KBC 11 October 22, 2019 Upcoming Episode: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज केबीसी 11 का 47वां एपिसोड लेकर हाजिर हुए थे। आज के दिन कल के खेल को आगे बढ़ाया गया हॉटसीट पर 80 हजार रुपए जीतकर कटेंस्टेंट आकाश गर्ग विराजमान थे। आकाश ने खेल को शानदार तरीके से खेला और 12 लाख 50 हजार रुपए की धनराशि जीती। अभिषेक से 25 लाख का सवाल पूछा गया कि ऑपरेशन विजय के दौरान 1961 में जिस पुर्तगाली जहाज को पकड़ा गया था उसका नाम किस जनरल और गोवा के ड्यूक के नाम पर रखा गया था? इस सवाल का जवाब शो की गेस्ट ऋचा अनिरुद्ध भी नहीं दे पाईं। इसका जवाब था अफोंसो डी अल्बुकर्क

वहीं आज हॉटसीट पर अहमदाबाद गुजरात से आईं कटेंस्टेंट चांदनी मोदी विराजमान हुईं। चांदनी ने शो के दौरान 3 लाख 20 हजार रुपए की धनराशि जीती।  शो के दौरान चांदनी अमिताभ के साथ काफी मस्ती करते हुए नजर आईं वहीं वो अमिताभ को अपनी इच्छा बताते हुए कहती हैं कि उनका सपना था कि वो केबीसी में हॉटसीट पर बैठें लेकिन इसके अलावा उनका एक और सपना है कि वो केबीसी में अमिताभ बच्चन को रिप्लेस करते हुए शो की होस्ट बनें जिसपर अमिताभ अपनी जगह से उठकर उन्हें अपनी कुर्सी पर बैठा देते हैं।

Live Blog

22:40 (IST)22 Oct 2019
समय समाप्ति की हुई घोषणा

आज आकाश ने जीता 12 लाख 50 हजार तो शो की दूसरी कटेंस्टेंट चांदनी मोदी ने जीते 3 लाख 20 हजार रुपए की धनराशि

22:38 (IST)22 Oct 2019
25 लाख के लिए सवाल

महाराष्ट्र के अबतक के सबसे युवा मुख्यमंत्री कौन रहे हैं?

जवाब- शरद पवार

चांदनी ने दिया गलत जवाब। चांदनी ने जीता  3 लाख 20 हजार रुपए

22:22 (IST)22 Oct 2019
12 लाख 50 हजार के लिए सवाल

सवाल- विरुपाक्षी हिल,कमलापुर रेड,सिरुमलाई हिल, चेंगलिकोडन नेंद्रन किस फल की किस्में हैं जिन्हें GI का टैग मिला है?

जवाब- केला

22:17 (IST)22 Oct 2019
6 लाख 40 हजार के लिए सवाल

सवाल- कांगो मेें किस वायरस जनित बीमारी के प्रकोप को WHO द्वारा 2019 में स्वास्थय आपातकाल को घोषित किया गया

जवाब- इबोला

लाइफलाइन का किया इस्तेमाल

22:14 (IST)22 Oct 2019
3 लाख 20 हजार के लिए सवाल

सवाल- महाभारत में  नासत्य और दस्त्र को किस नाम से बेहतर जाना जाता है

जवाब- अश्विनी कुमार

लाइफलाइन का किया इस्तेमाल

22:11 (IST)22 Oct 2019
1 लाख 60 हजार के लिए सवाल

सवाल- 2019 में नारुहितो किस देश का सम्राट बना

जवाब- जापान

22:10 (IST)22 Oct 2019
1 लाख 60 हजार के लिए सवाल

सवाल- इनमें से किस नदी का नाम दो नदियों के नाम पर पड़ा है जिनके मिलने से इस नदी का निर्माण होता है?

जवाब- तुंगभद्रा

लाइफलाइन का किया इस्तेमाल flip the question

22:08 (IST)22 Oct 2019
80 हजार के लिए सवाल

सवाल- जिस फिल्म का ये गाना है उसका backdrop किस घटना पर आधारित है

जवाब- भारत का विभाजन

गदर फिल्म का गीत दिखाया गया था।

22:06 (IST)22 Oct 2019
40 हजार के लिए सवाल

सवाल- विधानसभा के सदस्य अपनी सदस्यता का इस्तीफा किसे देते हैं

जवाब- विधानसभा अध्यक्ष

22:04 (IST)22 Oct 2019
20 हजार के लिए सवाल

सवाल- इस सरीसप का नाम हिंंदी के किस शब्द से लिया गया है (फोटो में दिखाया गया था घड़ियाल)

जवाब- घड़ा

लाइफलाइन का किया  इस्तेमाल

22:00 (IST)22 Oct 2019
10 हजार के लिए सवाल

इनमें से किसे गुजराती का आदिकवि माना जाता है?

