुमकिन है और उसकी मौत तय है। अब आगे आने वाले एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या प्रज्ञा और रणबीर प्राची को बचा पाएंगे?

कुमकुम भाग्य के पिछले एपिसोड में हमने देखा था कि प्राची को अपहरणकर्ता बेहोश कर देते हैं। अपहरणकर्ताओं ने संजू से और पैसे मांगे क्योंकि उन्हें एक और व्यक्ति यानी प्राची को भी मारना है। रिया चिंतित है क्योंकि संजू उसे फिर से परेशान कर रहा है। रिया संजू के बारे में आलिया से बात करती है, जो कहती है कि संजू वेटर का ख्याल रखेगा और प्राची को उसकी लाइफ से हमेशा हमेशा के लिए निकाल देगा।

वहीं अभि, आलिया और रिया को बात करता देख गुस्सा हो जाता है। अभि, रिया को सावधान करता है और कहता है कि आलिया से सावधान रहे और सोच समझकर ही उसपर भरोसा करे। रिया अभि की बातों को सुनकर भी ऐसा रिएक्ट करती है जैसे उसे कोई फर्क नहीं पड़ता और ये सब देखकर आलिया मन ही मन बहुत खुश होती है।