KBC 11 : केबीसी 11 यानी कौन बनेगा करोड़पति का 9 सितंबर का एपिसोड काफी रोमांचक रहा। फास्टेस्ट फिंगर टेस्ट में तेजी से जवाब देकर हिमांशु ने अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर अपनी जगह बनाई। हिमांशु ने बेहद खूबसूरती के साथ केबीसी गेम खेला। हालांकि उन्होंने 4 लाइफ लाइन खोकर 50 लाख जीते। इसके बाद 1 करोड़ के 15वें सवाल पर समय समाप्ति की घोषणा हो गई। अब आज का एपिसोड कल कल के एपिसोड से काफी ज्यादा रोमांचक होने वाला है। अगले एपिसोड में हिमांशु 1 करोड़ के सवाल का सामना करेंगे। हिमांशु उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैं। वह एक ट्रेनी कमर्शियल पायलट हैं। यूपी के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से अपना कोर्स कर रहे हैं।
आज के एपिसोड के सारे लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें-
मालूम हो कि इस हफ्ते को ‘करोड़पति हफ्ता’ नाम दिया गया है। क्योंकि इस हफ्ते हॉट सीट पर ऐसे दो शख्स मौजूद होंगे जो 1 करोड़ के सवाल का सामना करेंगे। हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेंट हिमांशु धूरिया और बिहार के ढोंगरा गांव के रहने वाले सनोज से अमिताभ बच्चन एक-एक करोड़ का सवाल पूछते हैं। फिलहाल हॉटसीट पर हिमांशु मौजूद हैं। अभी सनोज की बारी आनी बाकी है। दोनों ही कंटेस्टेंट अपने अध्ययन के दौर से गुजर रहे हैं।
सनोज जहां एक मध्यम परिवार से ताल्लुक रखते हैं जो किसानी कर अपना पेट भरता है। वहीं हिमांशु भी एक उच्च मध्यम परिवार से ताल्लुक रखते हैं। सनोज जहां आईएएस अधिकारी बनना चाहते हैं वही हिमांशु एक पायलट। बता दें इससे पहले एक महिला कंटेस्टेंट एक करोड़ के सवाल का सामना कर चुकी हैं। लेकिन सवाल का जवाब नहीं पता होने के चलते उन्होंने शो से क्विट कर दिया था।
हिमांशु 14 सवालों का जवाब देकर 50 लाख जीत चुके थे वहीं 1 करोड़ के सवाल पर हिमांशु अपने जवाब को लेकर दुविधा में नजर आए और कोई लाइफ लाइन नहीं होने की वजह से गेम को क्विट कर दिया। लिहाजा हिमांशु सिर्फ 50 लाख ही जीत पाए। लेकिन क्विट के बाद जब अमिताभ ने जवाब को गेस करने के लिए कहा तो वह सही जवाब गेस किए जिस पर उन्हें काफी अफसोस हुआ। हिमांशु के बाद डॉ कृपा देसाई हॉटसीट पर विराजमान हैं।
ये पूछे गए सवाल- किनके द्वारा किए गए अनेक उपनिषदों के फारसी अनुवाद के संकलन को सिर्रे अकबर नाम से जाना जाता है
विकल्प- अब्दुल फजल, शाहवलीउल्लाह देहलवी, दारा शिकोह, अहमद अल सरहिंदी
केबीसी के इतिहास के अब तक के 11 सीजन के सबसे तेज फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का जवाब देने वाले हिमांशु पहले व्यक्ति बने हैं।
हिमांशु के बारे में एक रोचक बात यह भी है कि वे कमर्शियल पायलट बनने जा रहे हैं लेकिन ऊंचाई से उन्हें डर लगता है।
आज हिमांशु धूरिया 1 करोड़ के सवाल का सामना करेंगे। उनके पास एक भी लाइफ लाइन नहीं बची है। अब देखना होगा कि क्या वह इस सीजन के पहले करोड़पति बन पाते हैं..
