KBC Play Along 2019: शो केबीसी के दर्शक रात के नौ बजते ही अपने टीवी सेट्स के सामने बैठ जाते हैं। गेम शो कौन बनेगा करोड़पति का हर सीजन फैंस को बेहद पसंद आता है। पिछले सीजन की तरह ही इस बार भी मेकर्स ने शो में प्ले अलॉन्ग के जरिए दर्शकों को फायदा पहुंचाने का इंतजाम किया है। जी हां, रात 9 बजे तो शो चलता ही है, इसी के साथ ही स्मार्ट फोन्स में प्ले अलॉन्ग भी चलता है। जैसे केबीसी शो में कटेस्टेंट हॉटसीट पर बैठकर खेलता है वैसे ही प्ले अलॉन्ग के जरिए दर्शक बिग बी द्वारा पूछे गए हर सवाल का सही जवाब दे सकते हैं और साथ ही जीत सकते हैं ढेरों इनाम।

इसके लिए आपको बस हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेंट की तरह हर सवाल का सही जवाब देना है वह भी प्ले अलॉन्ग के जरिए। हर सवाल के सही जवाब के आपको मिलेंगे 20 पॉइंट्स। इन पॉइंट्स को आपको इकट्ठा करना है। ऐसे में जिस दर्शक के सबसे ज्यादा पॉइंट्स होंगे उसे विनर लिस्ट में जगह मिलेगी। हर रोज 10 प्रतिभागियों को विनर लिस्ट में शामिल होने का मौका मिलता है। पिछले एपिसोड के विनर्स की लिस्ट है ये:-

आप भी इन विनर्स की तरह जीत सकते हैं ढेरों इनाम। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। प्ले अलॉन्ग गेम खेलने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में डाउनलोड करना होगा सोनी लिव (SONY LIV) ऐप। इसके बाद आपको कुछ जरूरी सवालों जवाब देने होंगे। ये सवाल आपकी पर्सन जानकारियां होंगी। जैसे आपका नाम, घर का पता, मोबाइल नंबर आदि।

इसके बाद आप नेक्स्ट का बटन दबाएं। अब स्क्रीन पर कुछ इंस्ट्रक्शन्स आएंगी जो कि खेल से जुड़ी जानकारियां देंगी। याद रहे 9 बजे ही इस ऐप के दरवाजे खुलेंगे और आप खेल पाएंगे केबीसी। आप प्ले अलॉन्ग के जरिए हर रोज सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे से 10.30 बजे तक ढेरों पॉइंट्स इकट्ठा कर सकते हैं। क्या पता अगली विनर लिस्ट में आपका भी नाम हो।

(और Entertainment News पढ़ें)