KBC 11 September 26, 2019 Episode : केबीसी में उस वक्त सभी चौंक गए जब अमिताभ बच्चन ने सामने बैठे कंटेस्टेंट से बातचीत में बताया कि उन्होंने जैसे—तैसे बीए पास किया। दरअसल उनके सामने बैठे थे नागपुर के अनिल जोशी जी। एक सवाल का सही जवाब देने पर बिग बी ने पूछा कि आपको इसका जवाब कैसे पता था, तो इस पर उन्होंने बताया कि वह आईआईटी एमटेक हैं। इस पर उन्होंने बताया कि मैंने बीए में कैसे फेल हो गए थे फिर जैसे तैसे कंपार्टमेंट के जरिए वह पास हुए।

आपको बता दें कि हॉट सीट पर बैठे 68 साल के अनिल जोशी 6 लाख 40 हजार रुपये जीत कर वापस गए। वह समाजसेवी हैं और वृद्धों के लिए काम कर रहे हैं। इससे पहले फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के जरिए हॉट सीट पर आईं थीं एक ट्यूशन टीचर अश्विनी। वह महाराष्ट्र के कल्याण से थीं। वह 1 लाख 60 हजार रुपये इस गेम से जीत कर गईं। जबकि कल से ही हॉट सीट पर बैठे इंदौर के पं. हरिओम शर्मा गलत जवाब देकर बाहर हो गए। वह केबीसी से सिर्फ 10 हजार रुपये ही जीत पाए।

Live Blog

Highlights

    22:36 (IST)26 Sep 2019

    अब केबीसी खेलने के लिए हॉट सीट पर हैं, इंदी कर्णाटक की जाहिदा रियाज हुंडेकर। गेम शुरू होने से पहले ही हूटर बज गया। कल फिर रात 9 बजे से करोड़पति बनने का खेल शुरू होगा।

    22:32 (IST)26 Sep 2019
    12 लाख 50 हजार के लिए ये रहा सवाल

    सिकंदर के भारतीय अभियान में उसके सैनिकों ने किस नदी को पार करने से इनकार कर दिया था, जिसके कारण यूनानियों को पीछे हटना पड़ा?
    सही जवाब: ब्यास

    इस सवाल का जवाब नहीं पता होने के कारण अनिल जी ने गेम छोड़ दिया।

    22:29 (IST)26 Sep 2019
    6 लाख 40 हजार के लिए ये रहा सवाल

    एम ए अब्राहम द्वारा स्थापित कौन सी कंपनी तेल कंपनियों के लिए भारत की सबसे बड़ी समुद्रगामी ड्रिलिंग सेवा प्रदान करती है?
    सही जवाब: अबन आफशोर

    22:19 (IST)26 Sep 2019
    3 लाख 20 हजार के लिए ये रहा सवाल

    2008 से आईयूसीएन रेड लिस्ट में असुरक्षित श्रेणी में सूचीबद्ध हिरण की इस प्रजाति को पहचानें।
    सही जवाब: साम्भर

    एक और लाइफ लाइन लिया। 50—50।

    22:16 (IST)26 Sep 2019
    1 लाख 60 हजार के लिए ये रहा सवाल

    इनमें से किस राजनीतिक दल और उसके संस्थापक की जोड़ी सही नहीं है?
    सही जवाब: टीडीपी चंद्रबाबू नायडू

    22:14 (IST)26 Sep 2019
    80 हजार के लिए ये रहा सवाल

    इनमें से कौन सा टीवी कार्यक्रम बेयर ग्रिल्स द्वारा होस्ट किया गया है?
    सही जवाब: मैन वर्सेज वाइल्ड

    इस सवाल का जवाब देने के लिए अनिल जी ने एक्सपर्ट राजदीप सारदेसाई की मदद ली।

    22:12 (IST)26 Sep 2019
    40 हजार के लिए ये रहा सवाल

    पृथ्वी की ठोस वस्तुओं का अध्ययन करने वाले विज्ञान को क्या कहते हैं?
    सही जवाब: जियोलॉजी

