KBC 11 Live Show, Kaun banega Crorepati, 31 October 2019: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। क्विज शो केबीसी सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टीवी शो में से एक है। आज सदी के महानायक अमिताभ 8वें हफ्ते का 54वां एपिसोड लेकर हुए। आज हॉटसीट पर विराजमान यूपी के भावेश झा ने काफी शानदार खेल खेला और 12 लाख 50 हजार रुपए की धनराशि जीती वहीं कल के एपिसोड में भावेश शो के दौरान अमिताभ को शुक्रिया अदा करते हुए कहते हैं कि जब उनके पापा की हालत काफी खराब थी और वो पूरी तरह से बीमारी से ग्रस्त थे तब वो किसी को नहीं पहचान पाते थे लेकिन जब कभी टीवी पर आपको नमस्कार करते हुए देखते थे तब उसपर रिएक्ट करते थे और ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी।

वहीं आज भावेश के अलावा हॉटसीट पर विराजमान हुए उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्सटेबल के पद पर कार्यरत नरेन्द्र कुमार। नरेन्द्र ने शो के दौरान बताया कि जब उन्होंने शो में अपने साथ जाने के लिए अपने पिता और भाई का नाम तो लिखवाया लेकिन पत्नी का नाम नहीं लिखवाया तो इस बात से उनकी पत्नी काफी नाराज हो गई थीं और उनसे उन्होंने साफ कह दिया था कि ले चलो तो अच्छा न ले चलो तो अच्छा लेकिन मैं तो केबीसी में जा रही हूं बस।

Live Blog

22:31 (IST)31 Oct 2019
शो समाप्ति की हुई घोषणा

आज हॉटसीट पर विराजमान कटेंस्टेंट भावेश झा ने काफी शानदार खेल खेला और 12 लाख 50 हजार रुपए की धनराशि जीती वहीं 10 हजार रुपए जीतकर यूपी के नरेन्द्र कुमार खेल  में बने हुए हैं।

22:29 (IST)31 Oct 2019
10 हजार के लिए सवाल

इस ऑडियो क्लिप में कौन से गायक बोल रहे हैं?

जवाब- अनूप जलोटा

22:28 (IST)31 Oct 2019
5 हजार के लिए सवाल

सवाल- जनवरी 2019 मे उत्तर प्रदेश  सरकार द्वार घोषित प्रयागराज एक्सप्रेस वे का क्या नाम रखा गया था

जवाब- गंगा एक्सप्रेश

22:15 (IST)31 Oct 2019
3 हजार के लिए सवाल

सवाल- इनमें से क्या आमतौर पर हिन्दू कलेंडर में एक माह में एक ही बार आता है?

जवाब-  पूर्णिमा

22:13 (IST)31 Oct 2019
2 हजार के लिए सवाल

अगर व्यावसायिक वाहनों की नंबर प्लेट पीली होती है तो अगस्त 2018 से इलेक्ट्रिक वाहनों की नंबर प्लेट किस रंग की होती है

जवाब-  हरा

22:11 (IST)31 Oct 2019
पहला सवाल 1 हजार के लिए

इसे पूरा करें आमदनी..... खर्चा .....

जवाब- अट्टन्नी, रुपया

22:03 (IST)31 Oct 2019
हॉटसीट पर विराजमान हैं नरेन्द्र कुमार

हॉटसीट पर विराजमान हैं उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्सटेबल के पद पर कार्यरत नरेन्द्र कुमार। नरेन्द्र शो के दौरान बताएंगे कि जब उन्होंने शो में अपने साथ जाने के लिए अपने पिता और भाई का नाम तो लिखवाया लेकिन पत्नी का नाम नहीं लिखवाया तो इस बात से उनकी पत्नी काफी नाराज हो गई थीं और उनसे उन्होंने साफ कह दिया था कि ले चलो तो अच्छा न ले चलो तो अच्छा लेकिन मैं तो केबीसी में जा रही हूं बस।

