KBC 11 Live Show, Kaun banega Crorepati, 10 October 2019: टीवी के पॉपुलर शो में से एक ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया जा रहा क्विज शो केबीसी सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टीवी शो में से एक है। आज सदी के महानायक अमिताभ 7वें हफ्ते का 35वां एपिसोड लेकर हाजिर हुए थे। फिलहाल हॉटसीट पर 40 हजार रुपए की धनराशि जीतकर सनी प्रजापति मौजूद हैं। वहीं आज की पहली कटेंस्टेंट सुरभी दवे ने 3 लाख 20 हजार रुपये की धनराशि जीती।

आज के एपिसोड में अमिताभ ने दर्शकों से सवाल पूछा था कि क्या यहां पर कोई है जो ये बता सकता है कि महिलाएं हाई हील्स क्यों पहनती हैं। इसपर दर्शकों में से एक महिला का जवाब आता है, ‘जया जी हाई हील्स नहीं पहनती हैं।’ इस बात को सुनकर अमिताभ काफी मजेदार ढंग से कहते हैं कि जया हाई हील्स नहीं सीढ़ी पहनती हैं।

हॉटसीट पर विराजमान कटेंस्टेंट सनी प्रजापति कल आगे का खेल खेलेंग। सनी ने अपने जीवन की तमाम बाधाओं को पार करते हुए केबीसी के हॉटसीट पर विराजमान होने का मुकाम हासिल किया है। अब देखना होगा कि क्या सनी केबीसी से 1 करोड़ की रकम जीत पाते हैं या नहीं।

Live Blog

22:38 (IST)10 Oct 2019
समय समाप्ति की हुई घोषणा

हॉटसीट पर सनी प्रजापति 40 हजार रुपए जीतकर विराजमान हैं। वहीं आज की पहली कटेंस्टेंट सुरभी दवे ने 3 लाख 20 हजार की रकम जीती।

22:35 (IST)10 Oct 2019
40 हजार के लिए सवाल

प्रश्न-  यह लेखक कौन हैं?

जवाब- चेतन भगत

22:34 (IST)10 Oct 2019
20 हजार के लिए सवाल

फेसबुक पर साइन अप के लिए न्यूनतम आयु कितनी है (लाइफलाइन का किया इस्तेमाल)

जवाब- 13 साल

22:30 (IST)10 Oct 2019
10 हजार के लिए सवाल

यदि एक सेब की कीमत 15 रुपए है तो आप 180 रुपये में कितनेे सेब खरीद पाएंगे

12

22:30 (IST)10 Oct 2019
5 हजार के लिए सवाल

प्रश्न- शिलांग से कोलकाता के बीच एक सीधी रेखा में जाने के बाद कौन सा देश रास्ते में आएगा

बांग्लादेश

22:21 (IST)10 Oct 2019
शो में शुरू हुआ आज के दिन का आखिरी ब्रेक

सनी प्रजापति 3 हजार रुपए जीतकर हॉटसीट पर विराजमान हैं।

22:20 (IST)10 Oct 2019
3 हजार के लिए सवाल

अभी तो पार्टी शुरू हई है और डीजे वाले बाबू गाने के लिए कौन फेमस है

बादशाह

22:19 (IST)10 Oct 2019
2 हजार के लिए सवाल

प्रश्न- वाहन में  आगे या पीछे क्या होना जरूरी है

जवाब- नबंर प्लेट

22:18 (IST)10 Oct 2019
1 हजार के लिए पहला सवाल

प्रश्न- इस मुहावरे को पूरा करें अपना --- सीधा करना

जवाब- उल्लू

22:11 (IST)10 Oct 2019
हॉटसीट पर विराजमान हैं सनी प्रजापति

सनी मुम्बई के रहने वाले हैं। सनी पेशे से student हैं।

22:09 (IST)10 Oct 2019
शुरू हुआ fastest finger first का सवाल

सनी प्रजापति ने जीता fastest finger first का सवाल सबसे कम समय में दिया सवाल का जवाब