    22:10 (IST)26 Sep 2019
    40 हजार के लिए ये रहा सवाल

    इनमें से कौन सी नदी सबसे अधिक भारतीय राज्यों से होकर बहती है?
    सही जवाब: गंगा

    इस जवाब के लिए अनिल जी से फ्लिप द क्वेश्चन लाइफ लाइन लिया।

    22:08 (IST)26 Sep 2019
    20 हजार के लिए ये रहा सवाल

    इस आडियो क्लिप से प्रस्तुतकर्ता या प्रेसेंटर को पहचानिए?
    सही जवाब: अमीन सयानी

    22:05 (IST)26 Sep 2019
    10 हजार के लिए ये रहा सवाल

    शतरंज में राजा के अलावा किस मोहरे की सहायता से किलाबंदी की जाती है?
    सही जवाब: हाथी

    आडिएंस पोल लाइफ लाइन लिया अनिल जी ने।

    22:04 (IST)26 Sep 2019
    5 हजार के लिए ये रहा सवाल

    ईमेल, ई कॉमर्स और ई गवर्नेंस में ई क्या है?
    सही जवाब: इलेक्ट्रॉनिक

    22:03 (IST)26 Sep 2019
    3 हजार के लिए ये रहा सवाल

    इनमें से किस खिलाड़ी के नाम का अर्थ होता है अति विशाल?
    सही जवाब: विराट कोहली

    22:02 (IST)26 Sep 2019
    2 हजार के लिए ये रहा सवाल

    गरबा नृत्य किस अवसर पर किया जाता है?
    सही जवाब: नवरात्रि

    22:02 (IST)26 Sep 2019
    1 हजार के लिए ये रहा सवाल

    टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म ....आफ द इयर 2 के शीर्षक में से कौन सा शब्द गायब है?
    सही जवाब: स्टूडेंट

    21:59 (IST)26 Sep 2019

    अनिल जोशी: एक मैनेजमेंट सिस्टम कंसल्टेंट हैं। वह नागपुर, महाराष्ट्र के हैं। वह अपनी पत्नी के साथ एसेंट एकेडमी के लिए काम करते हैं। वह पीस फाउंडेशन और महान संस्था से भी जुड़े हैं। यदि वह केबीसी जीतते हैं, तो जीते हुए राशि से वरिष्ठ नागरिकों व विकलांगों के लिए बने पीस फाउंडेशन को दान कर देंगे। बचे पैसे से विश्व भ्रमण के लिए जाएंगे।

    21:56 (IST)26 Sep 2019

    अनिल जोशी ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में तेज जवाब देकर हॉट सीट हासिल की।

    21:53 (IST)26 Sep 2019

    सही जवाब नहीं पता होने के कारण अश्विनी जी ने गेम छोड़ दिया। वह 1 लाख 60 हजार रुपये ले जा पाईं।

    21:52 (IST)26 Sep 2019
    3 लाख 20 हजार के लिए ये रहा सवाल

    इनमें से किस उपनिषद या प्राचीन दार्शनिक पुस्तक के नाम का अर्थ है महान वन पुस्तक?
    सही जवाब: बृहदारण्यक उपनिषद

    21:50 (IST)26 Sep 2019
    1 लाख 60 हजार के लिए ये रहा सवाल

    यदि आपका विमान वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरता है तो आप किस भारतीय शहर में होंगे?
    सही जवाब: पोर्टब्लेयर

    अश्विनी जी ने इस सवाल के लिए एक्सपर्ट एडवाइस लिया।

    21:48 (IST)26 Sep 2019
    80 हजार के लिए ये रहा सवाल

    रामायण के अनुसार, इनमें से किसे राजऋषि और ब्रह्मऋषि कहा जाता था?
    सही जवाब: विश्वामित्र

    इस सवाल के लिए फ्लिप द क्वेश्चन लाइफ लाइन लिया।

    21:47 (IST)26 Sep 2019
    80 हजार के लिए ये रहा सवाल

    इस शास्त्रीय नृत्य को पहचानिए?
    सही जवाब: मणिपुरी

    इस सवाल के लिए फ्लिप द क्वेश्चन लाइफ लाइन लिया।

    21:45 (IST)26 Sep 2019
    40 हजार के लिए ये रहा सवाल

    दिल्ली, खिड़की, गणेश और नारायण के अलावा शनिवार वाड़ा के पांचवें दरवाजे का क्या नाम है?
    सही जवाब: मस्तानी

