KBC 11 September 2, 2019 Episode Updates: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के इस सीजन में अभी तक कोई करोड़पति नहीं बना है लेकिन कई कंटेस्टेंट ऐसे आए हैं जिन्होंने करोड़ों रुपये से ज्यादा कीमती बातें बताईं। ऐसी ही एक कंटेस्टेंट इस वक्त हॉट सीट पर हैं, जयपुर की अर्पिता यादव। वह फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के जरिए जैसे ही अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर आईं, उन्होंने उनसे दिव्यांग बच्चों के लिए साथ देने को कहा। बिग बी ने भी उनको वचन देते हुए कहा कि वह इसके लिए सरकारी और निजी संस्थानों से बात कर इस मुहिम को चलाएंगे। अर्पिता अब तक 6 लाख 40 हजार जीत चुकी हैं।
गौरतलब है कि अर्पिता यादव इस राशि को जीतने में अपने सारे लाइफ लाइन का इस्तेमाल कर चुकी हैं। 12वें प्रश्न पर समय समाप्ति की घोषणा हो जाती है। अब अमिताभ बच्चन कल अर्पिता के साथ आगे का खेल बढ़ाएंगे। बता दें इससे पहले सानिया 10 हजार जीत शो से बाहर हुईं। सानिया पिछले 5 साल से सीएजी में एक वरिष्ठ लेखा परीक्षक हैं।
इससे पहले मध्यप्रदेश के आसीम चौधरी 12 लाख 50 हजार की राशि जीतने के बाद गेम को क्विट कर दिया। आसीम 25 लाख के सवाल का जवाब दे नहीं पाए। उनके पास उस समय कोई लाइफ लाइन भी मौजूद नहीं थी लिहाज उन्होंने गेम को क्विट करना ही सही समझा।
बता दें आसीम एक निजी बैंक में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। इसके पिछेल स्पेशल एपिसोड ‘करमवीर’ में एनडीआरएफ के महानिदेश श्री एसएन प्रधान हॉट सीट पर कमांडेंट अनुपम श्रीवास्तव और प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के साथ मिलकर 25 लाख रुपए जीते जिसे ‘भारत के वीर’ पोर्टल के फंड में जमा किया गया।। अगर आप भी केबीसी के हॉटसीट पर बैठना चाहते हैं तो घर बैठ प्ले अलॉन्ग में पूछे गए प्रश्नों का सही जवाब देकर कैश के साथ साथ केबीसी का हिस्सा भी बन सकते हैं।
Highlights
हॉटसीट पर राजस्थान की अर्पिता यादव विराजमान हैं। 12 वां प्रश्न कल पूछा जाएगा। आज का खेल यही समाप्त हुआ कल अमिताभ अर्पिता के साथ आगे का खेल बढ़ाएंगे।
कैसे आकाश में सूराख हो नहीं सकात एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों- ये पंक्तियां किस कवि ने लिखी है? (चौथे लाइफ लाइन का प्रयोग किया)
जवाब- दुष्यंत कुमार
अनब्रेकेबल किस ओलंपिक पदक विजेता और विश्व चैंपियन खिलाड़ी की आत्मकथा है
जवाब- मैरीकॉम
9वां प्रश्न- उस फिल्म के निर्देशक कौन हैं जिससे यह वीडियो क्लिप ली गई है.(आर राजकुमार) (फ्लिप द क्वेश्न लाइफ लाइन का किया प्रयोग)
जवाब- प्रभु देवा
फ्लिप द क्वेश्न के लिए ये प्रश्न पूछा गया- गूगल याहू और बिंग इनमें से किस श्रेणी में आते हैं
जवाब- सर्च इंजन
यह किस नेता की आवाज है- अखिलेस यादव. सचिन पायलट, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नकुल नाथ (50-50 लाइफ लाइन का प्रयोग किया)
जवाब- अखिलेश यादव
इनमें से कौन सा बंदरगाह भारत के पश्चिमी तट पर स्थित है( ऑडियंस पोल का इस्तेमाल किया)
पारादीप, कंडला, विशाखापट्नम, मछलीपट्नम
जवाब- कंडला
6 वां प्रश्न- यह किस सार्वजनिक क्षेत्रक उपक्रम का लोगो है.
