KBC 11 September 12, 2019 Episode Written Updates: शो केबीसी 11 का अमिताभ बच्चन 12 सितंबर को 19वां एपिसोड लेकर हाजिर हुए। करोड़पति हफ्ते में इस शो को लेकर लोगों के बीच काफी रोमांच बना हुआ है। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बिहार के जहानाबाद के रहने वाले सनोज राज 7 करोड़ के सवाल का सामना करते हैं। सनोज 1 करोड़ की धनराशि जीतने के बाद सप्तकोटि के सवाल तक पहुंचते हैं। ऐसा कर वह इस सनोज के पहले ऐसे कंटेस्टेंट बनने जा रहे हैं जो ना सिर्फ 1 करोड़ जीतता है बल्कि 7 करोड़ के सवाल तक अपने खेल का सफर तय करता है।

आज के सारे लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-

इस दौरान देखना दिलचस्प होगा कि 1 करोड़ और फिर 7 करोड़ तक पहुंचते हुए सनोज के पास कितनी लाइफ लाइन बची होती है। बता दें हॉट सीट पर बिहार के सनोज पहुंच चुके हैं। वह फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का महज 3 सेकेंड में जवाब देकर यहां पहुंचे। 4 सवालों का सही जवाब देकर 5 हजार जीत चुके हैं सनोज। इसके बाद समय समाप्ति की घोषणा हो जाती है। अब अगले शो में सनोज इस गेम को अमिताभ के साथ खेलेंगे। इस दौरान वह 1 करोड़ जीत 7 करोड़ के सवाल का सामना करते दिखाई देंगे।

इससे पहले हॉटसीट पर हरियाणा की प्रियंका जून थीं जो 1 लाइफ लाइन होते हुए भी 9वें प्रश्न का गलत जवाब दे दिया जिसके बाद वह सिर्फ 10 हजार ही जीत पाईं। प्रियंका से पहले 65 साल की रिटायर्ड महिला अधिकारी राकेश शर्मा हॉटसीट पर विराजमान थीं। वह अब तक 25 लाख  जीत गेम को से बाहर हो गईं।

सनोज ने प्रारंभिक शिक्षा  मानस इंटरनेशनल स्कूल से की है। इसके बाद वह एसएस कॉलेज, जहानाबाद से इंटर की परीक्षा पास की। इंटर करने के बाद वह वर्धमान यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया । बता दें इसी दौरान टीसीएस (टाटा कंसल्टेंसी सर्विस) में कैंपस सेलेक्शन हुआ लेकिन यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने इस नौकरी को अलविदा कह दिया।

Live Blog

22:39 (IST)12 Sep 2019
समय समाप्ति की घोषणा, अब तक 5 हजार जीत चुके हैं सनोज

4 सवालों का सही जवाब देकर सनोज 5 हजार जीत चुके हैं। इसके बाद समय समाप्ति की घोषणा हो जाती है। अब आगे का गेम अगले एपिसोड में अमिताभ के साथ खेलेंगे। कल सनोज 7 करोड़ के सवाल का सामना करेंगे। 

22:35 (IST)12 Sep 2019
5 हजार जीते सनोज

इनमें से किस कार्ड पर इसके धारक की जन्मतिथि अंकित होती है

जवाब - पेन कार्ड

22:34 (IST)12 Sep 2019
3 हजार के लिए सवाल

किस खेल में टीम रन रेट और नेट रन रेट का हिसाब रखती है

जवाब- क्रिकेट

22:33 (IST)12 Sep 2019
2 हजार जीते सनोज

विक्रम बेताल की कहानी के मुताबिक विक्रम जब बेताल को लेने जाता है वह कहां लटका रहता है

जवाब-  पेड़ पर

22:33 (IST)12 Sep 2019
1 हजार के लिए ये रहा सवाल

इनमें से किस फल की बाहरी परत बहुत कठोर होती है

जवाब-  बेल

22:30 (IST)12 Sep 2019
9 महीने नौकरी के बाद दे यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में लग गए सनोज

सनोज टीसीएस (टाटा कंसल्टेंसी सर्विस) में 9 महीने नौकरी करने के बाद इससे इस्तीफा दे दिया था ताकि यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर सकें।

22:27 (IST)12 Sep 2019
प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूकता फैलाना चाहते हैं सनोज

बीटेक किए  सनोज आइएएस अधिकारी बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहते हैं। महानायक अमिताभ बच्चन से मिलने की ख्वाहिश ने सनोज को  केबीसी की हॉट सीट तक पहुंचा दिया। वह जैविक और प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूकता फैलाना चाहते हैं।

