KBC 11 2019 Play Along: कौन बनेगा करोड़पति में ना सिर्फ आपके ज्ञान को बढ़ाने का काम करता है बल्कि स्मार्टफोन में इस गेम को खेल आप कैश प्राइज के साथ साथ हॉटसीट पर बैठने का मौका भी पा सकते हैं। अब तक 1 लाख से भी ज्यादा लोगों ने केबीसी प्ले एलॉन्ग घर बैठे सोनी लिव एप पर खेल कर कैश प्राइज जीता है। इसलिए आप भी अपनी किस्मत हर रात 9 बजे खंगालिए, क्या पता आपको भी मिल जाए मौका हॉट सीट पर बैठकर अमिताभ बच्चन के साथ खेलने का। हॉटसीट पर बैठने और घर बैठे प्राइज जीतने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन में प्ले अलॉन्ग खेलना पड़ेगा। इसको खेलने के लिए ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नही हैं।

बता दें आपको बस अपने फोन में सोनी लिव (Sony Liv) एप डाउनलोड करना पड़ेगा इसके बाद आप केबीसी खेल पाएंगे। घर बैठे कर आप इस शो तक पहुंचने का सपना अपने फोन के जरिए पूरा कर सकते हैं। एप को अपने फोन में डाउनलोड करना बेहद आसान है। प्ले स्टोर में जाकर आपको सर्च में सोनी लिव एप लिखना है। ऑप्शन में sony liv एप आ जाएगा। इसके बाद इसे डाउनलोड कर अपना सही नाम पता और फोन नंबर डालें और महत्वपूर्ण जानकारियां दे। रात 9 बजे से 10.30 बजे तक हर सवाल का सही जवाब दें और उम्मीद न छोड़ें जोश के साथ खेलते रहें।

देखें विनर्स के नाम- 

अगर आप लगातार इस शो से जुड़कर हर सवाल का जवाब प्ले अलॉन्ग के जरिए देंगे तो हो सकता है कि वह लकी विनर आप भी हों जिन्हें केबीसी के मंच पर आमंत्रित किया जा सकता है। इसके लिए  बस जरूत है शो में हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेंट की तरह हर सवाल का सही जवाब देने की। बताते चलें  केबीसी शो में हर रोज कोई 10 विनर्स के नामों की घोषणा की जाती है। जिन्होंने घर बैठे खेला केबीसी प्ले अलॉन्ग।