KBC 11 Live Show, Kaun banega Crorepati: 2 October 2019, Gandhi Jayanti special, kbc karamveer: टीवी के पॉपुलर शो में से एक ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। सदी के महानायक अमिताभ केबीसी से छोटे पर्दे पर एक बार फिर कामयाब पारी खेलते हुए नजर आ रहे हैं। अमिताभ आज 6वें हफ्ते का 33वां एपिसोड लेकर हाजिर हुए थे। इस खास एपिसोड में खास मेहमान थे डाक्टर बिंदेश्वर पाठक।

शो के दौरान बिंदेश्वर पाठक ने बताया कि शौचालय साफ करने वालों को हमारा समाज सम्मान की नजरों से नहीं देखता है जो काफी चिंता की बात है। बिंदेश्वर पाठक की इस बात को सुनकर अमिताभ ने अपने बाबूजी हरिवंश राय बच्चन से जुड़ा रोचक किस्सा शेयर किया। उन्होंने कहा, “मैं बताना चाहता हूं कि बाबूजी अपने आसपास के लोगों का बहुत सम्मान करते थे। हमारे यहां होली से जुड़ी एक परम्परा थी कि हर व्यक्ति सबसे बड़े और सम्मानित व्यक्ति के पैरों पर रंग डालकर इस त्योहार की शुरुआत करता था। ऐसे में बाबूजी उस इंसान के पैरों में रंग डालते थे, जिसने उत्सव की शुरुआत से पहले शौचालय साफ किया हो।

केबीसी में गांधी जयन्ती के मौके पर करमवीर स्पेशल एपिसोड दिखाया गया था। आज शो में सुलभ शौचालय के संस्थापक बिंदेशवर पाठक ने शिरकत किया था । शो के दौरान अमिताभ  बिंदेशवर पाठक के साथ काफी मस्ती करते हुए नजर आए। बिंदेशवर, ने शो के दौरान 12 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि जीती थी।

Live Blog

Highlights

    22:39 (IST)02 Oct 2019
    शो का समापन

    गांधी जी के भजन के साथ हुआ शो का समापन 

    22:35 (IST)02 Oct 2019
    खेल में आज के दिन की समय सीमा खत्म

    बिेदेश्वर पाठक ने जीते 12 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि। 

    22:33 (IST)02 Oct 2019
    12 लाख 50 हजार के लिए अगला प्रश्न

    सवाल- 1817 में किस खोजकर्ता ने फोनोग्राफ नामक उपकरण का आविष्कार किया था? 

    जवाब- थॉमस एडिसन

    22:19 (IST)02 Oct 2019
    6 लाख 40 हजार के लिए अगला सवाल

    प्रश्न- मोरारजी देसाई की गठबंधन की सरकार के समय जनता पार्टी के अध्यक्ष कौन थे?

    जवाब- चन्द्रशेखर

    22:17 (IST)02 Oct 2019
    कौन है बिंदेश्वर पाठक?

    बिंदेश्वर को सुलभ शौचालय नाम की मुहिम छेड़ने के लिए जाना जाता है। बिंदेश्वर अब तक देश के 1749 शहरों में करीब 9500 पे एंड यूज शौचालयों का निर्माण कराया है और उनकी मुहिम के चलते 15 लाख से ज्यादा घरों में शौचालय बन चुके हैं।

    22:11 (IST)02 Oct 2019
    3 लाख 20 हजार के लिए अगला सवाल

    पाली में बुद्ध के उपदेश  में से इनमें से कौन सा ग्रंथ है?

    जवाब- त्रिपिटक

    22:09 (IST)02 Oct 2019
    अगला सवाल

    कौन सा राज्य 2014 में अस्तित्व में आया

    जवाब-तेलांगान

    22:07 (IST)02 Oct 2019
    1 लाख 60 हजार के लिए अगला प्रश्न

    प्रश्न- दुनिया की गांधी जी की सबसे ऊचीं कांस्य प्रतिमा किस शहर में स्थित है ? (प्रश्न बदला)

    जवाब- मोतिहारी      

    22:03 (IST)02 Oct 2019
    अमिताभ ने सुनाया अपनी जिदंगी से जुड़ा किस्सा

    बाबूजी अपने आसपास के लोगों का बहुत सम्मान करते थे। हमारे यहां होली से जुड़ी एक परम्परा थी कि हर व्यक्ति सबसे बड़े और सम्मानित व्यक्ति के पैरों पर रंग डालकर इस त्योहार की शुरुआत करता था। ऐसे में बाबूजी उस इंसान के पैरों में रंग डालते थे, जिसने उत्सव की शुरुआत से पहले शौचालय साफ किया हो।

    22:02 (IST)02 Oct 2019
    80 हजार के लिए अगला सवाल

    वाडियार वंश के  इस महल को पहचानें जो  अपने भव्य दशहरा  उत्साव के लिए जाना जाता है

    जवाब- मैसूर पैलेस

    22:00 (IST)02 Oct 2019
    40 हजार के लिए अगला सवाल

    प्रश्न- उपन्यास  चन्द्रकांता को किस भाषा में लिखा गया था ? ( लाइफलाइन का किया इस्तेमाल)

    जवाब- हिंदी               

    21:51 (IST)02 Oct 2019
    20 हजार के लिए अगला सवाल

    प्रश्न-  ये गाना किस अभिनेत्री पर फिल्माया गया  है ? (  वक्त ने किया क्या हसीं सितम तुम रहे न तुम हम रहे न हम)

    जवाब- वहीदा रहमान (लाइफलाइन का किया इस्तेमाल)

    21:48 (IST)02 Oct 2019
    10 हजार के लिए अगला सवाल

    प्रश्न- दाढ़ किसका प्रतीक है?