22:18 (IST)12 Sep 2019
फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का तेजी से जवाब दे हॉटसीट पर पहुंचे सनोज

फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का तेजी से जवाब दे हॉटसीट पर सनोज पहुंच चुके हैं। वह इसका महज 3 सेकेंड ही जवाब दे दिए।

22:15 (IST)12 Sep 2019
1 लाख 60 हजार के सवाल का गलत जवाब दे प्रियंका हुईं खेल से बाहर

इनमें से कौन राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के सबसे कम उम्र के विजेता हैं

जवाब- अभिनव बिंद्रा

22:13 (IST)12 Sep 2019
80 के लिए ये रहा सवाल

8 वां प्रश्न- महाभारत के इन पात्रों में से कौन कुरु वंश का हिस्सा नहीं था (फ्लिप द क्वेश्चन लाइफ लाइन)

जवाब- शकुनि

फ्लिप द क्वेश्चन के लिए सवाल- मुन्ना भाई श्रृंखला की फिल्मों में सरकेश्वर के किरदार को किस नाम से बेहतर जाना जाता है

जवाब- सर्किट

22:09 (IST)12 Sep 2019
प्रियंका के लिए 40 हजार का सवाल

यह स्मारक किस देश में पाए जाते हैं- (चूना पत्थर से निर्मित गीजा के पीरामिड)

जवाब- मिश्र

22:07 (IST)12 Sep 2019
20 हजार के लिए ये रहा सवाल

किस अभिनेत्री का ट्विटर बायो है, 'शॉटगन जूनियर' (50-50 लाइफ लाइन)

जवाब- सोनाक्षी सिन्हा

22:05 (IST)12 Sep 2019
10 हजार जीतीं प्रियंका, इस सवाल का दिया जवाब

14 फरवरी 2019 को कहां आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें 40 जवान सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे

जवाब- पुलवामा

22:04 (IST)12 Sep 2019
5 हजार के लिए ये रहा सवाल

सवाल- इनमें से क्या एक कंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं है

विकल्प-  यूनिक्स लिनक्स मैक ओएस, माइक्रोसाफ्ट ऑफिस

जवाब- माइक्रोसाफ्ट ऑफिस

22:02 (IST)12 Sep 2019
3 हजार जीतींं प्रियंका

इनमें से कौन से जीव के नाम पर तैराकी के एक तरीके का नाम है

जवाब- बटरफ्लाई

22:01 (IST)12 Sep 2019
2 हजार जीतीं प्रियंका

भारत में 2019 में मई अप्रैल में इनमें से किसका आयोजन 7 चरणों में हुआ था

जवाब-  आम चुनाव

22:00 (IST)12 Sep 2019
1 हजार के लिए प्रियंका से सवाल

पहला सवाल- इस हिंदी कहावत को पूरा करें नौ सो चूहे खाकर बिल्ली---

जवाब-  हज को चली

21:53 (IST)12 Sep 2019
फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का तेजी से जवाब दे हॉटसीट पर प्रियंका पहुंची

फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का तेजी से जवाब देकर हॉटसीट पर प्रियंका पहुंची हैं। वह एक स्टूडेंट हैं

21:52 (IST)12 Sep 2019
राकेश शर्मा ने 25 लाख जीत क्विट किया गेम

राकेश शर्मा ने 50 लाख के सावल को अटेम्प्ट नहीं किया। इस दौरान कोई लाइफ लाइन नहीं होने की वजह से गेम के क्विट करना ही मुनासिब समझा वह यहां से 25 लाख जीत शो से विदाई ली। 

21:50 (IST)12 Sep 2019
50 लाख के सवाल पर राकेश ने क्विट किया गेम

सवाल- किसी इन्फेन्ट्री बटालियन और ब्रिगेड की कमान संभालने वाले भारतीय सेना के पहले युद्ध दिव्यांग अधिकारी कौन बने थे ( कोई लाइफ लाइन नहीं होने पर राकेश ने क्विट किया गेम)

जवाब- मेजर जनरल इयान कार्डोजो

21:46 (IST)12 Sep 2019
25 लाख के लिए ये रहा सवाल

सवाल- इनमें से किस जीव के ऊंगलियों के निशान करीब-करीब इंसानों के जैसे ही होते हैं( आखिरी लाइफ लाइन का किया प्रयोग)

स्लॉथ, जाइंट पांडा,  कोआला, रेड पांडा

जवाब- कोआला

21:42 (IST)12 Sep 2019
राकेश शर्मा के लिए 12 लाख 50 हजार का सवाल

सवाल-  किस पीएम के कार्यकाल के समय भारतीय संसद में दलबदल विरोधी कानून पारित किया गया था। (फ्लिप द क्वेश्चन लाइफ लाइन का प्रयोग किया)

