KBC 11 September 30, 2019 Episode Written Updates: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का शो न सिर्फ करोड़ जीतने को लेकर पसंद किया जाता है, उससे कहीं ज्यादा अमिताभ बच्चन की इस शो में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत भी सुपरहिट रहती है। अमिताभ बच्चन आज 6वें हफ्ते का 31वां एपिसोड लेकर हाजिर हुए थे। इस दौरान हॉटसीट पर आई ऋषिकेश की शिवानी ढींगरा 80 हजार जीत चुकी हैं। वहीं शिवानी के पहले मुंबई के मुस्तफा परदावाला अपनी चारो लाइफ लाइन जल्दी खो दी जिसकी वजह से वह सिर्फ 80 हजार जीत लेकर ले गए। शिवानी के 1लाख 60 हजार के सवाल का सामना करती उससे पहले हूटर बज जता है।

इस एपिसोड में शिवानी पति से प्रॉब्लम्स की एक लिस्ट बिग बी को थमाती हैं। इस दौरान शिवानी साथ अपने पति की शिकायत लिखकर एक लिस्ट बनाकर लाती है और अमिताभ से उन्हें सुलझाने के लिए कहती है। जिस पर अमिताभ बड़े ही मजाकिया अंदाज में महिला से लिस्ट लेते हुए कहते हैं कि शो के दौरान उन्हें लगा था कि उन्हें केवल इस शो को होस्ट करना होगा पर उन्हें क्या पता कि वो शो में मैरिज काउंसलर की भूमिका भी निभाएंगे।

अमिताभ लिस्ट में लिखी एक शिकायत को पढ़ते हैं जिसमें महिला का आरोप है कि घर आने के बाद या तो उनके पति फोन पर रहते हैं या दोस्तों के साथ चले जाते हैं। अमिताभ के शिकायत पढ़ते ही महिला के पति समेत वहां पर मौजूद सारे दर्शक ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं। इसके बाद महिला अपने पति की शिकायत करते हुए अमिताभ से कहती है कि उसके पती केवल दो या तीन सब्जियां ही खाते हैं। जिसपर अमिताभ महिला के पति से पूछतें हैं, ‘आप कौन सी सब्जियां खाते हैं।’ जवाब सुनकर अमिताभ अपनी हंसी रोक नहीं पाते हैं और कहते हैं कि भाईसाहब हम दोनों की बातें काफी मिलती जुलती हैं और मैं भी आप ही की तरह केवल गोभी और भिंडी ही खाता हूं।

Live Blog

Highlights

    22:37 (IST)30 Sep 2019
    1 लाख 60 हजार से पहले ही बजा हूटर, समय समाप्ति की हुई घोषणा

    9वें सवाल के पूछे जाने से पहले ही समय समाप्ति की घोषणा हो जाती है। हाॉटसीट पर विराजमान शिवानी 80 हजार जीत चुकी हैं। अब आगे का खेल वह 1 अक्तूबर को खेलती नजर आएंगी।

    22:35 (IST)30 Sep 2019
    80 हजार के लिए सवाल

    सवाल- Nalco  एक नवरत्न कंपनी है, इसमें  A का क्या मतलब है

    जवाब- एल्यूमिनियम

    22:33 (IST)30 Sep 2019
    40 हजार के लिए सवाल

    इस ऑडियो क्लिप में कौन से  एक्टर अपने काम के बारे में बता रहे हैं।

    जवाब- अन्नू कपूर

    22:22 (IST)30 Sep 2019
    2 अक्टूबर को गांधी जी की याद में

    गांधी जी के स्वदेशी से प्रेरित होकर एक व्यक्ति ने मिट्टी का फ्रिज बनाया है। 

    22:21 (IST)30 Sep 2019
    शो में इस वक्त गांधी जी को याद किया जा रहा है

    गांधी जी की याद में एक वीडियो दिखाया जा रहा है जो स्वदेशी चीजों को प्रेरित करता है।