    अश्विनी जी ने लाइफ लाइन 50—50 इस्तेमाल किया।

    21:34 (IST)26 Sep 2019
    20 हजार के लिए ये रहा सवाल

    खलनायक का किरदार निभाने वाले इस अभिनेता को पहचानें?
    सही जवाब: अजीत

    21:29 (IST)26 Sep 2019
    10 हजार के लिए ये रहा सवाल

    इनमें से किसका मान सबसे अधिक है?
    सही जवाब: 100—1

    इस सवाल के जवाब के लिए अश्विनी जी ने आडिएंस पोल लाइफ लाइन की मदद ली।

    21:28 (IST)26 Sep 2019
    5 हजार के लिए ये रहा सवाल

    भारतीय क्रिकेट में किसे माही के नाम से जाना जाता है?
    सही जवाब: महेंद्र सिंह धौनी

    21:19 (IST)26 Sep 2019
    3 हजार के लिए ये रहा सवाल

    पारंपरिक तौर पर इनमें से किस अवसर पर देवी सरस्वती की पूजा की जाती है?
    सही जवाब: वसंत पंचमी

    21:18 (IST)26 Sep 2019
    2 हजार के लिए ये रहा सवाल

    नूडल्स, बर्गर किस तरह का फूड होता है
    सही जवाब: फास्ट फूड

    21:17 (IST)26 Sep 2019
    1 हजार के लिए ये रहा सवाल

    इस लोकप्रिय हिंदी कहावत को पूरा करें.. नाच न जानें... टेढ़ा
    सही जवाब: आंगन

    21:10 (IST)26 Sep 2019

    हॉट सीट पर फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के साथ अब आ चुकी हैं अश्विनी भोसले

    21:07 (IST)26 Sep 2019
    80 हजार रुपये के लिए ये रहा सवाल

    20 जुलाई को मानव इतिहास की किस घटना की 50वीं वर्षगांठ मनाई गई।
    सही जवाब: माउंट एवरेस्ट पर फतेह

    गलत जवाब के साथ पं. हरिओम शर्मा बाहर हो गए हैं।

    21:03 (IST)26 Sep 2019
    केबीसी के मंच पर बिग बी की अच्छी बातें

    जिनकी बातों से धन मिल जाए वो हैं कंप्यूटर जी
    जिनकी बातों से मन मिल जाए वो हैं पं. शर्मा जी

    21:02 (IST)26 Sep 2019

    शुरू हुआ पं हरिओम शर्मा के साथ कौन बनेगा करोड़पति का गेम शो

    20:45 (IST)26 Sep 2019
    क्या केबीसी पर आज अनिल जोशी एक बड़ी रकम जीतने वाले हैं?
    19:25 (IST)26 Sep 2019
    केबीसी प्ले अलॉन्ग: जानिए कितनी प्वाइंट का मतलब होता है 7 करोड़
    19:24 (IST)26 Sep 2019
    कल के खेल का रिकॉल: 25 लाख जीतकर गईं दिल्ली की दिव्या

    इससे पहले हॉट सीट पर बैठी थीं दिल्ली की दिव्या जो 25 लाख रुपये जीत कर वापस गईं। इसके बाद हॉट सीट पर पहुंचे हरिओम शर्मा जो इंदौर, मध्य प्रदेश से हैं। पंडित हरि ओम शर्मा देवरी, मध्य प्रदेश में एक पुजारी हैं। वह श्री राम मंदिर और दुर्गा मंदिर में पुजारी हैं। अपनी 10वीं कक्षा के दौरान, वह एक तेल के दिए की रौशनी में पढ़ते थे क्योंकि उनके गांव में बिजली नहीं थी। स्नातक पास होने के बाद वह एक सामान्य नौकरी करना चाहते थे।