KBC 11 October 16, 2019 Written Episode: अमिताभ बच्चन 16 अक्टूबर को 43वां एपिसोड लेकर दर्शकों के सामने हाजिर हुए। आज का एपिसोड रोमांच से भरा हुआ रहा। शो में बिग बी के सामने आंचल गुप्ता विराजमान हुईं। आंचल महाराष्ट्र में बैंकिंग और इंश्योरिंस का कोर्स कर रही हैं। फिलहाल वह इस कोर्स के दूसरे साल में हैं और साथ ही डाइबेटोलोजी और चिकित्सक क्लिनिक में एक कंपाउंडर के रूप में काम कर रही हैं। उनका सपना है कि वह अपनी मां के नाम पर रूबीज किचन के नाम से खुद का रेस्टोरेंट चेन शुरू करें। जहां उनकी मां मुख्य रसोइया होंगी। अपनी नौकरी के कारण अकसर वह कालेज नहीं जा पातीं। उनके सहपाठी उनके नोट्स लेकर पढ़ती हैं।

बताते चलें, इस सीजन को केबीसी का तीसरा करोड़पति मिल चुका है। गौतम कुमार झा ने शो से आज 1 करोड़ रुपए जीते। गौतम ने 7 करोड़ के सवाल को भी अटेंप्ट किया। लेकिन वह जैकपॉट प्रश्न का सही उत्तर नहीं दे पाए। वक्त रहते उन्होंने शो से क्विट कर लिया।  बता दें, सनोज राज और बबीता के बाद आज के एपिसोड में बिहार के गौतम कुमार झा सीजन के तीसरे करोड़पति बनने वाले हैं। 15वें सवाल का सही जवाब देकर गौतम 1 करोड़ रुपए जीत जाएंगे। लेकिन बड़ा सवाल है कि क्या वह 7 करोड़ के जैकपॉट प्रश्न का यानी 16वें सवाल का सही उत्तर दे पाएंगे?

बता दें, गौतम कुमार पेशे से रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर हैं। वह पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। गौतम झा बिहार के दूसरे कंटेस्टेंट होंगे जो 1 करोड़ की धनराशि अपने नाम करते आज टीवी पर दिखाई देंगे। इससे पहले बिहार के सनोज राज ने भी केबीसी पर एक करोड़ रुपए जीते थे। तो वहीं इसके बाद महाराष्ट्र अमरावती की बबीता ताड़े ने भी बिग बी के हाथ से 1 करोड़ रुपए का चेक लिया था। आज देखना ये वाकयी काफी रोमांचक होगा कि क्या 7 करोड़ जीत पाएंगे बिहार के गौतम कुमार झा:-

Live Blog

Highlights

    22:43 (IST)16 Oct 2019
    समय समाप्ति की घोषणा..

    समय समाप्ति की घोषणा..कल फिर 9 बजे एक बार फिर से अमिताभ बच्चन केबीसी लेकर हाजिर होंगे। आंचल के साथ कल यानी शुक्रवार को 8वें सवाल से गेम की शुरुआत होगी।

    22:41 (IST)16 Oct 2019
    7वां सवाल 40 हजार रुपए का सवाल..

    रानी की वाव, दो कि एक बावली  है कहां है..

    गुजरात

    22:39 (IST)16 Oct 2019
    छठा सवाल 20,000 का सवाल..

    इस खिलाड़ी को पहचानिए...

    हरमनप्रीत कौर

    22:23 (IST)16 Oct 2019
    पांचवा सवाल 10,000 रुपए के लिए

    पांचवा सवाल 10,000 रुपए के लिए: थीम म्यूजिक 

    ए- साथिया

    22:22 (IST)16 Oct 2019
    चौथा सवाल 5000 रुपए का..

    इनमें से किस सोशल मीडिया ऐप का लोगो कैमरा लेंस के आकार में बनाया गया है? 

    सी-  इंस्टाग्राम

    22:21 (IST)16 Oct 2019
    तीसरा सवाल 3000 रुपए के लिए..

    इनमें से किसे मुख्यत: मुंह और गले के कैंसर का कारण माना जाता है? 

    डी- तंबाकू

    22:19 (IST)16 Oct 2019
    दूसरा सवाल 2000 रुपए के लिए

    दूसरा सवाल 2000 रुपए के लिए- इनमें से किसा उपयोग आमतौर पर शाही पनीर बनाने में इस्तेमाल नहीं होता

    बी-  दाल

    22:17 (IST)16 Oct 2019
    पहला सवाल 1 हजार रुपए के लिए

    पहला सवाल 2 हजार रुपए के लिए- पलाजो शरीर के किस भाग में पहवना जाता है..

    ए- पैर

    22:13 (IST)16 Oct 2019
    जानिए आंचल गुप्ता के बारे में..

    आंचल गुप्ता:- आंचल महाराष्ट्र में बैंकिंग और इंश्योरिंस का कोर्स कर रही हैं। फिलहाल वह इस कोर्स के दूसरे साल में हैं और साथ ही डाइबेटोलोजी और चिकित्सक क्लिनिक में एक कंपाउंडर के रूप में काम कर रही हैं। उनका सपना है कि वह अपनी मां के नाम पर रूबीज किचन के नाम से खुद का रेस्टोरेंट चेन शुरू करें। जहां उनकी मां मुख्य रसोइया होंगी। अपनी नौकरी के कारण अकसर वह कालेज नहीं जा पातीं। उनके सहपाठी उनके नोट्स लेकर पढ़ती हैं। 

    22:10 (IST)16 Oct 2019
    अब फास्टेस्ट फिंगर फास्ट में आंचल गुप्ता ने दिया सबसे पहले जवाब..