1 करोड़ के लिए जैसे ही अमिताभ बच्चन सवाल करने जा रहे थे तभी समय समाप्ति की घोषणा हो जाती है। अब अगले एपिसोड में हिमांशु 15वें सवाल का सामना करेंगे। बता दें हिमांशु के पास एक भी लाइफ लाइन नहीं बची है।
14 वां सवाल- 2019 में किस टेलिस्कोप ने सबसे पहली बार ब्लैक होल की तस्वीर खींची है?जवाब- इवेंट होराइजन टेलिस्कोप
13 वां सवाल- इनमें से किस टीम ने पुरुषों का हॉकी विश्व कप सबसे अधिक बार जीता है।
जवाब- पाकिस्तान
सवाल- मशहूर प्रेम कहानी सोहनी महिवाल में सोहनी ने अपने प्रेमी महिवाल से मिलने के लिए किस नदी को पार किया था। (आखिरी लाइफ लाइन का प्रयोग किया)
जवाब- चेनाब
सवाल- इनमें से कौन से कैबिनेट मंत्री अब तक किसी राज्य के मुख्यमंत्री नहीं रहे हैं।
जवाब- डॉ हर्ष वर्धन
10 वां प्रश्न- इस चित्र में नजर आ रहे इस हेलीकॉप्टर का नाम क्याहै
जवाब- बोइंग चिनूक
सिक्स मशीन: 'आईडोंट लाइक क्रिकेट आई लव इट' अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर किस क्रिकेटर की आत्मकथा है।( लाइफ लाइन का किया प्रयोग)
जवाब- क्रिस गेल
फ्लिप दे क्वेश्चन में ये सवाल पूछा गया- इनमें से कौन सी नदी भारत में अपने बहाव के दौरान मुख्यत: पश्चिम की ओर बहती है
जवाब- ब्रह्मपुत्र
किस सिख गुरु के जन्मस्थल पर तख्त श्री पटना साहिब स्थित है( लाइफ लाइन, 50-50 का किया प्रयोग)
जवाब- गुरु गोबिंद सिंह
फेसबुक द्वारा प्रस्तावित लिब्रा क्या है?
जवाब- क्रिप्टोकरंसी
6वां सवाल- कौन से रोग में व्यक्ति दूर की वस्तु स्पष्ट रूप से देख पाता है लेकिन समीप की वस्तु देख नहीं पाता।
जवाब- हाइपरमेट्रोपिया
हिमांशु धूरिया को ऊंचाईयों से डर लगता है। लेकिन वह पायल़ट बनना चाहते हैं। शुरू-शुरू में हिमांशु को प्लेन उड़ाने में काफी डर लगता था।
दिल्ली शहर की सीमा इनमें से किस राज्यों से लगती है
जवाब- हरियाणा और उत्तर प्रदेश
सवाल- इस गाने - वो माही दिल नइयो लगता के सिंगर कौन है-
सिंगर का नाम- अरिजीत सिंह
ये खाद्य पदार्थ पारंपरिक रूप से किस त्योहार पर खाया जाता है(गुझिया, ठंढाई)
जवाब- होली
ट्यूबलेस और रेडियल का संबंध किस वाहन से है
जवाब- टायर
सवाल- असंभव बाते सोचने वाले के लिए प्रयोग किए जाने वाले हिंदी मुहावरे को पूरा करिए (लाइफ लाइन का किया प्रयोग)
ख्याली ---पकाना
जवाब- पुलाव
हिमांशु उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैं। वह एकक ट्रेनी कमर्शियल पायलट हैं। यूपी के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से अपना कोर्स कर रहे हैं।
फास्टेस्ट फिंगर टेस्ट में सबसे तेज जवाब दे हॉट सीट पर पहुंचे हिमांशु धूरिया। इन्होंने महज 2 सेकेंड में जवाब दे बने हॉटसीट के हकदार बने।
इस बार 2 कंटेस्टेंट 1 करोड़ के सवाल के लिए खेलेंगे। सोनी टीवी ने इंस्टाग्राम पर एक प्रोमो भी शेयर किया है। वीडियो में पहले कंटेस्टेंट हिमांशु होते हैं जो बताते हैं कि वो 19 साल के हैं और बचपन से उनका सपना था कि वो प्लेन उड़ाएं। हिमांशु गर्वमेंट के फ्लाइंग इंस्टीट्यूशन में एडमिशन लिया है। वहीं दूसरे कंटेस्टेंट जहानाबाद, बिहार से हैं। उनका परिवार किसानी करता है। उनका सपना है कि वो IAS बनें। ये कंटेस्टेंट भी 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचते हैं।
केबीसी का चौथा हफ्ता चालू हो चुका है। इस हफ्ते को करोड़पति हफ्ता नाम दिया गया है। इस हफ्ते दो कंटेस्टेंट 1 करोड़ के सवाल का सामना करेंगे। हिमांशु और सनोज दो कंटेस्टेंट केबीसी के हॉटसीट पर बैठे 1 करोड़ के सवाल का सामना करेंगे।