एक्ट्रेस मॉडल सिंगर मोनिका डोगरा इस समय रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आ रही हैं। लेकिन इस शो की प्रतिभागी बनने के अलावा भी वो सुर्खियों में छाई हुई हैं। इसकी वजह है उनके सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं टॉपलेस तस्वीरें। मोनिका को एक निर्भीक और बोल्ड शख्सियत माना जाता है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। जिसकी वजह से वो लाइमलाइट में आ गई हैं। पहली तस्वीर को शेयर करते हुए मोनिका ने लिखा- मैं उन लोगों के साथ रहना चाहती हूं जिन्हें सीक्रेट चीजें पसंद हैं या फिर अकेले।

दूसरी फोटो को मोनिका ने कैप्शन दिया है- मैं आपको बताना चाहती हूं कि मैं बाहर देखकर थक चुकी हूं। पूछिए क्या सबकुछ ठीक है। क्या मेरी बॉडी काफी पतली है। तीसरी फोटो शेयर करते हुए डोगरा ने लिखा- थ्रोबैक थर्सडे। 2 दिन पहले शेयर की गई तस्वीर को 5000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। लोगों ने उनके इस कदम की सराहना की है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि आजकल टॉपलेस तस्वीरें शेयर करना फैशन हो गया है। जिसमें आप सबकुछ अपने हाथों से छुपा लेते हैं। यूजर ने एक्ट्रेस को सलाह देते हुए टॉपलेस की बजाए किसी ड्रेस में फोटो शेयर करने के लिए कहा।

वैसे यह पहली बार नहीं है जब मोनिका ने अपनी बोल्ड तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इससे पहले भी वो अपनी बिकिनी तस्वीरें शेयर करती रही हैं। मोनिका के इंस्टाग्राम अकाउंट को देखा जाए तो पता चलता है कि वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने काम से लेकर मस्ती तक की तस्वीरें सिंगर फैंस के साथ शेयर करती हैं। अब तक उन्होंने इंस्टाग्राम पर 2500 से ज्यादा पोस्ट किए हैं। एक्ट्रेस खुद 2000 से ज्यादा लोगों को फॉलो करती हैं जबकि उन्हें 1 लाख 50 हजार लोग फॉलो करते है।

मोनिका भारतीय अमेरीकी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने साल 2011 में आई बॉलीवुड फिल्म धोबी घाट के साथ डेब्यू किया था। मोनिकेर शायर के अंतरग्त वो सोलो परफॉर्मेंस करती हैं। डोगरा पहले भारतीय अंग्रेजी म्यूजिक टैलेंट शो द स्टेज के जज पैनल की सदस्य रही हैं। 2008 में आई फरहान अख्तर की रॉक ऑन में मोनिका ने गेस्ट अपियरेंस दिया था।

https://www.youtube.com/watch?v=U5Gyw-nGf1I