KBC 11: October 14 2019 Written Update: अमिताभा बच्चन 14 अक्टूबर के दिन शो केबीसी 11 का 41वां एपिसोड लेकर हाजिर हुए थे। शो की शुरुआत महाराष्ट्र ठाणे की शिक्षिका निमिता राउत से हुई। निमिता ने जहां अच्छा खेल दिखाया वहीं उनके संघर्षों ेक बारे में जान अमिताभ काफी प्रभावित हुए। निमिता ने 13वें सवाल के जवाब को लेकर दुविधा में होने के चलते गेम को क्विट कर दिया। उन्होंने 4 लाइफ लाइन के सहयोग से 12 लाख 50 हजार की धनराशि अपने नाम किया है। इस दौरान निमिता ने अपने जीवन से जुड़ी कई संघर्षशील बातों का जिक्र किया।
निमिता राउत ने बिग बी से बातचीत के दौरान बताया कि वे इंजीनियरिंग करना चाहती थीं। मगर उन्हें इस दौरान सभी लोग ये कहते हुए मना करते थे कि इंजीनियरिंग करके क्या करेंगी। लोग कहते थे कि एक लड़के की सीट क्यों खाना चाहती हो। मैंने भी सारे कॉम्पिटीशन पास किए थे। मुझे चैलेंजेस पसंद हैं। जब-जब भी लोग ये बोलते थे कि तुम ये सब नहीं कर पाओगी तो ऐसे में मेरे मन में हमेशा आता था कि अब तो मैं ये कर के ही रहूंगी।
वहीं अपने कॉलेज से जुड़ी बातों के जिक्र में बताया कि वह 5 साल तक कॉलेज में बिना वाशरूम के गुजारा। उसके बाद राउत ने बताया जब वे कुछ समय पहले बीएचयू गईं तो उन्हें महिला वाशरूम देख के काफी ज्यादा खुशी हुई। निमिता के बाद हाथरस के अखिलेश अंबेश विराजमान हुए। वह सिर्फ 2 ही सवाल का सामना कर पाए। तीसरे सवाल के दौरान समय समाप्ति की घोषणा हो जाती है। वहीं 15 अक्टूबर के एपिसोड में बिहार के गौतम कुमार झा भी हॉटसीट पर होंगे जो 1 करोड़ जीतेंगे। गौतम झा बिहार के दूसरे कंटेस्टेंट होंगे जो 1 करोड़ की धनराशि अपने नाम करते नजर आएंगे वहीं इससे पहले जहानाबाद के सनोज कुमार शो से 1 करोड़ जीत कर ले जा चुके हैं।


40 हजार जीतने के बाद समय समाप्ति की घोषणा हो जाती है। बिना किसी लाइफ लाइन के गौतम कुमार झा 7 सवालों का सही जवाब दिए। अब आगे का खेल वह 16 अक्टूबर को खेलते नजर आएंगे।
सवाल- जयशंकर प्रसाद, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, सुमित्रानंदन पंत और महादेवी वर्मा हिंदी साहित्य के किस युग के चार स्तंभ हैं।
जवाब- छायावाद
सवाल- सिंडिकेट बैंक के लोगो में किस जानवर का चित्र अंकित होता है
जवाब- कुत्ता
सवाल- इस गाने को सुनकर फिल्म को पहचानिए
जवाब- बादशाह
सवाल- इनमें से किस त्योहार को सूर्य षष्ठी के रूप में भी जाना जाता है
जवाब- छठ पूजा
सवाल- स्वरा भास्कर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म के शीर्षक कौन सा शब्द गायब है अनार कली ऑफ.....
जवाब - आरा
सवाल- भारत की सांस्कृति विविधता को दर्शाने वाले इस कथन कोस कोस में कोस क्या है
जवाब- दूरी की इकाईं
विदेश जाने के लिए क्या जरूरी है
जवाब- पासपोर्ट
अखिलेश 2 सवालों का सामना कर 2 हजार जीत चुके हैं। तीसरे सवाल के दौरान समय समाप्ति की घोषणा हो जाती है। अब आगे का खेल वह 15 अक्टूबर के एपिसोड में खेलते नजर आएंगे।
सवाल- इनमे से क्या एक सोशल मी्डिया एप्लिकेशन नहीं है
जवाब- पेटीएम
सवाल- आमिर खान के एख लोकप्रिय गीत के अनुसार पापा कहते हैं--- क्या?
जवाब- बड़ा नाम करेगा।
फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का तेजी से जवाब देकर हॉट सीट पर अखिलेश अंबेश विराजमान हुए हैं। अखिलेश हाथरस से है जो पेशे से सरकारी अध्यापक हैं।
13वां प्रश्न- इनमें से कौन सा नोवेल पुरस्कार शुरुआत के बाद से हर बार वर्ष दिया गया है( सवाल का जवाब नहीं दे पाईं निमिता और गेम को क्विट कर दिया)
जवाब- अर्थशास्त्र
सवाल- हैदराबाद के निजाम के ध्वज पर किस खाद्य पदार्थ को चित्रित किया गया था ( लाइफ लाइन का प्रयोग)
जवाब- कुलचा
सवाल- दिल्ली में स्थित अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल का क्या नाम है( लाइफ लाइन 50-50)
जवाब- सदैव अटल
सवाल- इनमें से किस खेल में भारतीय खिलाड़ियों ने पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में ओलंपिक पदक जीते हैं- (लाइफ लाइन का प्रयोग- फ्लिप द क्वेचन)
जवाब- मुक्केबाजी
सवाल- पृथ्वी के वायुमंडल में किस गैस की मात्रा लगभग 78 प्रतिशत है
जवाब- नाइट्रोजन
सवाल- महाभारत के अनुसार इनमें से किसे याज्ञसेनी के नाम से जाना जाता है। जिसका अर्थ होता है यज्ञ से उत्पन्न
जवाब-द्रौपदी
सवाल- यह स्मारक किसकी भारत यात्रा की याद में बनाया गया था।( गेटवे ऑफ इंडिया) (लाइफ लाइन का प्रयोग)
जवाब- किंग जार्ज पंचम और क्वीन मेरी
सवाल- ये गाना किन दो अभिनेताओं पर फिल्माया गया है( इमली का बुटा)
जवाब- राजकुमार -दिलीप कुमार
सवाल- विश्व का सबसे उष्णकटिबंधीय वर्षावन कौन सा है
जवाब- एमेजॉन
5वां सवाल- दंत चिकित्सा में निश्चेतक की तरह भी इस्तेमाल की जाने वाली नाइट्रस आक्साइड को किस नाम से जाना जाता है।
जवाब- लॉफिंग गैस
सवाल- बिरहा कजरी चैती बारहमासा इनमें से किसेक प्रकार हैं
जवाब- लोकगीत
सवाल- इनमें से क्या फुटवेर जूतों या चप्पलों का एक प्रकार है
जवाब-जोडपर्स
सवाल- इनमें से क्या भारत में एक एयरलाइन का नाम है और एक रंग भी है
जवाब-इंडिगो
सवाल- सिख परंपरा में सामुदायिक भोज और वह स्थान जहां यह आयोजित किया जाता है क्या कहा जाता है
जवाब- लंगर
निमिता राउत ने बिग बी से बातचीत के दौरान बताया कि वे इंजीनियरिंग करना चाहती थीं। मगर उन्हें इस दौरान सभी लोग ये कहते हुए मना करते थे कि इंजीनियरिंग करके क्या करेंगी। लोग कहते थे कि एक लड़के की सीट क्यों खाना चाहती हो। मैंने भी सारे कॉम्पिटीशन पास किए थे। मुझे चैलेंजेस पसंद हैं। जब-जब भी लोग ये बोलते थे कि तुम ये सब नहीं कर पाओगी तो ऐसे में मेरे मन में हमेशा आता था कि अब तो मैं ये कर के ही रहूंगी।
निमिता वाराणसी की रहने वाली है। वह वर्तमान में महाराष्ट्र ठाणे में रहती हैं। वह इस समय टीच फॉर इंडिया के साथ फैलोशिप के दूसरे वर्ष में हूं। इंजीनियरिंग में पूरे सीट पर दूसरी लड़की थीं जिन्होंने उस समय एडमिशन लिया था।
फास्टेस्ट फर्स्ट फिंगर का तेजी से जवाब दे हॉट सीट पर ठाणे की निमिता राउत पहुंची हैं। 6.65 सेकेंड में ही उन्होंने जवाब दे दिया।
अमिताभ बच्चन केबीसी के 11वें सीजन का 41वां एपिसोड लेकर हाजिर हो चुके हैं। अमिताभ कुछ ही देर में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के लिए 10 कंटेस्टेंट के सामने सवाल रखेंगे।
गौतम पेशे से इंडियन रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर हैं। उनकी पत्नी ने हर कदम पर उनका साथ दिया और सपोर्ट किया। इस वीडियो में उनकी पत्नी को भी दिखाया गया है कि कैसे एक महिला एक पुरुष के लिए प्रेरणा बन सकती है और पुश करके उन्हें सक्सेस दिलाने में मदद कर सकती हैं।