KBC 11: 15 October 2019 Written Episode: शो केबीसी का अमिताभ बच्चन 15 अक्टूबर को 42वां एपिसोड लेकर हाजिर हुए थे। इस सीजन के काफी रोचक भरे सफर से होते हुए केबीसी एक बार फिर शानदार एपिसोड लेकर आने वाला है जिसमें मधुबनी बिहार के गौतम कुमार झा 1 करोड़ की रकम जीतते नजर आएंगे। 15 अक्टूबर के एपिसोड में वह अखिलेश के बाद हॉट सीट पर विराजमान हुए जो सात सवालों का जवाब देकर 40 हजार जीत चुके हैं। 1 करोड़ जीतने के साथ  7 करोड़ वाले सवाल का सामना वह 16 अक्टूबर वाले एपिसोड में करते दिखाई देंगे।

बता दें गौतम कुमार रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर हैं। फिलहाल वह पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। गौतम झा बिहार के दूसरे कंटेस्टेंट होंगे जो 1 करोड़ की धनराशि अपने नाम करते नजर आएंगे वहीं इससे पहले जहानाबाद के सनोज कुमार शो से 1 करोड़ जीत कर ले जा चुके हैं। महाराष्ट्र अमरावती की बबीता ताड़े और सनोज कुमार को मिलाकर गौतम तीसरे शख्स होंगे जो इस सीजन में 1 करोड़ की रकम जीतते हैं।

बता दें इससे पहले 14 अक्टूबर के शो में ठाणे की निमिता राउत ने 12 लाख 50 हजार की रकम जीती थीं। उनके जाने के बाद उत्तर प्रदेश हाथरस के अखिलेश अंबेश हॉट सीट पर पहुंचे थे जो  25 लाख वाले सवाल तक पहुंचे थे लेकिन गलत जवाब देने के बाद वह सर्फ 3 लाख 20 हजार की रकम ही यहां से ले जा पाए।

Live Blog

23:03 (IST)15 Oct 2019
समय समाप्ति की घोषणा

बिहार के गौतम कुमार झा अब तक 40 हजार जीत चुके हैं। इसके बाद समय समाप्ति की घोषणा हो जाती है। अब 16 अक्टूबर को वह आगे का खेल खेलते नजर आएंगे।

22:35 (IST)15 Oct 2019
प्रेम के साथ अरेंज मैरिज कैसे हो सकता है, अमिताभ के सावल पर गौतम ने ये दिया जवाब

प्रेम के साथ आपका अरेंज मैरेज हुआ था। ये दोनों कैसे हो सकता है। या तो प्रेम विवाह हो सकता है अरैंज मैरेज। बिग बी के इस सवाल पर गौतम कहते हैं कि किसी तरह हम अपनी वाइफ के मोबाईल का नंबर जुगाड़ किए। फिर व्हाट्स एप पर उससे चैटिंग शुरू हुआ। बीच में ही अमिताभ टोकते हुए कहते हैं कि क्या व्हाट्स एप पर चैट किए तो लव हो गया। इस बात सभी हंसने लगते हैं। अमिताभ फिर गौतम की पत्नी से पूछते हैं कि शुरू में क्या बातें हुईं। वह कहती हैं कि शुरू में पढ़ाई लिखाई के बारे में ही बातें होती थीं। अमिताभ फिर दर्शकों से मुखातिब होते हुए कहते हैं कि जब पढ़ाई लिखाई के बारे में जब चर्चा होती है तब जाकर प्रेम होता है।

22:15 (IST)15 Oct 2019
मधुबनी के हैं गौतम कुमार झा

मधुबनी के रहने वाले गौतम कुमार झा रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर हैं। पत्नी मानती हैं कि उनका सामान्य ज्ञान काफी अच्छा है। 

22:09 (IST)15 Oct 2019
हॉटसीट पर पहुंचे बिहार के गौतम

फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का तेजी से जवाब देकर बिहार के गौेतम झा हॉटसीट पर पहुंचे। 

22:07 (IST)15 Oct 2019
25 लाख के लिए सवाल

सवाल- किस ऐतिहासिक या पौराणिक पात्र के नाम पर श्रीलंका ने अपने पहले उपग्रह का नाम रखा (जवाब नहीं दे पाए अखिलेश)