    22:18 (IST)30 Sep 2019
    20 हजार के लिए अगला प्रश्न

    प्रश्न- महाभारत में गांधरराजपुत्र, सौबल और सुबलपुत्र किसे कहा जाता है ? (लाइफलाइन का इस्तेमाल)

    जवाब-  शकुनी

    22:14 (IST)30 Sep 2019
    10 हजार के लिए प्रश्न

    ये किरदार सड़क मार्ग से किस शहर की यात्रा कर रहे हैं ( वीडियो दिखाया जा रहा है कटेंस्टेंट को)

    जवाब- कोलकाता

    22:12 (IST)30 Sep 2019
    5 हजार के लिए प्रश्न

    मिठाइयों का कौन सा ऐसा जोड़ा है जिसे बनाने के लिए दूध का इस्तेमाल होता है

    जवाब- कलाकंद

    22:11 (IST)30 Sep 2019
    3 हजार के लिए तीसरा सवाल

    प्रश्न- इनमें से क्या लॉन टेनिस के स्कोर को क्या नहीं दर्शाता है  ? (लाइफ लाइन का इस्तेमाल)

    जवाब-45-0

    22:09 (IST)30 Sep 2019
    2 हजार के लिए सवाल

    प्रश्न-  किस सब्जी के नाम पर एक फल का नाम नहीं है

    जवाब- अमरुद

    22:08 (IST)30 Sep 2019
    पहला सवाल 1 हजार रुपए के लिए?

    प्रश्न- पारंपरिक तौर पर म्यान में क्या रखा जाता है

    जवाब- तलवार

    21:59 (IST)30 Sep 2019
    शो में शुरु हुआ फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का सवाल

    शिवानी ढींगरा ने सबसे तेज सवाल का जवाब दिया। शिवानी ने 5 सेकंड में दिया जवाब। 

    21:56 (IST)30 Sep 2019
    मुस्तफा हुए शो से बाहर

    मुस्तफा ने 80 हजार रुपये जीते

    21:55 (IST)30 Sep 2019
    1 लाख 60 हजार के लिए नौवां प्रश्न

    प्रश्न- दिल्ली में राष्ट्रीय गांधी संग्राहलय कहां पर स्थित है? (मुस्तफा ने शो छोड़ा)

    जवाब-राजघाट ( मुस्तफा ने सवाल का जवाब सही अनुमान लगाया)

    21:52 (IST)30 Sep 2019
    80 हजार के लिए प्रश्न

    इनमें से कौन सा शहर दो महादेश एशिया और यूरोप में स्थित है ?(लाइफलाइन)

    जवाब-इस्तांबुल

    21:50 (IST)30 Sep 2019

    प्रश्न- निर्मला सीतारमण ने 2017 में और पीयूष गोयल ने 2019 में क्या पेश किया था?

    जवाब- बजट

    21:48 (IST)30 Sep 2019
    40 हजार के लिए सवाल

    सवाल- इंसुलिन शरीर के किस भाग में संश्लेषित होता है?(लाइफ लाइन का इस्तेेमाल)

    प्रश्न बदला

    21:35 (IST)30 Sep 2019
    20 हजार के लिए सवाल

    सवाल-  द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त करने वाली ये हस्ती कौन है- ( रमाकांत आचरेकर)

    जवाब-रमाकांत आचरेकर

    21:19 (IST)30 Sep 2019
    10 हजार के लिए सवाल

    2019 में भारत और सउदी अरब सरकारों के बीच बातचीत कर किस धार्मिक स्थल का कोटा बढ़ा कर 2 लाख कर दिया गया था

    जवाब- मक्का 

    21:18 (IST)30 Sep 2019
    5 हजार के लिए ये रहा सवाल

    सवाल- इनमें से किसका मान बाकी से अलग है- 100 का 50 प्रतिशत,  120 का 40 प्रतिशत, 200 का 25 प्रतिशत,  250 का 20 प्रतिशत ( 50-50 लाइफ लाइन का इस्तेमाल)

    जवाब- 120 का 40 पर्सेैंट

    21:16 (IST)30 Sep 2019
    3 हजार के लिए सवाल

    सवाल-  इनमें से क्या टू- व्हीलर वाहन निर्माता बजाज के द्वारा इस्तेमाल किया जाता है

