KBC Play Along 2019: कौन बनेगा करोड़पति को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। अमिताभ बच्चन के शो केबीसी में सिर्फ आप हॉटसीट पर ही नहीं बल्कि घर बैठे भी करोड़पति बन सकते हैं। इसके लिए आपको अपने स्मार्ट फोन में SonyLiv एप डाउनलोड करना होगा। इस ऐप में आप KBC Play Along के जरिए हर रोज कैश प्राइज जीत सकते हैं, इसके अलावा आपको हॉट सीट पर भी अमिताभ बच्चन के साथ खेलने का मौका मिल सकता है।
आज 7वें हफ्ते के 40वें एपिसोड में आप घर बैठ सवालों का जवाब देकर करोड़पति बन सकते हैं। फिलहाल आज हॉटसीट पर सनी प्रजापति विराजमान हैं। सनी आज के शो में अगर एक करोड़ की धनराशि जीतते हैं तो इसके बाद उन्हें जैक पॉट के सात करोड़ वाले सवाल का सामना करना होगा। वहीं आप भी घर बैठे उन सवालों का जवाब देकर काफी धनराशि कमा सकते हैं।KBC Play Along में अगर आपको 7 करोड़ के सवाल का जवाब पता होगा तो बहुत संभावना है कि आप आज का KBC Play Along जीतकर टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हो जाएं।
केबीसी सीजन 11 में अगर आप भी अगर हॉटसीट पर पहुंचना चाहते हैं तो घर पर ही मोबाइल पर KBC Play Along खेल सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा प्वाइंट जीतने वालों में से 10 लकी विनर हर रोज घोषित किया जाता है। केबीसी के मुताबिक, हर रोज 10 हजार तक कैश प्राइज इस गेम के जरिए जीत रहे हैं। इसके अलावा प्ले अलॉन्ग से अब तक 60 हजार से ज्यादा लोग कैश प्राइज जीत चुके हैं। तो अगर आप भी केबीसी प्ले अलॉन्ग के जरिए कौन बनेगा करोड़पति गेम खेल कर लाखों रुपए जीतना चाहते हैं तो अपने फोन में सोनी लिव ऐप डाउनलोड करना होगा। इसमें रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आप नियमित रूप से हर सोमवार से शुक्रवार रात बजे अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी खेल सकते हैं।
Congratulations to the leaders of Ep. 39 KBC Play Along. Keep playing to get a chance to play #KBC with @SrBachchan.
Register now! https://t.co/bBPqcxvo5l
Download the #SonyLIV app:
IOS: https://t.co/RWzOWY1QP4
Android: https://t.co/V7QGlfVkNL#HarSeatHotseat #WeLIVtoEntertain pic.twitter.com/NHrmCcOw09— SonyLIV (@SonyLIV) October 11, 2019
ज्यादा से ज्यादा सही जवाब देने पर ढेरों ईनाम जीतने का मौका भी है। लेकिन इन ईनामों तक पहुंचने के लिए कुछ रूल्स और रेगुलेशन्स का मानना भी जरूरी है। जी हां, इस ऐप के जरिए घर बैठे पार्टिसिपेट करने वाले दर्शकों के लिए रूल औऱ रेगुलेशन की एक सूची जारी की गई है।
इस गेम को खेलने वालों को लिए PAP (Play Along Participant) को PAG (Play along game) के लिए सोनी लिव ऐप ( Sony Liv App) को डाउनलोड करना होगा। इस ऐप के लिए एक शेड्यूल तैयार किया गया है। उसी समय तक इस ऐप का इस्तेमाल किया जा सकेगा।