KBC, 21st November 2018 Episode Updates: उत्तर प्रदेश से आई अरीबा नसीम केबीसी के हॉट सीट पर पहुंच गई हैं। अरीबा 3,000 रुपए जीत चुकी हैं। अरीबा एक छात्रा हैं और वो एंकर बनना चाहती हैं। इटावा के बकेवर कस्बे के आजादनगर मोहल्ले में रहने वाले अरीबा के पिता नसीमुद्दीन बुलंदशहर की शिकारपुर तहसील में लेखपाल हैं। वह तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ी है। उनसे पहले गुजरात के अमहदाबाद से आई काजल पटेल ने 6 लाख 40 हजार रुपए जीतने के बाद खेल को क्विट कर दिया। 12 लाख 50 हजार के सवाल का सही उत्तर उन्हें मालूम नहीं था। इस सवाल के जवाब जो अंदाजा उन्होंने लगाया वो गलत निकला। काजल ने बताया था कि वो जीती हुई रकम का इस्तेमाल अपने पति के इलाज में करेंगी। काजल पेशे से शिक्षक थीं।

उनसे पहले जमशेदपुर से आए अभिषेक कुमार प्रसाद 1 करोड़ रूपए के प्रश्न तक पहुंच गए थे। लेकिन उनके पास कोई भी लाइफलाइन नहीं था। लेकिन सवाल का जवाब पता नहीं होने की वजह से उन्होंने खेल को क्विट कर दिया। इसके बाद जब उन्होंने इस सवाल का अंदाजा लगाया तो वो जवाब गलत निकला। अभिषेक 50 लाख जीत कर घर गए।

इससे पहले मंगलवार को जब उनसे 15वां प्रश्न पूछा गया था तब उनके जवाब देने से पहले समय खत्म हो गया था। अभिषेक एक निजी शिप कंपनी में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। अभिषेक ने शो में बताया कि पिता के देहांत के बाद उनकी मां ने बड़ी मेहनत से अपने दोनों बेटों की पढ़ाई-लिखाई करवाई और यहां तक पहुंचाया। अभिषेक ने बताया कि छोटे उम्र से ही मां उनका और उनके भाई का ख्याल रखती हैं।

यहां आपको बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति 10 का यह आखिरी हफ्ता चल रहा है। इस हफ्ते के बाद यह सीजन खत्म हो जाएगा। इस क्विज शो के आखिरी एपिसोड में अमिताभ बच्चन के साथ कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अपने को-स्टार चंदन के साथ नजर आएंगे। कौन बनेगा करोड़पति साल 2000 से शुरू हुआ था और अब केबीसी के 18 साल हो चुके हैं। आपको यहां यह भी बता दें कि इस बार केबीसी में छोटे उम्र के बच्चों को भी हॉट सीट पर बैठने और यह गेम खेलने का मौका दिया गया था। कई बच्चों ने बेहतरीन प्रतीभा का परिचय देते हुए इस दौरान अच्छी रकम भी जीत थी।

Live Blog

22:43 (IST)21 Nov 2018
3,000 रूपए जीत गईं अरीबा

तीसरे प्रश्न का सही जवाब देकर अरीबा ने 3,000 रुपए जीत लिए हैं। 

22:33 (IST)21 Nov 2018
2,000 रुपए जीत गईं अरीबा

अरीबा ने दूसरे प्रश्न का आसानी से जवाब देकर 2,000 रुपया जीत लिया। 

22:32 (IST)21 Nov 2018
1,000 रुपए जीत गईं अरीबा

अरीबा नसीम ने पहले प्रश्न का सही जवाब देकर 1,000 रुपया जीत लिया। 

22:29 (IST)21 Nov 2018
हॉट सीट पर अरीबा नसीम

अब हॉट सीट पर अरीबा नसीम पहुंच गई हैं। अरीबा नसीम उत्तर प्रदेश से आई हैं और वो एक छात्रा हैं। 

22:24 (IST)21 Nov 2018
काजल पटेल ने किया क्विट

6 लाख 40 हजार जीतने के बाद काजल पटेल ने खेल को क्विट कर दिया। उन्होंने इस सवाल के जवाब में जो अंदाजा लगाया वो गलत निकला।

22:19 (IST)21 Nov 2018
6 लाख 40 हजार रुपए जीत गईं काजल

काजल ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 6 लाख 40 हजार रुपए जीत लिए हैं। 

22:11 (IST)21 Nov 2018
काजल ने ली दो लाइफलाइनें

काजल खमार पटेल ने 3 लाख 20 हजार रुपए के सवाल का जवाब देने के लिए अपनी दो लाइफलाइनों का इस्तेमाल किया है।  पहले उन्होंने अपने साथ आए पार्टनर से राय-मशविरा किया और इसके बाद उन्होंने अपनी चौथी लाइफ लाइन आस्क द एक्सपर्ट का भी सहारा लिया। इस तरह इस सवाल का जवाब देकर उन्होंने यह रकम जीती।

22:07 (IST)21 Nov 2018
1,60,000 जीत गईं काजल

काजल ने विज्ञान विषय से संबंधित एक प्रश्न का जवाब देकर 1, 60,000 रुपए जीत लिए। 

22:06 (IST)21 Nov 2018
काजल ने ली दूसरी लाइफलाइन

काजल ने 80,000 रुपए के प्रश्न के जवाब के लिए 50-50 लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। 

21:59 (IST)21 Nov 2018
काजल ने लिया लाइफलाइन

काजल खमार पटेल ने अपनी पहली लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। 40,000 रुपए के प्रश्न पर काजल ने ऑडियंस की मदद ली। ऑडियंस की मदद से उन्होंने यह रकम जीत ली है।

21:41 (IST)21 Nov 2018
10,000 रुपए जीत गईं काजल

अहमदाबाद से आईं काजल ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 10,000 रुपए जीत लिये हैं। 

21:34 (IST)21 Nov 2018
5,000 रुपए जीत गईं है काजल

काजल इस शो में संभल कर खेल रही हैं वो अब तक 5,000 रुपए जीत चुकी हैं। 

21:30 (IST)21 Nov 2018
3,000 रुपए जीत गईं काजल

काजल ने गणित से जुड़े एक प्रश्न का जवाब देकर 3,000 रुपए जीत लिए। 

21:27 (IST)21 Nov 2018
काजल जीत गईं 1000 रुपए

काजल ने पहले प्रश्न का सही जवाब देकर 1000 रुपए जीत लिए हैं। 

21:18 (IST)21 Nov 2018
काजल खमार पटेल हॉट सीट पर

काजल खमार पटेल ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में सबसे पहले जवाब दिया है।

21:13 (IST)21 Nov 2018
अभिषेक ने किया क्विट

1 करोड़ रुपए के सवाल पर अभिषेक ने खेल को क्विट कर दिया है। उनके पास कोई भी लाइफलाइन नहीं था। 

21:03 (IST)21 Nov 2018
शुरू हुआ केबीसी

केबीसी के इस एपिसोड की शुरुआत हो चुकी है। हॉट सीट पर अभिषेक कुमार बिग बी के सवालों का सामना कर रहे हैं।