Khatron Ke Khiladi 9: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह दर्शकों को हमेशा हंसाती हुई ही देखी गई हैं। इस बार शो खतरों के खिलाड़ी में भारती सिंह रोहित शेट्टी के आगे रोती हुईं नजर आती हैं। ऐसे में भारती रोहित को बताती हैं कि उन्हें सांस की दिक्कत है। दरअसल, रोहित शेट्टी भारती सिंह को टास्क के तौर पर एक स्टंट करने को देते हैं। सामने आए शो के प्रोमो वीडियो में भारती रोहित द्वारा दिए गए स्टंट को करने से पहले कहती हैं- ‘मुझे सांस की प्रॉब्लम है’। लेकिन एक्शन के मास्टर रोहित कहते हैं – ‘भारती कुछ नहीं होगा’।

इस बीच भारती स्टंट की तैयारी करने लगती हैं। भारती सिंह को एक व्हील बेड पर लेटाया जाता है। इस दौरान उन्हें एक प्लास्टिक में पैक होना होता है। प्लास्टिक में जिप लगी होती है। रोहित भारती को उसमें पैक कर जिप लगाते हैं। इस बीच भारती बुरी तरह से रोने लगती हैं। भारती रोहित से कहती हैं कि उन्हें बैग में बंद न करें। भारती बार-बार कहती हैं- ‘खोलो प्लीज, सर खोलो।’ लेकिन रोहित भारती पर जोर देते हैं और कहते हैं, ‘हो जाएगा यार भारती’। भारती को प्लास्टि में पैक करने के बाद रोहित व्हील बेड वाले ड्रॉर को बंद करने लगते हैं। लेकिन भारती चिल्ला कर बोलती हैं कि ‘प्लीज सर इसे खोल दो।’ देखें वीडियो:-

बता दें, भारती शो खतरों के खिलाड़ी में दर्शकों के साथ-साथ शो के कंटेस्टेंट्स का भी खूब मनोरंजन करती हैं। भारती इस शो में खई तरह के स्टंट टास्क करती नजर आई हैं। शो में भारती के पति हर्ष लिंबाचिया भी थे। इस शो में लगभर हर तरह का स्टंट कंटेस्टेंट्स को करने के लिए दिया जाता है। इसमें कीड़े मकौड़ों के बीच जाने से लेकर आसमान से छलांग लगाने तक का काम शो में पार्टिसिपेट कर रहे सेलेब्स को करने को दिया जाता है।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)