विकल्प-  इंदिरा गांधी, राजीव गांधी,  पीवी नरसिम्हा राव, वी पी सिंह

जवाब- राजीव गांधी

फ्लिप द क्वेश्चन के तहत ये पूछा गया सवाल- 2019 में BCCI द्वारा डोपटेस्ट में फेल होने के बाद किस क्रिकेटर को निलंबित कर दिया गया था

जवाब- पृथ्वी साव

21:30 (IST)12 Sep 2019
6 लाख 40 हजार के लिए ये रहा सवाल

सवाल - इनमें से किस वैज्ञानिक की जयंती के उपलक्ष्य में 29 जून को भारत में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है( 50-50 लाइफ लाइन का किया प्रयोग)

विकल्प-  जगदीश चंद्र बोस,  मेघनाद साहा,  पीसी महालोनविस, अमर्त्य सेन

जवाब- महालोनविस

21:14 (IST)12 Sep 2019
3 लाख 20 हजार के लिए ये रहा सवाल

एम जयश्री व्यास इनमें से किस संस्थान की पहली स्वतंत्र महिला निदेशक थीं- (पहला लाइफ लाइन का प्रयोग किया)

विकल्प- आईसीआईसीआई, एसबीआई, बीएसई,  आरबीआई

जवाब- बीएसई

21:11 (IST)12 Sep 2019
1 लाख 60 हजार के लिए ये पूछा गया प्रश्न

1 लाख 60 हजार के लिए प्रश्न -  2003 के विंबल्डन में अलीसा क्लेबानोवा की भागीदारी में गर्ल्स डबल्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी कौन थीं

जवाब- सानिया मिर्जा

21:09 (IST)12 Sep 2019
80 हजार जीतीं राकेश

8वां प्रश्न- वाल्मीकि रामायण के मुताबिक राम के गुजरने के बाद उनके चरणों की धूल से किसे पुन: जीवन की प्राप्ति हुई।

जवाब- अहिल्या

21:07 (IST)12 Sep 2019
40 हजार जीतीं राकेश

माखन लाल चतुर्वेदी ने किसकी अभिलासा के बारे में एक कविता लिखी थी- चाह नहीं मैं सुरबाला के गहनों में गूंथा जाऊं..

जवाब-पुष्प

21:06 (IST)12 Sep 2019
राकेश के लिए 20 हजार का प्रश्न ये रहा

चित्र में दिखाए गए व्यक्ति वर्तमान किस पद पर हैं।(ओम बिड़ला)

जवाब- लोकसभा के अध्यक्ष

20:48 (IST)12 Sep 2019
यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी के लिए सनोज ने छोड़ दी टीसीएस की नौकरी

सनोज ने प्रारंभिक शिक्षा  मानस इंटरनेशनल स्कूल से की है। इसके बाद वह एसएस कॉलेज, जहानाबाद से इंटर की परीक्षा पास की। इंटर करने के बाद वह वर्धमान यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया । बता दें इसी दौरान टीसीएस में कैंपस सेलेक्शन हुआ लेकिन यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने इस नौकरी को अलविदा कह दिया।

20:44 (IST)12 Sep 2019
हॉटसीट तक पहुंचने के लिए इस प्रक्रिया से गुजरे बिहार के सनोज

केबीसी के 11वें सीजन के लिए सनोज  मोबाइल एप्स के माध्यम से सेलेक्ट हुए। हालांकि हॉट सीट तक पहुंचने के लिए  टेलीफोनिक ऑडिशन और फिर पटना में फेस-टू-फेस ऑडिशन से उन्हें गुजरना पड़ा था।

20:29 (IST)12 Sep 2019
राकेश शर्मा से पहले हॉटसीट पर थे रोहित कुमार

बता दें राकेश शर्मा के हॉटसीट पर आने से पहले रोहित कुमार सीट पर विराजमान थे। वह 6 लाख 40 हजार ही जीत पाए थे। 12 लाख 50 हजार के सवाल पर उन्होंने गेम को क्विट कर दिया था। 

20:12 (IST)12 Sep 2019
एपिसोड नंबर 18 के ये रहे प्ले अलॉन्ग विनर्स
19:58 (IST)12 Sep 2019
10 हजार के लिए राकेश से ये पूछा गया था सवाल

11 सितंबर के एसिसोड में आपने देखा की हॉटसीट राकेश शर्मा विराजमान हैं। वह अब तक 10 हजार जीत चुकी है। 10 हजार के लिए ये पूछा गया था सवाल- 

यह गाना देव आनंद के साथ किस एक्ट्रेस पर फिल्माया गया?

जवाब- नूतन