    जवाब- हमारा बजाज

    21:14 (IST)30 Sep 2019
    2 हजार के लिए सवाल

    सवाल- इनमें से किस वाक्यांश का प्रयोग बहुत समय की बात को दर्शाने के लिए किया जाता है

    जवाब-  बाबा आदम का  जमाना

    21:12 (IST)30 Sep 2019
    1 हजार के लिए पहला सवाल

    सवाल- अजय देवगन की फिल्म के शीर्षक को पूरा करें फूल और---( लाइफ लाइन का इस्तेमाल)

    जवाब- कांटे

    21:08 (IST)30 Sep 2019
    फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का तेजी से जवाब देकर मुस्तफा परदावाला हॉटसीट पर विराजमान

    फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का तेजी से जवाब देकर हॉटसीट पर मुस्तफा परदावाला पहुंचे हैं। उन्होंने सिर्फ 6 सेकेंड में जवाब दे दिया। वह मुंबई के रहने वाले हैं।

    21:04 (IST)30 Sep 2019
    महात्मा गांधी को अमिताभ ने किया याद

    आज से दो दिन बाद महात्मा गांधी का 150 वीं जयंती मनाने जा रहा है। अमिताभ ने शो के मंच से नवरात्रि की बधाई दी साथ ही  महात्मा गांधी को याद किया।

    21:02 (IST)30 Sep 2019
    केबीसी का 31वां एपिसोड लेकर हाजिर हुए अमिताभ बच्चन

    30 सितंबर को अमिताभ बच्चन शो का 31 वां एपिसोड लेकर हाजिर हो चुके हैं। आज वह दो कंटेस्टेंट के साथ सवाल पूछते नजर आएँगे।

    20:24 (IST)30 Sep 2019
    प्ले अलॉन्ग के जरिए खेलें केबीसी, जीते ढेर सारा कैश

    सोनीलिव ऐप में आप प्ले अलॉन्ग खेल ना सिर्फ ढेर सारा कैश जीत सकते हैं बल्कि आप हॉटसीट पर बैठ अमिताभ बच्चन के सवालों का सामना कर सकते हैं। हर एपिसोड में प्ले अलॉन्ग के 10 विनर घोषित किए जाते हैं। 30वें एपिसोड के ये रहे विनर-

    19:54 (IST)30 Sep 2019
    शो में बोले अमिताभ बच्चन, सोचा भी नहीं था कि ये भूमिका भी निभाउंंगा

    आज आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि हॉट सीट पर बैठी महिला मस्ती भरे अंदाज में अमिताभ से कहती है, 'मैंने आपको टीवी पर देखा है आप बहुत लोगों की शिकायतें दूर करते हैं और मुझे पूरी उम्मीद है कि आप मेरी भी शिकायत दूर करेंगे।' इस दौरान महिला अपने साथ अपने पति की शिकायत लिखकर एक लिस्ट बनाकर लाती है और अमिताभ से उन्हें सुलझाने के लिए कहती है। जिस पर अमिताभ बड़े ही मजाकिया अंदाज में महिला से लिस्ट लेते हुए कहते हैं कि शो के दौरान उन्हें लगा था कि उन्हें केवल इस शो को होस्ट करना होगा पर उन्हें क्या पता कि वो शो में मैरिज काउंसलर की भूमिका भी निभाएंगे।

    19:25 (IST)30 Sep 2019
    जब महिला कंटेस्टेंट ने पकड़ाई अमिताभ को अपनी प्रॉब्लम की लिस्ट, दिया ये जवाब

    अमिताभ लिस्ट में लिखी एक शिकायत को पढ़ते हैं जिसमें महिला का आरोप है कि घर आने के बाद या तो उनके पति फोन पर रहते हैं या दोस्तों के साथ चले जाते हैं। अमिताभ के शिकायत पढ़ते ही महिला के पति समेत वहां पर मौजूद सारे दर्शक ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं।