KBC 11 Live Show, Kaun banega Crorepati, 6 Nov 2019: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टीवी शो में से एक है। आज सदी के महानायक अमिताभ 9 वें हफ्ते का 58वां एपिसोड लेकर हाजिर हो रहे हैं। आज राजकोट की शाहेदा चंद्रन हॉट सीट पर विराजमान हुईं उन्होंने 12 लाख 50 हजार रुपए की धनराशि जीती वहीं फिलहाल 10 हजार रुपए जीतकर अंशु सेठी हॉटसीट पर बनी हुई हैं। शो के दौरान शाहेदा चंद्रन ने अमिताभ को बताया कि उनके माता पिता ने 25 साल पहले उन्हें ठुकरा दिया था जिसके बाद खुद बिग बी ने हाथ जोड़कर उन्हें मिलाने की कोशिश की है।
वहीं आज हॉटसीट पर कटेंस्टेट के रूप में विराजमान हईं डेंटिस्ट अंशु सेठी। शो के दौरान अमिताभ उनसे मजाकिया अंदाज में पूछते हुए नजर आए कि क्या आपके पेशेंट आपसे डरते हैं जिसपर महिला कंटेस्टेंट कहती हैं कि नहीं सर मैं लोगों से इतने प्यार से बोलती हूं कि पेशेंट मेरे होकर ही रह जाते हैं। इसके अलावा महिला अमिताभ से कहती हैं कि अगर आपको कभी भी दांतों सबंधित कोई भी समस्या हो तो आप जरूर मेरे पास आएं मैं आपसे वादा करती हूं कि आपको बिल्कुल भी दर्द नहीं होगा। जिसपर अमिताभ कहते हैं कि ऐसे कैसे में दांतों के दर्द के लिए मुम्बई से चंडीगढ़ आउंगा।
आज हॉटसीट पर विराजमान कंटेस्टेंट शाहेदा चंद्रन ने 12 लाख 50 हजार रुपए की धनराशि जीती वहीं फिलहाल 10 हजार रुपए जीतकर आशु सेठी खेल में बनी हुई हैं।
सवाल- अगला लीप वर्ष कौन सा होगा
जवाब- 2020
सवाल- इस अभिनेता को पहचानें
जवाब- राजकुमार
सवाल- अगर आप भारत में कार चला रहे हैं तो इनमें से आपके पास क्या होने पर चालान नहीं काटा जाएगा
जवाब- हेलमेट
सवाल- आपके पति की बहन रिश्ते में आपकी क्या लगेगी
जवाब- ननद
सबसे कम समय में सवाल का सही जवाब देकर हॉटसीट पर पहुंची डॉक्टर आशु सेठी
सवाल- किस हस्ती ने अपने घर में गांधी जी की तस्वीर लगा रखी थी ?
जवाब- अल्बर्ट आइंस्टाइन
गेम को किया क्विट शाहेदा चंद्रन ने जीते 12 लाख 50 हजार रुपए की धनराशि
सवाल- चन्द्रयान 2 मिशन ने चंद्रमा के किस भाग में उतरने का प्रयास किया था?
जवाब- South pole
सवाल- इनमें से कौन से खेल में भारत ने अभी तक कोई भी ओलम्पिक पदक नहीं जीता?
जवाब- जिमनास्टिक्स
सवाल- वैष्णव जन तो तेने कहिए भक्ति गीत मूल रूप से किस भाषा में रची गई थी
जवाब- गुजराती
लाइफलाइन का किया इस्तेमाल
सवाल- इनमें से कौन से शासक मुगल सम्राट औरंगजेब के समकालीन थे
जवाब- शिवाजी
लाइफलाइन का किया इस्तेमाल
सवाल- कपूर परिवार के इनमें से किस सदस्य ने दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड नहीं जीता है
जवाब- शम्मी कपूर
सवाल- बतौर निर्देशक ये किसकी पहली फिल्म है?
जवाब- अजय देवगन
लाइफलाइन का किया इस्तेमाल flip the question
सवाल- ये किस पेड़ के पत्ते हैं
जवाब- नीम
सवाल- वर्तमान में कौन सा ऐसा राज्य है जहां पर एक महिला मुख्यमंत्री हैं?
जवाब- पश्चिम बंगाल
सवाल- इनमें से किस फरिश्ते ने पैंगबर मुहम्मद को पवित्र कुरान बताई थी
जवाब- जिबरील
लाइफलाइन का किया इस्तेमाल
सवाल- इस गायक को पहचानें?
जवाब- कैलाश खेर
तेरी दीवानी सॉन्ग सुनाया गया।
इनमें से किस राज्य के लोग नए साल को विशू के रूप में मनाते हैं
केरल
सवाल- गुजरात में सेव, ढोकला के लिए कौन सा नाम प्रयोग किया जाता है
जवाब- फरसाण
25 साल पहले अपनी स्वंय की मर्जी से भागकर शादी की थी जिसके उनके घरवालों ने उन्हें अपनाने से इनकार कर दिया।
शाहेदा चंद्रन के माता पिता ने 25 साल पहले उन्हें ठुकरा दिया था, अब खुद बिग बी ने हाथ जोड़कर उन्हें मिलाने की कोशिश की है।
हॉट सीट पर विराजमान हैं शाहेदा चंद्रन