    हॉटसीट पर बैठीं आंचल गुप्ता..

    22:08 (IST)16 Oct 2019
    गौतम कुमार झा ने ली शो से ली विदाई, जीते एक करोड़ रुपए

    गौतम कुमार झा ने ली शो से ली विदाई, जीते एक करोड़ रुपए

    22:06 (IST)16 Oct 2019
    16 प्रश्न 7 करोड़ रुपए के लिए..

    डरबन, प्रिटोरिया और जोहान्सबर्ग में 20 वीं शताब्दी की शुरुआत में महात्मा गांधी की मदद से स्थापिच तीन फुटबॉल क्लब्स का नाम क्या था?

    गौतम कुमार झा ने  इस प्रश्न का जवाब देने से मना किया और क्विट कर दिया। ऐसे में गौतम ने केबीसी से 1 करोड़ रुपए की धनराशी जीती। जाने से पहले गौतम ने 7 करोड़ के सवाल के उत्तर में सी आन्सर पैसिव रेजिस्टर्स  चुना लेकिन ये गलत उत्तर था। सही उत्तर था- ट्रुथ सीकर्स

    21:57 (IST)16 Oct 2019
    इस सीजन के तीसरे करोड़पति बने गौतम कुमार झा...

    गौतम कुमार झा जीत गए हैं एक करोड़ रुपए, और बन गए हैं इस सीजन के तीसरे  करोड़पति

    21:56 (IST)16 Oct 2019
    1 करोड़ रुपए के सवाल पर गौतम कुमार झा

    भारत में बनी किस जहाज पर फ्रॉंसिस स्कॉट की ने 'डिफेंस ऑफ फोर्ट मैकहेनरी' कवीता लिखी थी, जो अमेरिकी राष्ट्रगान बना?

    डी- एचएमएस मिंडेन 

    21:51 (IST)16 Oct 2019
    50 लाख के सवाल पर पहुंचे, 14वां सवाल

    रामायाण में इनमें से किस स्थान पर निषाद दह का  शासन था जिन्होंने राम, सीता और लक्ष्मण को नौका से गंगा के पार छोड़ा था?

    श्रृंगावेरापुर

    21:37 (IST)16 Oct 2019
    13वां सवाल 25 लाख रुपए के लिए...

    इनमें से किस व्यक्ति को कनाडा की मानद नागरिकता प्रदान की गई है?

    ए-दलाई लामा..

    21:20 (IST)16 Oct 2019
    12वां सवाल..12लाख 50 हजार..

    इनमें से किस ग्रह की सतह ठोस है?

    ए- शुक्र

    21:18 (IST)16 Oct 2019
    11 वां सवाल 6 लाख 40 हजार रुपए का सवाल..

    किस प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश से अलग होकर एक नया राज्य बना?

    अटल बिहारी वाजपेयी

    21:15 (IST)16 Oct 2019
    10वां सवाल 3 लाख 20 हजार रुपए का सवाल..

    वीडियो में दिख रहे बहते लावा से किस प्रकार का पत्थर या चट्टान बनती है?

    उत्तर- डी अग्नेय चट्टान

    21:11 (IST)16 Oct 2019
    1 लाख 20 हजार के लिए (दोबारा मिला सवाल)

    एक बार फिर से (बदला सवाल)

    शिवपुराण के अनुसार इनमें से किसने यज्ञ कुंड में कूद कर जान दे देती थी। उत्तर- सती

    21:11 (IST)16 Oct 2019
    अगला सवाल (9वां) 1 लाख 20 हजार रुपए के लिए..

    रेलवे मंत्रालय द्वारा 2019 में जारी एक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, भारत का सबसे स्वच्छा रेलवे स्टेशन कौन सा है..?

    जयपुर सही जवाब, गौतम ने जवाब दिया था- विजय वाड़ा..  लेकिन उन्होंने पहले ही फ्लिप लाइफलाइन ले ली थी। 

    21:07 (IST)16 Oct 2019
    आठवां सवाल- 80 हजार रुपए

    छवि में नजर आरही कोलकाता में इस इमारत का नाम..क्या है? (ऑडियंस पोल का सहारा लेते हुए)

    सी. राइटर्स बिल्डिंग

    20:01 (IST)16 Oct 2019
    मधुबनी के हैं गौतम कुमार...

    मधुबनी के रहने वाले गौतम कुमार झा रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर हैं। पत्नी मानती हैं कि उनका सामान्य ज्ञान काफी अच्छा है। 

    20:00 (IST)16 Oct 2019
    जैकपॉट सवाल को पार कर पाएंगे गौतम कुमार झा...?

    बिहार के गौतम कुमार झा अब तक 40 हजार जीत चुके हैं। आज यानी 16 अक्टूबर को वह आगे का खेल खेलते नजर आएंगे। शो के प्रोमोज के मुताबिक  गौतम 1 करोड़ रुपए जीत चुके हैं। वहीं सस्पेंस बरकरार है कि क्या वह 7 करोड़ के सवाल का सही जवाब दे पाएंगे और घर 7 करोड़ रुपए ले जा पाएंगे?