जवाब- भारत पेट्रोलियम
5 वां प्रश्न- गौतम बुद्ध का जन्मदिवस किस दिन मनाया जाता है
जवाब- पूर्णिमा
संगीत के सुरों सा रे ग म प ध और नि को सामूहिक तौर पर क्या कहा जाता है
जवाब- सरगम
महाभारत के अनुसार इनमें से किसके 100 भांजे और 1 भांजी थी
जवाब- शकुनि
इनमें से कौन से स्नैक्स प्राय:भाप द्वारा बनाया जाता है
जवाब- मोमोज
इनमें से किस इलेक्ट्रानिक उपकरण में आप ब्राइटनेस और कंट्रास्ट सेट करने का ऑप्शन होता है
जवाब -टीवी
फास्टेस्ट फिंगर टेस्ट में तेजी से जवाब देकर हॉटसीट पर पहुंची अर्पिता यादव। वह जयपुर से हैं। अर्पिता यादव भी हॉट सीट पर बैठी नजर आएंगी। अर्पिता की कहानी बेहद दर्दभरी है। शो में वो बताती हैं कि उनका बेटा दिव्यांग है। वही उनका गुरु है। मगर, जब उसका जन्म हुआ था तो उन्हें लगा, यह क्या हुआ। यह तो मांगा नहीं था। अर्पिता की बात सुनकर अमिताभ समेत सब हैरान रह जाते हैं। अर्पिता ने बताया कि उनके बेटे का नाम निर्भय है। उन्हें उसकी स्थिति को लेकर गुस्सा था।
सानिया 40 हजार वाले सवाल का सही जवाब नहीं दे पाईं। लाइफ लाइन का प्रयोग करने के बावजूद नहीं दे पाईं सही जवाब। 1 0 हजार जीत शो से लिया विदा।
इस क्लिप में नजर आ रही महावानर की कौन सी प्रजाति है ?(50-50 लाइफ लाइन का प्रयोग किया)
जवाब- माउंटेन गोरिल्ला।
अशोक कुमार, अनूप कुमार, किशोक कुमार भाईयों का वास्तविक सरनेम क्या था?
जवाब-गांगुली
एक ऑडियोक्लिप चलता है। इस शख्सियत को पहचानिए।
जवाब- शत्रुघ्न सिन्हा
ये व्यंजन पारंपरिक तौर पर किस त्यौहार की खासियत है (एक व्यंजन की तस्वीर, सेवई) लाइफ लाइन का किया प्रयोग
जवाब- ईद
इस मशहूर गाने मेरा जूता है जापानी का अगली पंक्ति क्या है...
जवाब- ये पतलून इंगलिस्तानी
इनमें से क्या माइक्रोसाफ्ट के एक संस्थापक का सरनेम है
जवाब- गेट्स
रे टॉमलीनसन 1971 में क्या करने वाले पहले व्यक्ति बनेविकल्प- इमेल भेजने वाले, फर्मा का अंतिम प्रमेय हल करने वाले, किसी जीव का क्लोन बनाने वाले, अंतरिक्ष यात्रा करने वाले
जवाब -इमेल भेजने वाले
इस समय हॉट सीट पर आसीम चक्रवर्ती विराजमान हैं। सानिया पिछले 5 साल से सीएजी में एक वरिष्ठ लेखा परीक्षक हैं। वह 2 सवालों का जवाब देकर 2 हजार रुपए जीत चुकी हैं। अमिताभ बच्चन सानिया के साथ आज के गेम को आगे बढ़ाते नजर आएंगे।
आज के एपिसोड में जयपुर की अर्पिता यादव भी हॉट सीट पर बैठी नजर आएंगी। अर्पिता की कहानी बेहद दर्दभरी है। शो में वो बताती हैं कि उनका बेटा दिव्यांग है। वही उनका गुरु है। मगर, जब उसका जन्म हुआ था तो उन्हें लगा, यह क्या हुआ। यह तो मांगा नहीं था। अर्पिता की बात सुनकर अमिताभ समेत सब हैरान रह जाते हैं। अर्पिता ने बताया कि उनके बेटे का नाम निर्भय है। उन्हें उसकी स्थिति को लेकर गुस्सा था।
सानिया से पहले हॉटसीट पर मध्यप्रदेश के आसीम मौजूद थे। उन्होंने यहां से 12 लाख 50 हजार की राशि जीत शो से विदा लिया। 25 लाख के सवाल का जवाब नहीं दे पाए थे आसीम। इसके बाद उन्होंने गेम को क्विट कर दिया।
सवाल- रेस्टोरंट में भोजन के बाद हाथ साफ करने के लिए गर्म पानी के फिनगर बोल में इनमें से क्या मौजूद रहता है।
जवाब- नींबू का टुकड़ा
सानिया चक्रवर्ती अब तक 2 सवालों का जवाब देकर 2 हजार की राशि जीत चुकी हैं। आज वह अमिताभ बच्चन के साथ आगे के खेल की शुरुआत करेंगी।