KBC 11 Live Show, Kaun banega Crorepati, 1 Nov 2019: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टीवी शो में से एक है। आज सदी के महानायक अमिताभ 8वें हफ्ते का 55वां एपिसोड लेकर हाजिर हुए। आज कल के खेल को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्सटेबल के पद पर कार्यरत नरेन्द्र कुमार आगे का खेल खेले और 3 लाख 20 हजार रुपए की धनराशि जीतने में कामयाब हुए।

वहीं आज हॉटसीट पर विराजमान होने आए खेल जगत के तीन दिग्गज वीरेंद्र सहवाग, दुती चंद और हिमा दास। एथलीट दुती चंद और हिमा दास अपने शानदार खेल से भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपना और देश का नाम रौशन कर चुकी हैं। मालूम हो कि स्प्रिंट रनर दुती चंद महिलाओं की 100 मीटर की दौड़ में नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं।

वहीं हिमा आईएएएफ वर्ल्ड यू20 चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। वहीं इन दोनों का साथ देते भारत के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी नजर आएंगे। शो के दौरान दुती बताती हैं कि खाने के लिए उनके घर में कुछ भी नहीं होता था। उनके हालात इतने खराब थे कि पास के ही बाजार में जो सब्जियां नीचे गिर जाया करती थीं उन्हें ही वो खाने के लिए घर ले जाती थीं।

Live Blog

22:25 (IST)01 Nov 2019
40 हजार के लिए सवाल

इनमें से किस ओलंपिक प्रतिस्पर्धा मेें सबसे लंबी दूरी तय की जाती है

जवाब- 50 km race walk

22:23 (IST)01 Nov 2019
20 हजार के लिए सवाल

इनमें से किस अभिनेता व उनके द्वारा निभाए गए किरदार की जोड़ी गलत है

अक्षय कुमार- मिल्खा सिंह

22:14 (IST)01 Nov 2019
10 हजार के लिए सवाल

सवाल- ये कौन सा शास्त्रीय नृत्य है जिसमें त्रिभंग मुद्रा दर्शाई जा रही है

जवाब- ओड़िसी

22:12 (IST)01 Nov 2019
5 हजार के लिए सवाल

इस गाने के गायक कौन हैं

किशोर कुमार

22:10 (IST)01 Nov 2019
3 हजार के लिए सवाल

ये किस देश का राष्ट्रीय ध्वज है

बांग्लादेशा

21:47 (IST)01 Nov 2019
2 हजार के लिए सवाल

सवाल- मुहावरे को पूरा करें ..... के दांत दिखाने के और, व खाने के और होते हैं?

जवाब- हाथी

21:45 (IST)01 Nov 2019
1 हजार के लिए सवाल

landing और take off के दौरान यात्रियों को क्या कहा जाता है

सीटबेल्ट को बांध ले

21:39 (IST)01 Nov 2019
गेम में अब होगी चौके छक्कों की बारिश

वीरू पाजी फिलहाल हॉटसीट पर आ चुके हैं हिमा और दुती चंद की मदद करने।

21:38 (IST)01 Nov 2019
हिमा दास का सपना था...

हिमा का पहला सपना था इंडियन जर्सी पहनना। असम के नागांव में जन्मी हिमा दास ने 400 मीटर की दौड़ में 50.79 सेकंड का रिकॉर्ड बनाया है।

21:37 (IST)01 Nov 2019
कौन है दुती चंद?

दुती चंद 100 मीटर की दौड़ में नेशनल चैंपियन के साथ ही समर ओलंपिक गेम्स में 100 मीटर दौड़ के लिए क्वालिफाई करने वाली देश की तीसरी महिला हैं।

21:27 (IST)01 Nov 2019
शुरू हुआ कर्मवीर स्पेशल

हॉटसीट पर विराजमान हैं दुती चंद और हिमा दास

21:23 (IST)01 Nov 2019
कुछ ही देर में हॉटसीट पर विराजमान होंगे...

कुछ ही समय में  खेल जगत के तीन दिग्गज वीरेंद्र सहवाग, दुती चंद और हिमा दास हॉटसीट पर नजर आने वाले हैं।

21:22 (IST)01 Nov 2019
6 लाख 40 हजार के लिए सवाल

सवाल- 17वीं लोकसभा के इनमें से कौन से सदस्य जापानी martial arts  में ब्लैक belt धारक हैं?

जवाब- राहुल गांधी

नरेन्द्र कुमार ने दिया गलत जवाब। नरेन्द्र ने जीते 3 लाख 20 हजार रुपए की धनराशि

21:18 (IST)01 Nov 2019
3 लाख 20 हजार के लिए सवाल

सवाल- तस्वीर में नजर आ रहे इस व्यक्ति ने स्वतन्त्र भारत  में कौन सा पद सम्भाला था?

जवाब- गवर्नर जनरल

21:15 (IST)01 Nov 2019
1 लाख 60 हजार के लिए सवाल

सवाल- इनमें से कौन सी भाषा भारतीय सविंधान के 8वीं अनुसूची में शामिल नहीं है

जवाब- भोजपुरी

लाइफलाइन का किया इस्तेमाल

21:13 (IST)01 Nov 2019
80 हजार कि लिए सवाल

सवाल- मई 2019 में  आन्ध्र प्रदेश के 17 वें cm कौन बने

जवाब- जगमोहन रेड्डी

21:11 (IST)01 Nov 2019
80 हजार के लिए सवाल

सवाल- वीरता के लिए भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाल कौन सा सम्मान उसके विजेताओं को भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस पर दिया जाता है?

जवाब- अशोक चक्र

लाइफलाइन का किया इस्तेमाल flip the question

21:09 (IST)01 Nov 2019
40 हजार के लिए सवाल

सवाल- किस खेल में सेटर, लिबरो, हिटर और ब्लॉकर जैसे टर्म इस्तेमाल होते हैं?

जवाब- वॉलीवॉल

लाइफलाइन का किया इस्तेमाल

21:07 (IST)01 Nov 2019
20 हजार के लिए सवाल

सवाल- फरवरी 2019 ने किस राज्य ने गुज्जरों के लिए 5 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की

जवाब- राजस्थान

21:03 (IST)01 Nov 2019
हॉटसीट पर विराजमान हैं...

10 हजार रुपए की धनराशि जीतकर फिलहाल हॉटसीट पर यूपी से आए नरेन्द्र कुमार विराजमान हैं।

21:01 (IST)01 Nov 2019
शुरू हुआ केबीसी

सदी के महानायक अमिताभ 8वें हफ्ते का 55वां एपिसोड लेकर हाजिर हो चुके हैं। आज है कर्मवीर स्पेशल एपिसोड।

20:18 (IST)01 Nov 2019
हिमा दास शो के दौरान हो जाएंगी भावुक
20:17 (IST)01 Nov 2019
आज हॉटसीट पर विराजमान होगीं खेल जगत की दिग्गज हस्तियां

आज हॉटसीट पर विराजमान होंगे खेल जगत के तीन दिग्गज वीरेंद्र सहवाग, दुती चंद और हिमा दास