KBC 11 2019 Play Along: शो कौन बनेगा करोड़पति के फैंस इन दिनों केबीसी प्ले अलॉन्ग खेल खेल कर ढेरों इनाम अपने नाम कर रहे हैं। जी हां, रात के 9 बजते ही केबीसी शो की शुरुआत होती है। इसी के साथ ही आम जनता भी हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट की तरह बिग बी के साथ केबीसी खेलती हैं। ऐसे में हर रोज इस गेम के साथ सवालों के सही जवाब देने वाले 10 लोग बनते हैं विजेता और जीतते हैं कैशप्राइज। अगर आप भी चाहते हैं कि आप भी इन 10 लोगों में से एक हों तो इसके लिए खेलना जरूरी है केबीसी प्ले अलॉन्ग।
इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। बस अपने फोन में सोनी लिव एप डाउनलोड करना है। इसके बाद एप्लिकेशन के जरिए प्लेअलॉन्ग डिस्प्ले खोल कर केबीसी शो के साथ साथ खेलें प्ले अलॉन्ग। हर सवाल का सही जवाब देने पर आपको मिलेंगे ढेरों पॉइंट्स। बस इन्हीं पॉइंट्स को आपको जमा करना है। अंत में जिसके सबसे ज्यादा पॉइंट्स होंगे उन्हें टॉप 10 लोगों की लिस्ट में शुमार किया जाएगा।
Congratulations to the leaders of Ep. 27 KBC Play Along. Keep playing to get a chance to play #KBC with @SrBachchan. Register now! https://t.co/bBPqcxvo5l
Download the #SonyLIV app:
IOS: https://t.co/RWzOWY1QP4
Android: https://t.co/V7QGlfVkNL#HarSeatHotseat #WeLIVtoEntertain pic.twitter.com/mFpiw94vPw— Sony LIV (@SonyLIV) September 25, 2019
इस गेम को खेल कर आप केबीसी हॉट सीट तक भी पहुंच सकते हैं। जी हां, इसके जरिए आप अपनी ज्ञान की क्षमता को बढ़ाने और चेक करने के साथ अपना मनोरंजन भी कर सकते हैं, ढेर सारा कैश भी पा सकते हैं। यही नहीं आप इस खेल के जरिए हॉट सीट तक भी सकते हैं।
खेल के सारे नियम आपको इस एप के जरिए पता चल जाएंगे। इसमें आपको कोई लाइफ लाइन नहीं मिलती है। हां सही से गेम खेलेंगे तो अमिताभ बच्चन के साथ हॉटसीट पर केबीसी भी खेलते नजर आ सकते हैं। अब तक लाखों से ज्यादा लोगों ने केबीसी प्ले एलॉन्ग घर बैठे सोनी लिव एप पर खेल कर कैश प्राइज जीता है।