‘सोनी टीवी’ पर प्रसारित होे वाले शो ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ के 17 सितंबर के एपिसोड में सोना, देव को बोलती है कि विकी के बारे में ये फैसला लेना उसके लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है उसके लिए एक सीखने का मौका था जो उससे छीन लिया। देव बोलता है कि वो इस पर बात नहीं करना चाहता है। सोना बोलती है कि उसे ये बोलना चाहिए कि वो उससे बात नहीं करना चाहते। देव उसे बोलता है कि वो चीजों को समझ क्यों नहीं रही। सोना जवाब देती है कि कुछ बातें समझाई नहीं जाती। ईश्वरी घर पर पूजा कर रही है। सोना भी वहां उनके पास बैठती है। ईश्वरी उससे बोलती है कि अगर उसे कभी मन करे तो उसे दुर्गा चालीसा पढ़ना चाहिए उसके मन को शांति मिलेगी। सोन बोलती है कि वो जरूर पढ़ेगी। तभी वहां देव आता है और ऑफिस जाने की बात कहता है। ईश्वरी उसे बोलती है कि उसे खाना खाकर जाना चाहिए। लेकिन देव ऑफिस के लिए लेट कहकर निकल जाता है। सोना उसे जाते हुए देखती रहती है। निकिता और उसकी बहन विकी से उसके जॉब के लिए पार्टी की मांग करती है। विकी बोलता है कि वो उसे शाम को पार्टी देगा। अभी वो तैयार होने जा रहा है। वो अपने कमरे में जाता है। उसकी मां उसे टाई लाकर पहनने को देती है। वो कहती है कि उसके बेटे पर सोनाक्षी बंगालन की नजर है इसलिए उसे अच्छे से रहना होगा। विकी उसे कहता है कि वो उसको समझ लेगा और सोना उसका कुछ बिगाड़ नहीं सकती है। अगर उसने ऐसा कुछ किया तो वो उसे बिल्कुल नहीं छोड़ेगा।

krpkab-17-2

इधर निकिता, सोनाक्षी से कॉलेज के बारे मे बात करती है। तभी वहां सोना की कजन एलीना वहां उसके लिए कुछ सामान लेकर आती है सोना उसे बोलती है कि वो यहां आ गई है तो उसे पढ़ाई में छूट मिल गई है। वो निकी को बोलती है कि वो उसे लिट्रेचर में हेल्प करेगी। सोना ये बात मान जाती है। सोना की उतरी शक्ल देखकर एलीना उससे वजह पूछती है। वो देव के बिहेवियर के बारे में बताती है। वो बोलती है कि किस तरह वो उसे इग्नोर कर रहे हैं।

इधर ऑफिस में देव अपनी सेक्रेटरी लीना पर चिल्लाता है कि उसने उसकी डेस्कटॉप अरेंज करके भी नहीं रखा है। वो उसे कॉफी लाने को कहता है। उसके बाद वो अपने फोन पर सोनाक्षी की फोटो देखकर उसे मिस करता है। सौरभ के घर पर उसकी मां उसे बोलती है कि सोना के घर पर वो दुर्गा पूजा का गिफ्ट पहुंचा दे। वो सोचता है कि मां इतने महंगे गिफ्ट कहां से लाई होंगी।

सोनाक्षी की बहन एलीना निकिता को लिट्रेचर की क्लास दे रही है। निकिता, विकी को पार्टी के लिए पूछती है। इस पर एलीना उसे बोलती है कि उसे देव से पॉकेट मनी नहीं मिलगी तो वो पार्टी कैसे देगा।

सोनाक्षी, घर पर ईश्वरी से कहती है कि घर पर शादी के बाद के सारे रस्म रिवाज खत्म हो गए हैं तो क्या वो नौकरी ज्वाइन कर सकती है। ईश्वरी उसे काम करने की परमीशन दे देती है। सोनाक्षी और देव दोनों एक दूसरे को मिस कर रहे होते हैं। दोनों अपने इगो में रहते हैं कि वो ही फोन क्यों करे।

अब आप देखेंगे कि ईश्वरी, सोना को बोलती है कि उसे सो जाना चाहिए। वो देव के आने पर उसे खाना खिला देगी।

Read Also:

‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ में विकी का ऑफिस का पहला दिन सोनाक्षी के लिए बना मुसीबत