KBC11: 27 November 2019 Preview Episode: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन का सफर काफी शानदार रहा। अब यह शो अपने आखिरी पड़ाव तक पहुंच रहा है। जल्द ही ये शो ऑफ एयर होने वाला है। शो का यह हफ्ता फिनाले वीक है जिसे विजय विश्वास नाम दिया गया है। अमिताब बच्चन आज  केबीसी का 73वां एपिसोड लेकर हाजिर हुए थे। आज हॉटसीट पर विराजमान हुए बोकारो से आए प्रशांत ने 3 लाख 20 हजार रुपए की धनराशि जीती।

शो के दौरान अमिताभ ने उनसे सवाल पूछा कि दिव्या, अकांक्षा, प्रशांती सिंह और प्रतिमा बहने हेैं इन्होंने किस खेल में भारत का प्रतिनिधित्व किया है इसका जवाब- बास्केटबॉल था लेकिन प्रशांत इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए। बता दें कि बास्केटबॉल प्लेयर प्रतिमा भारतीय क्रिकेटर ईशांत शर्मा की पत्नी हैं जिन्होंने बॉस्केटबॉल खेल में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

वहीं आज शो के दौरान अमिताभ शो के कंटेस्टेंट प्रशांत के साथ जमकर मस्ती करते हुए दिखे। अमिताभ प्रशांत से उनके RTI एक्टिविस्ट बनने के पीछे का किस्सा पूछते हैं जिसपर प्रशांत बताते हैं कि उनके दोस्त लोग हमेशा उनसे कहते थे कि तुममें हमेशा कुछ न कुछ करने की खुजली बनी रहती है और तुम कभी न कभी पिटोगे। जिसपर बिग बी उनसे पूछते हैं कि भाईसाहब आपमे ये खुजली कबसे है। जिसपर प्रशांत उन्हें किस्सा सुनाते हुए कहते हैं कि एकबार वो अपने दोस्तों के साथ कोल्डड्रिंक पीने गए हुए थे जहां 8 रुपए की कोल्डड्रिंक के लिए दुकानदार उनसे 12 रुपए मांग रहा था और वो बात उन्हें इतनी बुरी लगी की उन्होंने दुकानदार के खिलाफ RTI कर दिया और तभी से उनका RTI एक्टिविस्ट बनने का सफर शुरू हुआ था।

Live Blog

22:05 (IST)27 Nov 2019
सो समाप्ति की हुई घोषणा

फिलहाल अविनाश खेल में बने हुए हैं वहीं बोकारो से आए प्रशांत ने आज 3 लाख 20 हजार रुपए की धनराशि जीती।

22:02 (IST)27 Nov 2019
Fastest Finger first का सवाल पूछा जा रहा है

सबसे कम समय में सवाल का सही जवाब देकर हॉटसीट पर विराजमान होने जा रहे हैं उड़ीसा से आए अविनाश कुमार महान्ता

21:59 (IST)27 Nov 2019
6 लाख 40 हजार के लिए सवाल

दिव्या, अकांक्षा, प्रशांती सिंह और प्रतिमा बहने हेैं इन्होंने किस खेल में भारत का प्रतिनिधित्व किया है

जवाब- बास्केटबॉल

प्रशांत ने जीते 3 लाख 20 हजार रुपए की धनराशि। प्रशांत हुए शो से बाहर।

21:53 (IST)27 Nov 2019
3 लाख 20 हजार के लिए सवाल

सवाल- जुरासिक काल का नाम किसके नाम पर रखा गया है?

जवाब- पर्वतमाला 

लाइफलाइन का किया इस्तेमाल

21:50 (IST)27 Nov 2019
1 लाख 60 हजार के लिए सवाल

भारत में किस चुनाव आयुक्त के दौरान मतदाताओं के लिए फोटो प्रमाण पत्र को  पहली बार पेश किया गया था

जवाब- टी एन शेषन

21:48 (IST)27 Nov 2019
80 हजार के लिए सवाल

सवाल- इनमें से कौन सा दिन भारत में किसी की जयंती के उपलक्ष्य मेे नहीं मनाया जाता

जवाब- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

21:39 (IST)27 Nov 2019
40 हजार के लिए सवाल

सवाल- ये नेता किस संगठन के अध्यक्ष हैं जिनकी आवाज इस ऑडियो क्लिप में सुनाई दे रही है?

जवाब- युवा सेना ( आदित्य ठाकरे की आवाज सुनाई गई)

21:36 (IST)27 Nov 2019
40 हजार के लिए सवाल

पुराणों के अनुसार ब्रह्मा के निवास स्थान को क्या कहा जाता है?