22:07 (IST)10 Oct 2019
सुरभी हुईं शो से बाहर

गुजरात की सुरभी ने जीते 3 लाख 20 हजार की रकम जल्द ही शो मेें शुरू होने वाला है fastest finger first का सवाल

22:06 (IST)10 Oct 2019
12 लाख 50 हजार के लिए सवाल

पारसी पवित्र अग्नि को करीब 300 वर्षों तक कहां रखा गया था बल्सर में शिफ्ट करने से पहले

जवाब- नवसारी

सुरभी ने दिया सवाल का गलत जवाब

22:03 (IST)10 Oct 2019
6 लाख 25 हजार के लिए सवाल

प्रश्न- इनमें से किस आतंकवादी घटना के बाद NIA का गठन किया गया?

जवाब- मुम्बई हमला 2008

21:56 (IST)10 Oct 2019
3 लाख 20 हजार के लिए सवाल

प्रश्न- किस राजा ने अश्वमेघ यज्ञ करते समय अपनी पत्नी की सोने की मूर्ति को अपने पास रखा था

जवाब- राम

21:54 (IST)10 Oct 2019
1 लाख 60 हजार के लिए सवाल

प्रश्न- एक वयस्क मानव शरीर में सबसे छोटी हड्डी कहां होती है?  

जवाब- कान 

21:52 (IST)10 Oct 2019
80 हजार के लिए सवाल

प्रश्न- इस तस्वीर में नजर आ रही सिंगर को पहचानें ? (लाइफलाइन का किया इस्तेमाल)

जवाब- बेगम अख्तर  

21:46 (IST)10 Oct 2019
ब्रेक के बाद एक बार फिर शुरू हुआ केबीसी

40 हजार रुपये जीतकर हॉटसीट पर विराजमान हैं सुरभी दवे।

21:38 (IST)10 Oct 2019
शो में लिया गया आज के दिन का दूसरा ब्रेक

फिलहाल गुजरात की सुरभी दवे 40 हजार रुपए जीतकर हॉटसीट पर विराजमान हेैं। बहुत जल्द शो में आने वाले हैं सनी प्रजापति।

21:37 (IST)10 Oct 2019
40 हजार के लिए सवाल बदलने के बाद नया सवाल

प्रश्न- पारम्परिक तौर पर इनमें से क्या संख्या में 24 माने गए हैं?

जवाब- जैन तीर्थांकर

21:35 (IST)10 Oct 2019
40 हजार के लिए सवाल

प्रश्न- भारत के किस खेल के बारे में धारणा है कि इसकी उत्पत्ति रथेरा नाम के प्राचीन खेल से हुई है? (लाइफलाइन का किया इस्तेमाल )

जवाब- खो-खो  

2 लाइफलाइन का किया इस्तेमाल, सवाल बदल गया है

21:32 (IST)10 Oct 2019
20 हजार के लिए सवाल

प्रश्न- इनमें से क्या मार्केटिंग P का एक P नहीं है?

जवाब-PROCESS

21:31 (IST)10 Oct 2019
10 हजार के लिए सवाल

सवाल- जनवरी 2019 में संसद द्वारा इसमें से किस वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने वाला विधेयक पार हुआ

जवाब- आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग

21:29 (IST)10 Oct 2019
ब्रेक के बाद शुरू हुआ केबीसी

हॉटसीट पर विराजमान हैं 5 हजार रुपये जीतकर गुजरात की सुरभी दवे 

21:24 (IST)10 Oct 2019
केबीसी में शुरू हुआ आज के दिन का पहला ब्रेक

आज सदी के महानायक अमिताभ 7वें हफ्ते का 35वां एपिसोड लेकर हाजिर हो चुके हैं। फिलहाल हॉट सीट पर विराजमान हैं कंटेस्टेंट सुरभी दवे।

21:21 (IST)10 Oct 2019
5 हजार के लिए सवाल

प्रश्न- इनमें से कौन सा रेशा पौधे के तने से प्राप्त होता है? (लाइफलाइन का  किया इस्तेमाल)

जवाब-जूट 

21:19 (IST)10 Oct 2019
3 हजार के लिए सवाल

प्रश्न- लाल रंग में कौन सा रंग मिलाने पर उसका रंग गुलाबी हो जाता है?

