KBC 11, September 12 Upcoming Episode, Today Live on Sony Liv: कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati 11) का रोमांच आज चरम पर होगा। 12 सितंबर यानी आज प्रसारित होने वाले शो को पहला करोड़पति मिलने वाला है। इससे पहले 1 करोड़ की दहलीज पर कई कंटेस्टेंट पहुंचे लेकिन वह इसे पार नहीं कर सके। हालांकि आज के शो में केबीसी को पहला करोड़पति मिलेगा। ये भी बिहार से हैं जहां से सुशील कुमार थे, जिन्होंने केबीसी के इतिहास में अबतक सबसे ज्यादा रकम जीती है।
फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट से आज होगी सनोज राज की एंट्री
गुरुवार यानी 12 सितंबर को टेलीकास्ट होने वाले शो की शुरुआत अमिताभ बच्चन के सवालों और कल (बुधवार) हॉट सीट पर बैठीं रिटायर्ड महिला अधिकारी राकेश शर्मा के जवाबों से होगी। कंटेस्टेंट पांच सवालों का जवाब देकर 10 हजार रुपए की धनराशि जीत चुकी हैं। जिसके आगे के सवालों का सिललिसा आज शुरू होगा। वहीं, टीवी पर दिखाए जा रहे प्रोमो से साफ हो रहा है कि राकेश शर्मा का सफर लंबा नहीं जाएगा। इनके बाद एंट्री होगी बिहार के सनोज राज की (Sanoj Raj)।
चैनल पर दिखाए जा रहे प्रोमो के मुताबिक, आज या कल राकेश शर्मा के बाद एक और प्रतियोगी हॉट सीट पर पहुंचेगा। इनका नाम सनोज राज (Sanoj Raj) है और यह बिहार के जहानाबाद से हैं। प्रोमो के मुताबिक, सनोज राज 1 करोड़ जीतकर करोड़पति बनेंगे और इसके बाद वह केबीसी के आखिरी और सबसे ज्यादा रकम (7 करोड़) के सवाल का सामना करेंगे।
इससे पहले शो में कई लोग 1 करोड़ की दहलीज तक पहुंच चुके हैं। बीते महीने अगस्त के आखिरी में हॉट सीट पर बैठीं चरणा गुप्ता ने शानदार तरीके से खेलते हुए 1 करोड़ के सवाल का सामना किया था। उनके 14 सवाल एक दम सही रहे थे। इसके बाद चरणा गुप्ता के सामने आया करोड़पति बनाने वाला सवाल। केबीसी के इस सीजन में 15वें सवाल का सामना करने वाली चरणा पहली कंटेस्टेंट थीं। बता दें कि, बिहार के ही सुशील कुमार केबीसी में 5 करोड़ रुपए की धनराशि जीत चुके हैं।