‘सोनी टीवी’ पर प्रसारित होने वाले शो ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ में सोना, देव को कहती है कि ये उनका कैसा प्यार है कि वो किसी की फैमिली को बर्बाद कर सकते हैं। देव कहता है कि वो समझने की कोशिश क्यों नहीं कर रही है कि उसने अपनी फैमिली के लिए जो किया है वो अच्छा है। वो कहता है कि वो रनबीर और उसकी फैमिली के बारे में ही सोचे और वो अपनी बहन का खयाल खुद रख लेगा। नेहा वहां आकर उनकी बातें सुन लेती है। वो देव से आकर सॉरी बोलती है। वो देव से कहती है कि उसे पता नहीं था कि रनबीर अपने वादे से ऐसे मुकर सकता है। वो कहता है कि भाईदूज के गिफ्ट के तौर पर वो रनबीर की नौकरी उसे वापस कर दे। देव, नेहा की ये बात मान जाता है। नाश्ते की टेबल पर सभी बात करते हैं। नेहा, सोना को सॉरी कहती है कि वो जिस चीज के बारे में वे देव से बात कर रही थी वो नहीं माने लेकिन उसकी बात वो फौरन ही मान गए। सोना उसे कहती है कि उसे इस बात का कोई दुख नहीं है। वो कहती है कि उसे इस बात की खुशी है कि वो आज भी अपनी फैमिली की केयर करती है। सोना, देव को बताती है कि नेहा आज भी रनबीर से प्यार करती है। तो उसे डायवोर्स छोड़कर उन दोनों के बारे में सोचना चाहिए। देव कहता है कि वो कोशिश ना करे क्योंकि वो समझना ही नहीं चाह रही।

देव, लॉयर से बात करता है। मामाजी, सोना को कहते हैं कि वो उन्हें लेकर खुद को दुखी ना करे। वो कहते हैं कि उन्होंने कोशिश तो की लेकिन वे अब और कुछ नहीं कर सकते। वे कहते हैं कि देव जो भी करे वे बस यहीं मना सकते हैं कि नेहा को और दुख ना पहुंचे। सोना भाईदूज के मौके पर अपने घर जाती है। निकिता कहती है कि वो भाभी को मिस कर रही हैं।

घर पर सोना के पापा कहते हैं कि उन्होंने उसे काफी मिस किया। उनकी मां सोना का सूटकेस देख कर पूछती है। सोना कहती है कि वो कुछ दिन यहां रहने के लिए आई है। घर पर सभी उसके आने से काफी खुश होते हैं। देव घर पर आकर सोना को मिस करता है। उसे कमरे में सोना का लेटर मिलता है जिसमें उसने लिखा था कि वो कुछ दिनों के लिए मां के घर जा रही है। जिससे उन्हें भी अपनी फैमिली का मैटर सॉल्व करने का मौका मिल जाएगा। वो सोना के घर फोन करता है। सोना की उसकी बात नहीं हो पाती है। उसकी मां सोना से पूछती है कि वो देव से लड़ाई करके तो नहीं आई है। उसकी दादी कहती है कि अच्छा है कि वो देव को कंट्रोल में रखती है।

देव, सोना को लाने उसके घर जाना चाहता है। ईश्वरी उसे रोकते हुए कहती है कि वो भाईदूज के लिए अपने घर गई है। देव ये सुन कर परेशान हो जाता है। देव, मामाजी को कहती है कि वो उससे नाराज है इसलिए बिना बताए चली गई। वो कहता है कि वो उसे लेने कल ही जाएगा।

Read Alsoकुछ रंग प्यार के ऐसे भी 4 नवंबर फुल एपिसोड: रनबीर ने नेहा के खिलाफ दर्ज कराया मेंटल हरासमेंट का केस