Kumkum Bhagya, 1 Nov Episode: टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ में काफी सारे टर्न और ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। कुमकुम भाग्य के आज के एपिसोड में दिखाया गया कि अभि प्रज्ञा को दिवाली पार्टी के लिए पिक करने उसके घर जाता है। वहीं प्रज्ञा भी ऋषि के साथ अभि के घर कैब से जा रही होती है। इसी बीच प्रज्ञा और अभि एक दूसरे को क्रॉस करते हैं और अभि प्रज्ञा को देख अपनी कार रोक देता है। अभि अपनी गाड़ी से बाहर निकलता है और दीवानों की तरह पीछे मुड़ कर प्रज्ञा को आवाज लगाता है। वहीं प्रज्ञा अभि की आवाज सुनकर थोड़ा नर्वस हो जाती है और ड्राइवर से कार रोकने के लिए कहती है।

वहीं ‘कुमकुम भाग्य’ में कल हमनें देखा कि रणबीर, आर्यन की गलती के लिए शाहना से माफी मांगती है क्योंकि आर्यन ने बड़ी ही बेरुखी से शाहना से फोन पर बात की थी। जिसके बाद प्राची उसे रोकती है और रणबीर से कहती है कि आर्यन ने केवल वही दोहराया जो उसने कॉल पर कहा था। प्रियंका शाहना और प्राची को रणबीर के साथ बहस करते हुए देखती है और वो शाहाना को सीढ़ियों से नीचे फेंकने का फैसला करती है और इसे एक दुर्घटना का रूप देने की कोशिश करती है। प्रियंका मन ही मन कहती है कि ऐसा करने पर अगर कोई शक के घेरे में आएगा तो वो रणबीर होगा क्योंकि शाहाना और उसके बीच बहस हुई थी।

Live Blog

19:23 (IST)01 Nov 2019
ऋषि क्यों नहीं जा रहा है प्रज्ञा के साथ

जब प्रज्ञा ऋषि को अपने साथ अभि के यहां पार्टी में चलने के लिए कहती है तब ऋषि शाहाना की वजह से पार्टी में जाने से मना कर देता है लेकिन फिर भी वो प्रज्ञा को छोड़ने जा रहा है ऐसे में हो सकता है कि वहां पर उसका सामना शाहाना से हो जाए।

18:14 (IST)01 Nov 2019
प्रज्ञा से दूर रह पाना है अभि के लिए मुश्किल

अभि जब प्रज्ञा के घर में होता है तो वो प्रज्ञा को देखकर बहुत खुश होता है और कहता है उसकी लाइफ में एक भी ऐसा पल नहीं था जब उसने प्रज्ञा को मिस न किया हो वो उससे बेहद प्यार करता है। अभि की आंखो में प्रज्ञा के लिए साफ-साफ प्यार देखने को मिल रहा था। अभि को देखकर ऐसा लगता है कि प्रज्ञा के बिना वो एक पल भी नहीं रह सकता।

17:01 (IST)01 Nov 2019
प्रज्ञा कर सकती है कोई बड़ा फैसला

कुमकुम भाग्य के आने वाले एपिसोड में हमें देखने को मिल सकता है कि प्रज्ञा कोई ठोस कदम उठाए जिसके चलते हो सकता है कि वो और अभि हमेशा- हमेशा के लिए दूर हो जाएं। क्योंकि उन दोनों के आसपास ऐसा माहौल बन रहा है जिसको देखकर लग रहा है कि हो सकता है कि एक बार फिर दोनों बिछड़ जाएं

16:09 (IST)01 Nov 2019
रिया कर रही है अभि को रिझाने की कोशिश

रिया को अभि से फ्लर्ट करते हुए देखा जा चुका है हो सकता है कि रिया अभि को पाने के लिए सारी हदें पार कर जाए लेकिन उसको ऐसा करने के लिए प्रज्ञा नाम की चट्टान से टकराना पड़गा।

15:25 (IST)01 Nov 2019
ऋषि नहीं जाना चाहता प्रज्ञा के साथ

प्रज्ञा जब ऋषि से दिवाली की पार्टी के लिए अभि के घर चलने के लिए कहती है तो ऋषि वहां जाने से सीधे मना कर देता है। लेकिन फिर भी वो प्रज्ञा को उसके घर तक क्षोड़ने के लिए राजी हो जाता है। अब देखना होगा कि जब ऋषि, प्रज्ञा के साथ जाएगा तो फिर वो शाहाना से जरूर टकराएगा और ऐसे में कहानी में नया मोड़ देखने को मिल सकता है। 

15:15 (IST)01 Nov 2019
आलिया नहीं चाहती कि अभि प्रज्ञा से मिले

अभि जब आलिया का मजाक बनाता है तो वो परेशान हो जाती है और जब उसे पता चलता है कि वो प्रज्ञा से मिलने जा रहा है तो वो उसको रोकने की पूरी कोशिश करती है लेकिन वो अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाती। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आलिया आगे क्या करती है।

14:59 (IST)01 Nov 2019
रिया को भड़का रही है प्रियंका

प्रियंका रिया को बार-बार भड़का रही है और रिया बार-बार उसके जाल में फंस जा रही है अब देखना होगा कि कहीं रिया उसकी बातों में आकर कोई ऐसा नुकसान न कर ले जिसकी भरपाई करना उसके लिए मुश्किल हो जाए।