KBC: केबीसी 11 का आज 7वां एपिसोड प्रसारित किया जा रहा है। शो का दूसरा सप्ताह है। हॉट सीट पर अब महाराष्ट्र के हेमंत गोयल विराजमान हैं। हेमंत अभी तक 8 सवालों का सही जवाब दे चुके हैं। वहीं हेमंत ने एक भी लाइफ लाइन का प्रयोग नहीं किया है। वह 80 हजार की धनराशि जीत चुके हैं। इससे पहले मध्यप्रदेश के नितिन महज 10 सालों के जवाब देने में ही सारे लाइफ लाइन खत्म कर दिए थे। वह 3 लाख 20 हजार जीत खेल से बाहर हो गए।
वहीं इससे पहले चरणा गुप्ता हॉट सीट पर पहुंचीं थीं। चरणा गुप्ता अच्छा खेल दिखाते हुए 15वें सवाल तक पहुंची थीं जो 1 करोड़ रुपए के लिए था। लेकिन कोई लाइफ लाइन नहीं होने के चलते उन्होंने गेम क्विट कर दिया। अब देखना होगा कि क्या हेमंत करोड़पति बनने का सपना पूरा कर पाते हैं। अब तक किसी भी कंटेस्टेंट ने 1 करोड़ जीत नहीं पाया है। क्या नितिन होंगे खेल के विजेता। यहां मिलेंग सारे अपडेट्स।
1 लाख 60 हजार के लिए 9 वें सवाल का सामना करेंगे हेमंत गोयल। हेमंत अभी तक किसी भी सवाल के लिए लाइफ लाइन का इस्तेमाल नहीं किया है।
एक वीडियो क्लिप चलता है। बातचीत सुन फिल्म को पहचानना था
जवाब- बाहुबली
सवाल- भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद पर 2014 से कौन आसीन है
जवाब-अजीत डोभाल
महाराष्ट्र का विदर्भ क्षेत्र 1965 तक किस राज्य का हिस्सा था, जब उसका बॉम्बे स्टेट में विलय कर दिया गया
जवाब- मध्यप्रदेश
इस अभिनेता को पहचानिए ( संजय दत्त का क्लीप बजता है)
जवाब- संजय दत्त
इनमें से किस फ्लैवर की आइसक्रीम आमतौर पर गुलाबी रंग की होती है
जवाब- स्ट्रॉवरी
इनमें से क्या एक निजी क्षेत्र के भारतीय बैंक का नाम है
जवाब- यस
राम सीता से विवाह करने के लिए किस शर्त को पूरा किया था
जवाब- शिव का धनुष उठाया था।
इस हिंदी कहावत को पूरा कीजिए
एक अनार सौ---
जवाब- बीमार
नितिन पटवा के खेल से बाहर होने के बाद फास्टेस्ट फिंगर टेस्ट में तेजी से जवाब दे हेमंत गोयल हॉट सीट तक पहुंच चुके हैं।
सवाल- इंडियन फ्लाइंग फॉक्स या भारतीय उड़न लोमड़ी किस तरह का जीव है। (नितिन नहीं दे पाए जवाब)
लोमड़ी, गिलहरी, चमगादड़, गिद्ध
जवाब- चमगादड़
नितिन पटवा अब तक 10 सवालों को सामना कर चुके हैं। यहां तक पहुंचने के लिए नितिन को चारों लाइफ लाइन का इस्तेमाल करना पड़ गया। 3 लाख 20 हजार अब तक जीत चुके हैं।
सवाल - ये कौन सा स्मारक है जिसे मुगल वास्तुकला के पहले मकबरे के रूप में जाना जाता है।( एक वीडियो क्लिप चलता है)
सही जवाब- हुमायूं का मकबरा
नितिन पटवा अब तक 3 लाइफ लाइन का प्रयोग कर चुके हैं। 1 लाख 60 हजार के साथ वह हॉट सीट पर विराजमान हैं। देखना है वह एक लाइफ लाइन के साथ खेल के किस पड़ाव तक पहुंच पाते हैं।
इनमें से कौन किसी राज्य के सीएम बनने वाले देश के पहले आईआईटियन थे
जवाब- मनोहर पर्रिकर
चक्रवात फनी ने अप्रैल 2019 में किस राज्य में आया था
जवाब- उड़िसा
2019 के आईपीएल में किस क्रिकेटर को टूर्नामेंट की समाप्ति पर आरेंज कैप पहनने का सम्मान हासिल हुआ
जवाब- डेविड वार्नर
रफ्तार,हनी सिंह, डिवाइन, बादशाह
जवाब- रफ्तार
पर्यावरण अनुकूल उपभोक्ता उत्पादोंं को चिन्हित करने के लिए इनमें से किस संकेत काम इस्तेमाल किया जाता है?
जवाब- इकोमार्क
निराल की कविता वर दे वीणा वादिनी वर दे में से किस देवी से वरदान मांग रहे हैं।
जवाब- सरस्वती
अखिल भारतीय सेवाओं के संदर्भ में इनमें से कौन सा शब्द (IPC) के पूरे नाम का हिस्सा नही
जवाब- सिक्योरिटी
सलमान खान की फिल्म किस त्योहार के आस-पास रिलीज होती है
जवाब- ईद
कोई मुस्कुराता है तो उनके गालों पर इनमें से क्या दिखाई देता है
डिंपल
कोई मुस्कुराता है तो उनके गालों पर इनमें से क्या दिखाई देता है
डिंपल
नितिन एक सूचना प्रौद्योगिकी इंजीनियर है जो यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। अपनी मां के लेडिज जनरल स्टोर की भी देखरेख करते हैं।
केबीसी के 6वें एपिसोड में हॉट सीट पर चरणा गुप्ता ने खेल शुरू किया लेकिन 1 करोड़ वाले सवाल के पास पहुंच कर उन्होंने गेम ही क्विट कर दिया। वह सिर्फ 50 लाख ही जीत पाईं।
मध्यप्रदेश के रहने वाले नितिन कुमार पटवा हॉट सीट पर विराजमान हैं। नितिन पहले सवाल के लिए आज का खेल शुरू करेंगे। फास्टेस्ट फिंगर टेस्ट में सबसे तेज जवाब देने वाले शख्स भी बन चुके हैं।