नरसी मेहता

21:59 (IST)22 Oct 2019
5 हजार के लिए सवाल

http में h  क्या है

hyper

21:58 (IST)22 Oct 2019
4 हजार के लिए सवाल

सवाल- किशोर कुमार के इस गीत में इसके बाद क्या आता है चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना

जवाब- कभी अलविदा न कहना

21:56 (IST)22 Oct 2019
2 हजार के लिए सवाल

कौन सा विद्युत उपकरण ड्राइ और स्टीम के अन्दर आता है

आयरन

21:55 (IST)22 Oct 2019
पहला सवाल 1 हजार रुपए के लिए

सवाल- इनमें से कौन सा आभूषण महिलाओं के कानों की शोभा बढ़ाता है?

जवाब- कर्ण फूल

21:48 (IST)22 Oct 2019
कौन हैं चांदनी मोदी

अहमदाबाद से आईं चांदनी सुपरवाइजर का काम करती हैं। पहले चांदनी बैंक में काम करती थीं।

21:46 (IST)22 Oct 2019
शुरू हुआ fastest finger first का सवाल

सबसे कम समय मे अहमदाबाद  की चांदनी मोदी ने दिया सवाल का जवाब

21:43 (IST)22 Oct 2019
25 लाख के लिए सवाल

सवाल- ऑपरेशन विजय के दौरान 1961 में जिस पुर्तगाली जहाज को पकड़ा गया था उसका नाम किस जनरल और गोवा के ड्यूक के नाम पर रखा गया था?

जवाब- अफोंसो डी अल्बुकर्क

आकाश ने किया गेम को क्विट। आकाश ने जीते 12 लाख 50 हजार रुपए। 

21:20 (IST)22 Oct 2019
शो में शुरू हुआ आज का पहला ब्रेक

फिलहाल 12 लाख 50 हजार रुपए जीतकर आकाश हॉटसीट पर विराजमान हैं अब देखना होगा कि क्या वो आज शो में 1 करोड़ की धनराशि जीत पाते हैं या नहीं।

21:19 (IST)22 Oct 2019
12 लाख 50 हजार के लिए सवाल

सवाल- इनमें से किस देश की मुद्रा बाकि तीन विकल्पों की मुद्रा से अलग है?

जवाब- स्विटजरलैंड 

21:17 (IST)22 Oct 2019
6 लाख 40 हजार के लिए सवाल

सवाल- भारत के नवगठित जल शक्ति मंत्रालय के मंत्री कौन हैं

जवाब- गदेन्द्र सिंह शेखावत

21:13 (IST)22 Oct 2019
3 लाख 20 हजार के लिए सवाल

सवाल- अतंरिक्ष परिवहन कंपनी स्पेशएक्स के संस्थापक कौन हैं?

जवाब- elon musk

21:11 (IST)22 Oct 2019
3 लाख 20 हजार के लिए सवाल

सवाल- यह किस संत कवि की प्रतिमा है जो विवेकानन्द शिला स्मारक,कन्याकुमारी, के पास स्थित है? 

जवाब- तिरूवल्लुवर

लाइफलाइन का किया इस्तेमाल flip the question

21:08 (IST)22 Oct 2019
1लाख 60 हजार के लिए सवाल

सवाल- पंजाब में किस जगह 72 एकड़ में बना साइंस सिटी सभी के लिए खुला है?

जवाब- जालंधर

21:01 (IST)22 Oct 2019
शुरू हुआ केबीसी

हॉटसीट पर 80 हजार रुपए की धनराशि जीतकर विराजमान हैं आकाश गर्ग

20:32 (IST)22 Oct 2019
हॉटसीट पर विराजमान हैं आकाश गर्ग

फिलहाल 80 हजार रुपए जीतकर आकाश गर्ग हॉटसीट पर विराजमान हैंं।

20:30 (IST)22 Oct 2019
अमिताभ ने की कटेंस्टेंट के साथ जमकर मस्ती

शो के दौरान सदी के महानायक अमिताभ कटेंस्टेंट के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर  आए

20:29 (IST)22 Oct 2019
क्या चांदनी मोदी जीत पाएंगी 1 करोड़ की धनराशि

आज हॉटसीट पर गुजरात अहमदाबाद से आईं चांदनी मोदी विराजमान होंगी।