KBC 11,  19 November: अमिताभ बच्चन टीवी के सबसे पॉपुलर शो में से एक कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन का आज 67वां एपिसोड लेकर हाजिर हुए। 18 नवंबर के एपिसोड में पंजबा रूपनगर के पीएचडी शोधार्थी प्रतीक कलकल हॉट सीट पर विराजमान हुए थे। जल्दी जल्दी अपनी 3 लाइफ लाइन खोकर प्रतीक किसी तरह 1 लाख 60 हजार पहुंच थे जिसमें वह अपनी सारी लाइफ लाइन खो दी। किसी तरह प्रतीक 3 लाख 20 हजार जीत पाए। वहीं प्रतीक के जाने के बाद दिल्ली के जितेंद्र सिंह चौहान हॉट सीट पर विराजमान हुए। जितेंद्र अपनी लाइफ लाइन का इस्तेमाल काफी जल्दी जल्दी कर लिया जिसकी वजह से वह महज 3 लाख 20 हजार ही जीत कर शो से विदा हुए। जितेंद्र के जाने के बाद राजस्थान की महिला कंटेस्टेंट प्रेरणा विराजमान हुईं। किसी सवाल का सामना किए बिना ही समय समाप्ति की घोषणा हो जाती है।

प्रेरणा के बाद एक और महिला कंटेस्टेट हॉटसीट पर विराजमान होंगी जिनसे अमिताभ बच्चन काफी मजेदार सवाल पूछते हैं। कंटेस्टेंट का सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका प्रोमो भी शेयर किया है। प्रोमो के मुताबिक अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट से पूछते हैं कि जब आप ब्याह करेंगा तो आपको किस तरह का वर आपको अच्छा लगेगा। महिला कंटेस्टेंट तपाक से कहती हैं शाहरुख खान जी। डीडीएलजे के। आगे वह कहती हैं सर मेरी मम्मी के शाहरुख खान पसंदीदा हैं। मेरी मम्मी का नाम गौरी है इसलिए वह कहती है कि शाहरुख खान की वो पत्नी है।

 

Live Blog

Highlights

    22:18 (IST)19 Nov 2019
    समय समाप्ति की घोषणा

    जितेंद्र के जाने के बाद हॉट सीट पर राजस्थान की प्रेरणा विराजमान हुईं। अमिताभ कोई सवाल करते इससे पहले ही समय समाप्ति की घोषणा हो जाती है। 

    21:57 (IST)19 Nov 2019
    2 हजार का सवाल

    सवाल- सीएफएल में एल का मतलब क्या होता है(लाइफ लाइन का प्रयोग)

    जवाब-लैंप

    21:56 (IST)19 Nov 2019
    सवाल

    एक मुहावरे के अनुसार किस पर.... नमक छिड़कने का मतलब किसी दुखी व्यक्ति को और दुखी करना होताा है या

    जले

    21:52 (IST)19 Nov 2019
    हॉट सीट पर विराजमान हुईं प्रेरणा

    फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का तेजी से जवाब देकर हॉटसीट पर प्रेरणा विराजमान हुई हैं

    21:49 (IST)19 Nov 2019
    6 लाख 40 हजार के लिए सवाल, गलत जवाब दे गेम से हुए बाहर

    सवाल-किस पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा था इतिहास मेरे प्रति समकालीन मीडिया की तुलना में दयालु होगा...(फ्लिप द क्वेश्चन लाइफ लाइन)

    जवाब-मनमोहन सिंह

    फ्लिप द क्वेश्चन का प्रश्नः किस देश की सबसे बड़ी एसयूवी और पिकअप ट्रक निर्माता कंपनी ग्रेट वॉल मोटर कंपनी लिमिटेड है (गलत दिया जवाब) जितेंद्र ने द. कोरिया बोला

    जवाब- चीन

    21:42 (IST)19 Nov 2019
    3 लाख 20 हजार के लिए सवाल

    सवाल- आईपीएल में किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा उच्चतम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड किसके नाम है (लाइफ लाइन का प्रयोग- आस्क दि एक्सपर्ट)

    जवाब-ऋषभ पंत

    21:33 (IST)19 Nov 2019
    1 लाख 60 हजार के लिए सवाल

    सवाल- पद्म भूष्ण से सम्मानित महाशय धर्मपाल गुलाटी का संबंध इनमें से किस कंपनी से है

    जवाब-एमडीएच 

    21:32 (IST)19 Nov 2019
    80 हजार के लिए सवाल

    सवाल-इस गाने के प्लेबैक सिंगर कौन हैं-(गिला गिला दिल गिला...अक्षय कुमार)

    जवाब- अदनान सामी

    21:20 (IST)19 Nov 2019
    40 हजार के लिए सवाल

    सवाल- महाभारत में कुरुक्षेत्र युद्ध के दौरान यदि कौरवों के पहले सेनापति भीष्म थे, तो अंतिम कौन थे

     सवाल- अश्वत्थामा

    21:18 (IST)19 Nov 2019
    20 हजार के लिए ये रहा सवाल

    सवाल- हाउडी मोदी कार्यक्रम का आयोजन कहां हुआ था (लाइफ लाइन,50-50)

    जवाब- ह्यूस्ट

    21:15 (IST)19 Nov 2019
    10 हजार के लिए सवाल

    सवाल-दाखिल खारिज के माध्यम से इनमें से क्या एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को स्थानांतरित किया जाता है (लाइफ लाइन)

    जवाब- भूमि

    21:09 (IST)19 Nov 2019
    5 हजार के लिए सवाल

    सवाल- किसी वस्तु की स्पीड या चाल को ज्ञात करने के लिए दूरी के आलावा कौन सा एक और माप पता होना जरूरी है

    जवाब-समय

    21:08 (IST)19 Nov 2019
    3 हजार के लिए सवाल

    सवाल- इनमें से किस शब्द का अर्थ किसी विशेष कार्य के लिए संचित किया धन होता है

    जवाब- निधि

    21:07 (IST)19 Nov 2019
    2 हजार के लिए सवाल

    सवाल-धूम सीरीज की तीनों फिल्मों में पीछा करने के दृश्यों मेंउनके मुख्य किरदार क्या चला रहे होते हैं

    जवाब- सुपरबाइक

    21:06 (IST)19 Nov 2019
    1 हजार के लिए सवाल

    सवाल- इनमें सेे किसमें आप पैसे नहीं रख सकते

    जवाब-पावर बैंक

    21:03 (IST)19 Nov 2019
    जितेंद्र सिंह से बातचीत कर रहे अमिताभ
    21:02 (IST)19 Nov 2019
    शो लेकर हाजिर हुए अमिताभ बच्चन

    अमिताभ बच्चन आज का एपिसोड लेकर हाजिर हो चुके हैं। हॉट सीट पर जितेंद्र सिंह विराजमान हैं। वह सीए की तैयारी कर रहे हैं।