जवाब- सत्यलोक

2 लाइफलाइन का किया इस्तेमाल FLIP THE QUESTION और 50-50

21:26 (IST)27 Nov 2019
20 हजार के लिए सवाल

सवाल- AK47 में K  का मतलब क्या है?

जवाब- कलाशिनिकोवा

21:22 (IST)27 Nov 2019
शुरू हुआ केबीसी

प्रशांत बताते हैं कि उनके दोस्त लोग हमेशा उनसे कहते थे कि तुममें हमेशा कुछ न कुछ करने की खुजली बनी रहती है और तुम कभी न कभी पिटोगे। जिसपर बिग बी उनसे पूछते हैं कि भाईसाहब आपमे ये खुजली कबसे है। जिसपर प्रशांत उन्हें किस्सा सुनाते हुए कहते हैं कि एकबार वो अपने दोस्तों के साथ कोल्डड्रिंक पीने गए हुए थे जहां 8 रुपए की कोल्डड्रिंक के लिए दुकानदार उनसे 12 रुपए मांग रहा था और वो बात उन्हें इतनी बुरी लगी की उन्होंने दुकानदार के खिलाफ RTI कर दिया और तभी से उनका RTI एक्टिविस्ट बनने का सफर शुरू हुआ था।

21:17 (IST)27 Nov 2019
शो में शुरू हुआ आज के दिन का पहला ब्रेक

फिलहाल 10 हजार रुपए जीतकर प्रशांत हॉटसीट पर बने हुए हैं आप बने रहिए हमारे साथ क्योंकि आज का एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है।

21:16 (IST)27 Nov 2019
10 हजार के लिए सवाल

सवाल- ये भारत रत्न कौन हैं

जवाब- भीमसेन जोशी

21:15 (IST)27 Nov 2019
5 हजार के लिए सवाल

सवाल- दूर्वा और कुश इनमें से किसके प्रकार हैं

जवाब- घास

लाइफलाइन का किया इस्तेमाल

21:13 (IST)27 Nov 2019
3 हजार के लिए सवाल

मैं मायके चले जाऊंगी तुम देखते रहियो टीवी सीरियल इनमें से किस फिल्म का शीर्षक है

जवाब- बॉबी

21:12 (IST)27 Nov 2019
2 हजार के लिए सवाल

सवाल- इनमें से कौन सा शहर अपने लोकप्रिय नास्ते रगड़ा पैटिस के लिए भी जाना जाता है?

जवाब- मुम्बई

21:11 (IST)27 Nov 2019
1 हजार के लिए सवाल

इनमें से क्या एक इलेक्ट्रानिक डिवाइस का नाम है

जवाब- माउस

21:08 (IST)27 Nov 2019
हॉटसीट पर विराजमान हैं प्रशांत कालेबंडे

अमिताभ बोकारो से आए कंटेस्टेंट प्रशांत के साथ जल्द ही खेल की शुरुआत कर सकते हैं। आज के एपिसोड में एक्सपर्ट की भूमिका निभा रहे हैं देवेन्द्र पटनायाक।

21:03 (IST)27 Nov 2019
शुरू हुआ केबीसी

सदी के महानायक अमिताभ आज केबीसी के फिनाले एपिसोड का 73वां एपिसोड लेकर हाजिर हो चुके हैं। दर्शक गर्मजोशी से बिग बी का स्वागत कर रहे हैं वहीं अमिताभ ने हाथ जोड़कर सभी का धन्यवाद अदा किया।

20:26 (IST)27 Nov 2019
प्रशांत नहीं जीत पाएंगे 1 करोड़ रुपए

आज हॉटसीट पर विराजमान कंटेस्टेंट प्रशांत अपनी सभी लाइफलाइन का प्रयोग जल्द से जल्द कर लेंगे जिसके चलते वो आज शो से 1 करोड़ की धनराशि नहीं जीत पाएंगे।

20:24 (IST)27 Nov 2019
हॉटसीट पर विराजमान होंगे बोकारो के प्रशांत

आज बिग बी के साथ सवालों का जवाब देते हुए  बोकारो के प्रशांत नजर आएंगे। शो के दौरान अमिताभ और प्रशांत काफी मस्ती करते हुए भी नजर आते हैं।

20:23 (IST)27 Nov 2019
बिग बी लेकर आ रहे हैं केबीसी...

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज कौन बनेगा करोड़पति का 73वां एपिसोड लेकर हाजिर होने वाले हैं।