    जवाब- दांत

    21:44 (IST)02 Oct 2019
    इंदौर नगर निगम के कमिश्नर आशीष सिंह हॉटसीट पर

    देश में सबसे स्वच्छ शहर का खिताब पिछले तीन साल से लगातार इंदौर जीतता आया है। इसी के चलते कर्मवीर एपिसोड के लिए इंदौर नगर निगम के कमिश्नर आशीष सिंह को हॉटसीट पर बैठने का मौका मिला है।

    21:38 (IST)02 Oct 2019
    5 हजार के लिए अगला प्रश्न

    पर्य़ावरण संरक्षण में तीसरा R किसका सूचक है?

    जवाब- Recycle

    21:32 (IST)02 Oct 2019
    ब्रेक के बाद एक बार फिर शुरू हुआ केबीसी

    इंदौर नगर निगम के कमिश्नर आशीष सिंह को अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला है फिलहाल वो अमिताभ से बात कर रहे हैं और लोगों को शौचालय के बारे में समझा रहे हैं कि कैसे उन्होंने इन्दौर की स्वच्छता में योगदान दिया।

    21:29 (IST)02 Oct 2019
    कल खेलेंगे अभिषेक झा

    केबीसी के  होस्ट अमिताभ बच्चन ने शो के दौरान जानकारी दी कि हॉट सीट पर बैठे कटेंस्टेंट अभिषेक अपना आगे का खेल कल खेलेेंंगे। फिलहाल  आज का शो गांधी जी को समर्पित है।

    21:21 (IST)02 Oct 2019
    4 हजार के लिए अगला सवाल

    इऩमें से किस दस्तावेज में एक भाग है  जिसमें मौलिक अधिकारों का वर्णन हैं?

    जवाब- भारत का संविधान

    21:20 (IST)02 Oct 2019
    2 हजार के लिए प्रश्न

    प्रश्न- मन्नाभाई  किस फिल्म की डिग्री लेने के लिए कॉलेज में दाखिला लेता है?

    जवाब- mbbs

    21:19 (IST)02 Oct 2019
    पहला सवाल 1 हजार रुपये के लिए

    प्रश्न-  महात्मा गांधी द्वारा जोडें  जाने वाले बुद्मिमान बन्दरों की संख्या कितनी है ?

    जवाब- तीन  

    21:16 (IST)02 Oct 2019
    अमिताभ बच्चन, बिंदेश्वर पाठक को शो के नियम समझा रहे हैं

    केबीसी के आज के एपिसोड में हॉट सीट पर विराजमान हैं डाक्टर बिंदेश्वर पाठक । फिलहाल अमिताभ शो के नियम समझा रहे हैं।

    21:11 (IST)02 Oct 2019
    इंदौर नगर निगम के कमिश्नर आशीष सिंह भी हैं बिंदेेश्वर पाठक के साथ मौजूद

    देश में सबसे स्वच्छ शहर का खिताब तीन साल से लगातार इंदौर जीतता आया है। जिसके चलते कौन बनेगा करोड़पति के कर्मवीर एपिसोड के लिए इंदौर नगर निगम के कमिश्नर आशीष सिंह के साथ बिंदेेश्वर पाठक शो में  मौजूद हैं।

    21:08 (IST)02 Oct 2019
    अमिताभ ने किया बिंदेश्वर पाठक का स्वागत

    सुलभ शौचालाय के पूरे भारत में जनक डाक्टर बिदेंशवर पाठक शो में हााजिर हो चुके हैं। बिंदेशवर पाठक को राष्ट्रपति  द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

    21:03 (IST)02 Oct 2019
    केबीसी का हुआ आगाज

    शो के होस्ट अमिताभ बच्चन गांधी जी की याद में कविता कह रहे हैं।  इस दौरान अमिताभ पूरे जोश में हैं। उनकी कविता का शीर्षक है गांधी को अगर समझना है तो खुद गांधी बनकर देखो।

    20:36 (IST)02 Oct 2019
    महात्मा गांधी को समर्पित है आज का एपिसोड

    आज 2 अक्टूबर के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती है इस खास मौके को और खास बनाने के लिए आज का एपिसोड गांधी जी को समर्पित होने वाला है।

    20:32 (IST)02 Oct 2019
    आज आने वाले शो की कुछ झलकियां

    केबीसी में आज करमवीर स्पेशल एपिसोड में  बिंदेश्वार पाठक शो का हिस्सा बनेंगे। शो के होस्ट अमिताभ बिदेंशवर के साथ काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।