KBC 11 August 22, 2019 Episode Updates: शो कौन बनेगा करोड़पति का गुरुवार का एपिसोड काफी इंट्रस्टिंग रहा। शो में आखिरी कंटेस्टेंट नूपुर चौहान रहीं। सबसे तेज और फुर्ती के साथ फास्टेस्ट फिंगर फास्ट के सवाल का जवाब देकर नूपुर हॉटसीट पर पहुंचीं। कपूरपुर की नूपुर चौहान पेशे से एक ट्यूशन टीचर हैं। दिव्यांग नूपुरएक ऐसे संस्थान से इंटर्नशिप कर रही हैं जिनका उद्देश्य है शिक्षा में डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देना। आंशिक रूप से लकवे से पीड़ित होने के बाद भी नूपुर सकारात्मक भावना रखती हैं। सर्जिकल उपकरण के अनुचित उपयोग के कारण नूपुर के शरीर में कमर के निचले हिस्से में रक्त की आपूर्ति बंद हो गई। अब उनके शरीर का पूरा दाहिना हिस्सा लकवाग्रस्त है।
शो में नूपुर ने पहला पड़ाव यानी कि 10 हजार रुपए कमा लिए। अब अगले पड़ाव के लिए नूपुर तैयार है। लेकिन समय समाप्ति की घोषणा के बाद आज का एपिसोड यहीं खत्म हुआ। कल यानी शुक्रवार को एक बार फिर से नूपुर शो में बिग बी के सामने हॉटसीट पर विराजमान होंगी। देखना ये काफी दिलचस्प होगा कि क्या नूपुर चौहान इस सीजन की पहली करोड़पति बन पाती हैं।
Highlights
समय समाप्त होने के चलते खेल को यहीं वाइंडअप किया गया। कल फिर से इसी समय पर केबीसी की हॉटसीट पर अमिताभ बच्चन के सामने नूपुर विराजमान होंगी।
कृष्ण लीला में कृष्ण के साथ यह पात्र कौन है?
जवाब- कंस
टीवी धारावाहिक चंद्रगुप्त मौर्या की पृष्छभूमि मुख्य रूप से इनमें से किस प्राचीन साम्राज्य की हैमगध
इनमें से कौन से पेशेवर उच्च शिक्षा के लिए एमएस और एमडी जैसे कोर्स करते हैं?
डाॉक्टर, इंजीनियर आर्केटेक्ट और फैशम डिजाइनर - उत्तर डॉक्टर
कौन सा शब्द जोड़ने पर हिंदी कहावत पूरी होती है- छत, आसमान हवाईजहाज या पेड़ उत्तर आसमान
नूपुर अब अमिताभ बच्चन के साथ खेल की शुरुआत करने जा रही हैं। जल्द ही गेम का पहला सवाल उनके सामने आने वाला है।
सर्जिकल उपकरण के अनुचित उपयोग के कारण नूपुर के शरीर में कमर के निचले हिस्से में रक्त की आपूर्ति बंद हो गई। अब उनके शरीर का पूरा दाहिना हिस्सा लकवाग्रस्त है।
कपूरपुर की नूपुर चौहान एक ट्यूशन टीचर हैं। दिव्यांग नूपुरएक ऐसे संस्थान से इंटर्नशिप कर रही हैं जिनका उद्देश्य है शिक्षा में डिजिटलाइजेशन करना। आंशिक रूप से लकवे से पीड़ित होने के बाद भी नूपुर सकारात्मक भावना रखती हैं।
फास्टेस्ट फिंगर फास्ट में इस बार सबसे पहले सवाल का जवाब देकर बिग बी के सामने आए-कपूरपुर से नूपुर चौहान
इसमें से किसको फिल्मी परदे पर आखिरी बार हिंदी फिल्म जीरो में देखा गया था?
रीता भादुड़ी, श्रीदेवी, वीरू देवगन या कादर खान- श्रीदेवी।
महेश को इस सवाल का जवाब नहीं आया । ऐसे में उन्होंने 6 लाख 40 हजार रुपए देकर क्विट कर लिया। लेकिन उत्तर में उन्होंने रीता भादुड़ी का नाम लिया। हालांकि वह अब 6 लाख 40 हजार जीत कर शो से बाहर हो गए हैं।
12वां सवाल 12 लाख 50 हजार के लिए: इनमें से कौन से उद्योगपति भारत में अपनी व्यक्तिगत संपत्ति का दान करने वाले सबसे बड़े दाता हैं?
नारायण मूर्ति, शिव नाडार, मुकेश अंबानी और अजीम प्रेमजी- अजीज प्रेमी। अब लाइफलाइन का इस्तेमाल
अब महेश के पास सिर्फ एक ही लाइफ लाइन बची है।
6 लाख 40 हजार का सवाल: कौनसे सांसद केंद्र में गृह, विदेश, रक्षा और वित्त विभाग के मंत्री भी रहे और भारत के उप-प्रधानमंत्री का पदभार भी संभाला?
