KBC 10 Kids Registration: टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10 में अब तक कई प्रतिभागी शामिल हो चुके हैं। 4 सितंबर से शुरू हुए इस शो के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जून में ही खत्म हो गई थी। हालांकि कई लोग इस शो में अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए थे। केबीसी 10 में Kids’ Special week की शुरुआत हो रही है। इसकी खास बात यह है कि इसमें 10-14 साल के बच्चों के पास एक मौका होगा केबीसी के हॉट सीट पर बैठने का। इस उम्र के बच्चे अपना रजिस्ट्रेशन कराकर यह मौका हासिल कर सकते हैं।
बहरहाल आपको बता दें कि अभी केबीसी सीजन 10 का तीसरा हफ्ता चल रहा है। बीते सोमवार को फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में सबसे पहले सही जवाब देकर बिनीता जैन ने हॉट सीट तक का सफर तय किया। बिनीता जैन अब तक 25 लाख रुपए जीत चुकी हैं।
KBC 10 Play Along, 02 October 2018 Episode LIVE Updates
ऐसे कराएं KBC रजिस्ट्रेशन:
-बच्चों के माता-पिता Sony LIV app के जरिए अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
-यह रजिस्ट्रेशन 2 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।
-रजिस्ट्रेशन के दौरान बच्चे की उम्र और उसके जेंडर के बारे में बतलाना होगा।
-रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ एक मोबाइल नंबर का ही इस्तेमाल किया जा सकता है।
-माता-पिता ज्यादा से ज्यादा अपने 3 बच्चों का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
-रजिस्ट्रेशन पेज पर बच्चों की संख्या का विकल्प चुनने के बाद बारी-बारी से सभी बच्चों के बारे में जरूरी सूचनाएं देनी होगी।
-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद शो के लिए चयनित बच्चों को सोमवार से शुक्रवार के बीच फोन से सूचित किया जाएगा।
-शो के लिए ऑडिशन 16 अक्टूबर से लेकर 18 अक्टूबर तक मुंबई में होगा।