जवाब- सफेद

21:18 (IST)10 Oct 2019
2 हजार के लिए अगला सवाल

सावधान और विश्राम किसके दौरान होता है

परेड

21:17 (IST)10 Oct 2019
महिलाएं हाई हील्स क्यों पहनती हैं।

अमिताभ दर्शकों से पूछ रहे हैं कि क्या यहां पर कोई है जो ये बता सकता है कि महिलाएं हाई हील्स क्यों पहनती हैं। इसपर दर्शकों में से एक महिला का जवाब आता है, 'जया जी हाई हील्स नहीं पहनती हैं।' इस बात को सुनकर अमिताभ काफी मजेदार ढंग से कहते हैं कि जया हाई हील्स नहीं सीढ़ी पहनती हैं।

21:17 (IST)10 Oct 2019
1 हजार के लिए सवाल

प्रश्न-  फ्लैटस और हाई हील्स इनमें से किसके प्रकार हैं

जवाब- जूते

21:10 (IST)10 Oct 2019
शो में दिखाया जा रहा है सुरभी पर बनाया गया वीडियो

गुजरात की रहने वालीं सुरभी दवे पढ़ने की काफी शौकीन हैं। उन्होंने अपनी जिन्दगी में काफी पढ़ाई की है और फिलहाल वो एक टीचर educator हैं।

21:06 (IST)10 Oct 2019
कटेंस्टेंट सुरभी दवे हॉटसीट पर विराजमान

सुरभी दवे अमिताभ बच्चन को देखकर अपने आंसू नहीं रोक पा रही हैं। फिलहाल अमिताभ उन्हें रुमाल देकर शान्त करने की कोशिश कर रहे हैं।

21:05 (IST)10 Oct 2019
शुरु हुआ fastest finger first का सवाल

सबसे कम समय में सवाल का जवाब देकर हॉटसीट पर विराजमान होने जा रही हैं सुरभी दवे। सुरभी एक टीचर educator हैं जो टीचर को पढ़ाती हैं।

21:02 (IST)10 Oct 2019
शुरू हुआ कौन बनेगा करोड़पति

अमिताभ बच्चन जल्द ही लेकर आएंगे fastest finger first का सवाल

20:33 (IST)10 Oct 2019
कुछ ही देर मे शुरू होगा केबीसी

आज सदी के महानायक अमिताभ 7वें हफ्ते का 35वां एपिसोड लेकर आ रहे हैं। प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि आज हॉट सीट पर विराजमान कंटेस्टेंट सुरभी बिग बी के साथ काफी मस्ती भरे अंदाज में सवालों का जवाब देते हुए नजर आएंगी।

20:32 (IST)10 Oct 2019
कंटेस्टेंट सुरभी दवे के साथ मस्ती करते अमिताभ

आज हॉट सीट पर विराजमान कंटेस्टेंट सुरभी बिग बी के साथ काफी मस्ती भरे अंदाज में सवालों का जवाब देते हुए नजर आएंगी।

20:30 (IST)10 Oct 2019
आज हॉटसीट पर विराजमान होंगे सनी प्रजापति

सनी ने अपने जीवन की तमाम बाधाओं को पार करते हुए केबीसी के हॉटसीट पर विराजमान होने का मुकाम हासिल किया है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Sunny Prajapati's determination to make his life better will truly inspire you on #KBC11, tonight at 9 PM @amitabhbachchan

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on