Kumkum Bhagya: कुमकुम भाग्य के आज के एपिसोड में हम देखेंगे कि प्रज्ञा परेशान है और वो रणबीर से प्राची के बारे में बात करती है। प्रज्ञा रणबीर को बताती है कि वो इस बात को अच्छे से जानती है कि प्राची खुद कहीं नहीं गई है बल्कि जरूर उसके साथ कुछ हुआ है। वो कहती है कि प्राची कहीं भी जाने से पहले उसको फोन जरूर करती।

जिसके बाद रणबीर और प्राची सोचने लगते हैं कि आखिरकार प्राची कहां गई होगी। वहीं आज के एपिसोड में अभि, आलिया से कहता है कि रिया बड़ी हो गई है लेकिन हम दोनों इस बात को अच्छे से जानते हैं कि रिया अभी भी एक बच्ची है और वो आसानी से किसी की भी बातों में आ जाती है। अभि, आलिया को फटकार लगाते हुए कहता है कि रिया को गलत चीजें सिखाना और गुमराह करना बंद करो।

अभि की बातें सुनकर आलिया मन ही मन कुछ सोचती है लेकिन वो शांत रहती है। अब आज के एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या रणबीर की मदद से प्रज्ञा, प्राची को खोज पाने में कामयाब होती है या नहीं वहीं अभि की फटकार के बाद क्या होगा आलिया का अगला कदम क्या वो रिया को हमेशा हमेशा के लिए उसके पिता से दूर कर देगी।

वहीं कुमकुम भाग्य के पिछले एपिसोड में हमने देखा था कि रणबीर प्राची को लेने वापस आता है। हालांकि, प्राची फिर से उससे बहस करती है और उसे वापस भेज देती है। इसी बीच संजू के कॉन्ट्रैक्ट किलर्स वेटर सुनील को मारने के लिए वहां पहुंचते हैं। प्राची अपनी आंखों के सामने वेटर की हत्या होते हुए देखती है। प्राची को प्रज्ञा का फोन आता है और हत्यारे उसे नोटिस कर लेते हैं। फिर वो हत्यारों से दूर भागती है और रणबीर को खोजने की कोशिश करती है। वो पाती है कि रणबीर की कार बंद है जिसके बाद अपहरणकर्ता उसे पकड़ लेते हैं। कुछ समय बाद रणबीर, प्राची का फोन अपनी कार में पाता है। वो उसका फोन लौटाने घर जाता है जहां उसे और प्रज्ञा को प्राची के अपहरण होने का शक होता है।