यशवंतराव चव्हाण
3 लाख 20 हजार का सवाल 10वां सवाल; इनमें से कौनसा हिंदू पौराणिक पात्र एक नाग नहीं है?
सम्पाती
1 लाख 60 हजार रुपए के लिए अगला सवाल; इनमें से किस राज्य में सूर्योदय और सूर्यास्त अन्य तीनों राज्यों से पहले होता है?
गुजरात, बिहार, सिक्किम या अरुणाचल प्रदेश-अरुणाचल प्रदेश
80 हजार रुपये के लिए अगला सवाल ये रहा...इस क्लिप में कौन सा जलीय जीव नजर आ रहा है। डॉल्फिनव्हेलशार्कसीलसही जवाब— सील
इस क्लिप में कौन सा जलीय जीव है..?
डॉलफिन
महेश के पास अभी तीन लाइफ लाइन हैं
1950 में डॉ राजेंद्र प्रसाद इनमें से क्या बने?
भारत के राष्ट्रपति
इस गाने के गायक कौन हैं..? इक लड़की को देखा तो ऐसा लगा..
कुमार सानु (ऑडियंस पोल के जरिए)
महेश हर दिन सुबह 6 से 10 सलून में काम करते हैं। फिर स्कूल जाते हैं जहां 4 बजे तक रहते हैं। उसके बाद फिर सैलून जाते हैं रात 11 बजे तक काम करते हैं।
युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की स्पिन जोड़ी को संयुक्त रूप से किस नाम से जाना जाता है?
नूनचा
कुलचा
कुल्फी फालूदा
छोले भटूरे
सही जवाब— कुलचा
विजय तेंदुलकर के नाटक के अनुसार घाशीराम क्या है?
पटवारी
किलादार
कोतवाल
ईनामदार
सही जवाब— कोतवाल
इस चित्र को देख कर पारंपरिक खेल को पहचानिए..
मलखम
इनमें से क्या आमतौर पर कंप्यूटर को प्रभावित करता है प्रोटोजोआ पैरासाइट बैक्टीरियर वायरस
सही जवाब— वायरस
बालों के अलावा मानव शरीर का कौन सा हिस्सा बार बार काटने पर भी बढ़ जाता है?
नाखून
उंगली
नाक
कान
सही जवाब— नाखून
महेश सुबह 6 बजे से 10 बजे तक सेलून में काम करते हैं। फिर स्कूल में 4 बजे तक पढ़ाते हैं। फिर वापस आकर 11 बजे तक सेलून में काम करते हैं।
फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में सबसे पहले जवाब देकर हॉटसीट परआ पहुंचे हैं महेश बद्रीनाथ। महेश कंप्यूटर के शिक्षक और एक सेलून के मालिक हैं। वह स्पष्ट मराठी लहजे के साथ बात करते हैं। इन्हें नाटक और रंगमंच का बहुत शौक है।
फास्टेस्ट फिंगर फार्स्ट की रेस हो चुकी है शुरू। कुछ ही देर में पता चलेगी कि सबसे पहले हॉट सीट पर कौन आकर बैठता है...
सबसे पहले सोनी लिव ऐप्लिकेशन को डाउनलोड करें (एप्लिकेशन स्टोर के माध्यम से)। इसके लिए कोई चार्ज नहीं लगता है। डेटा चार्ज लग सकता है। इसके लिए आपको अपने टेली ऑपरेटर से बाद करनी होगी। इसके बाद “KBC Play Along” पर क्लिक करें और मेन्यू में जाएं। गूगल या फेसबुक अकाउंट के जरिए आप सीधे लॉग ऑन कर सकते हैं। कन्फर्मेशन को एक्सेप्ट करें और टर्म्स और कंडीशन्स पढ़ें। लैंग्वेज सलेक्ट करें हिंदी या अंग्रेजी। इसके बाद ‘प्ले नाऊ’ में क्लिक करें।
आप भी KBC Play Along में हर रोज रात 9 बजे से 10.30 बजे तक एप के माध्यम से हिस्सा लीजिए और क्या पता आप भी उन 10 हजार लकी लोगों में से हों जो हर रोज कैश प्राइज तक जीत सकते हैं।
इसके तहत आप हॉट सीट में बैठे कंटेस्टेंट की तरह अपने मोबाइल पर भी उसी सवाल का जवाब दे सकते हैं। प्वाइंट के आधार पर हर रोज 10 सुपर कैंडिडेट्स की घोषणा की जाती है। उनके लिए भी आकर्षक उपहार रखे गए हैं। चैनल की ओर से अब तक हुए दोनों एपिसोड के विनर की घोषणा हो गई है।
आप इस शो को Sony Liv एप के जरिए घर बैठे भी खेल सकते हैं। यहां kbc play along के जरिए आप न सिर्फ सही जवाब के बदले प्वाइंट्स जीतेंगे बल्कि आपको हॉट सीट पर पहुंचने का मौका भी मिल सकता है।