22:02 (IST)31 Oct 2019
Fastest finger first का सवाल पूछा जा रहा है

नरेन्द्र कुमार ने सबसे कम समय में दिया सवाल का जवाब

22:00 (IST)31 Oct 2019
25 लाख के लिए सवाल

वजन के हिसाब से निर्मित सबसे बड़ा विमान कौन सा है

जवाब- antonvov an-225 myria

भवेश झा नेे किया क्विट। शो से जीते 12 लाख 50 हजार रुपए की धनराशि

21:56 (IST)31 Oct 2019
12 लाख 50 हजार के लिए सवाल

सवाल- 1930 के दशक में कलकत्ता के एक व्यापारी ने स्थानीय व्यापारी से 10 हजार रुपए लेकर एंग्लो इंडियन समुदाय के लिए किस शहर की स्थापना की थी?

जवाब- Mccluskieganj 

लाइफलाइन का किया इस्तेमाल 

21:45 (IST)31 Oct 2019
6 लाख 40 हजार के लिए सवाल

सवाल- 2019 का भौतिकी का नोबेल पुरुस्कार तीन वैज्ञानिकों  को  किस  काम को बेहतर समझने के लिए दिया गया

जवाब- earth palce in the cosmos

21:43 (IST)31 Oct 2019
6 लाख 40 हजार के लिए सवाल

सवाल- अब तक किस खेल के खिलाड़ियों को सबसे अधिक राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड मिले हैं?

जवाब- शूटिंग 

लाइफलाइन का किया इस्तेमाल flip the question

21:29 (IST)31 Oct 2019
3 लाख 20 हजार के लिए सवाल

सवाल- महाभारत के अनुसार अर्जुन की कौन सी पत्नी एक नागकन्या थी?

जवाब- उलूपी

21:17 (IST)31 Oct 2019
1 लाख 60 हजार के लिए सवाल

सवाल- वर्तमान लोकसभा में इनमें से किस राजनीतिक दल का कम से कम एक प्रत्य़ाशी मौजूद है?

जवाब- तेलगु देशम पार्टी

लाइफलाइन का  किया इस्तेमाल

21:15 (IST)31 Oct 2019
80 हजार के लिए सवाल

सवाल- इस चित्र में बौद्ध धर्म के किस पवित्र स्थल को देखा जा सकता है?

जवाब- बोधगया

21:13 (IST)31 Oct 2019
40 हजार के लिए सवाल

सवाल- करनाल में स्थित 2017 में बना मेडिकल कॉलेज किस हस्ती के नाम पर है?

जवाब- कल्पना चावला

लाइफलाइन का किया इस्तेमाल

21:08 (IST)31 Oct 2019
20 हजार के लिए सवाल

सवाल- विडियो क्लिप में नजर आ रहे इस हास्य कवि को पहचानें

जवाब- अशोक चक्रधर

21:06 (IST)31 Oct 2019
आज स्पेशल गेस्ट हैं...

राजीव माखनी हैं आज के स्पेशल गेस्ट

21:01 (IST)31 Oct 2019
शुरू हुआ केबीसी

हॉटसीट पर विराजमान हैं भावेश झा

20:30 (IST)31 Oct 2019
कुछ ही देर में शुरू होगा केबीसी

आज सदी के महानायक अमिताभ 8वें हफ्ते का 54वां एपिसोड लेकर हाजिर हो रहे हैं। आज हॉटसीट पर 10 हजार रुपए जीतकर यूपी के भावेश झा विराजमान हैं।

20:30 (IST)31 Oct 2019
आज केबीसी में शिरकत करेंगे नरेन्द्र कुमार

आज केबीसी में दूसरे कटेंस्टेंट बनकर शो में शिरकत करते हुए नजर आएंगे यूपी के नरेन्द्र कुमार

20:28 (IST)31 Oct 2019
हॉटसीट पर विराजमान हैं भावेश झा

यूपी से आए भावेश झा फिलहाल 10 हजार रुपए जीतकर हॉटसीट पर विराजमान हैं।