जवाब- रावण

22:02 (IST)15 Oct 2019
12 लाख 50 हजार के लिए ये रहा सवाल

सवाल- दिल्ली और आजमगढ़ के बीच चलने वाली कैफियत एक्सप्रेस ट्रेन किस कवि के उपनाम पर है।

जवाब- सैयद अतहर हुसैन रिजवी

21:56 (IST)15 Oct 2019
6 लाख 40 हजार का सवाल

सवाल- मास्को में 1980 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी किसने की थी

जवाब- वासुदेवन भास्करन

21:56 (IST)15 Oct 2019
कुछ ही देर में हॉटसीट पर होंगे करोड़पति गौतम झा
21:51 (IST)15 Oct 2019
3 लाख 20 हजार का सवाल

सवाल- इनमें से कौन बागपत के एक स्थानीय जाट नेता थे जौ 1857 के विद्रोह के दौरान ब्रिटिश सेना के खिलाफ किसानों का नेतृत्व करते हुए शहीद हो गए थे।(लाइफ लाइन)

जवाब-शाहमल

21:37 (IST)15 Oct 2019
1 लाख 60 हजार के लिए सवाल

सवाल- एशियाई जंगली कुत्ता या ह्विस्लिंग डॉग को हम किस नाम से बेहतर जानते हैं ( लाइफ लाइन)

जवाब-  ढोल

फ्लिप द क्वेश्चन का प्रश्न- संगीत निर्देशक के तौर पर एआर रहमान की पहली फिल्म कौन सी थी

फिल्म- रोजा

21:32 (IST)15 Oct 2019
80 हजार के लिए ये रहा सवाल

सवाल- इस फिल्म में सैफ अली खान के किरदार का नाम क्या था( फिल्म ओंंकारा)

जवाब- लंगड़ा त्यागी

21:18 (IST)15 Oct 2019
40 हजार के लिए ये रहा सवाल

सवाल-  कौन क्रिकेटर इस ऑडियो क्लिप में अपने बचपन की कहानी सुना रहे हैं।

जवाब- कपिल देव

21:16 (IST)15 Oct 2019
20 हजार के लिए सवाल

सवाल- यह छवि देखकर इस दिग्गज संगीतज्ञ को पहचानिए

जवाब- उस्ताद जाकिर हुसैन

21:15 (IST)15 Oct 2019
10 हजार के लिए सवाल

सवाल- लाल रक्त कोशिकाएं कहां बनती हैं

जवाब- अस्थि मज्जा

21:13 (IST)15 Oct 2019
5 हजार के लिए सवाल ये रहा

सवालः एक दंत कथा के मुताबिक अकबर अपने किस नवरत्न को एक बार बहुत ही अजीब तरीके स खिचड़ी पकाते देखते हैं

जवाब- बीरबल

21:11 (IST)15 Oct 2019
3 हजार के लिए सवाल

सवालः देवी सीता की जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध मिथिला नामक क्षेत्र किस भारतीय राज्य में स्थित है( लाइफ लाइन)( एक और ऑडियंश पोल लाइफ लाइन का प्रयोग)

जवाब- बिहार

21:03 (IST)15 Oct 2019
42वां एपिसोड लेकर हाजिर हुए अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन 15 अक्टूबर को केबीसी 11 का 42वां एपिसोड लेकर हाजिर हो चुके हैं। हॉट सीट पर हाथरस के अखिलेश कुमार अंबेश मौजूद हैं। पेशे से वह अध्यापक हैं।

20:56 (IST)15 Oct 2019
अखिलेश के बाद हॉट सीट पर विराजमान होंगे बिहार के गौतम

गौतम कुमार झा आज के एपिसोड में हॉटसीट पर विराजमान होंगे। वह शानदार खेल खेलते हुए 1 करोड़ की धनराशि जीतते हैं। इसके बाद वह 7 करोड़ के सवाल का सामना करते दिखाई देंगे। चैनल ने इसका एक प्रोमो भी जारी किया है।

20:48 (IST)15 Oct 2019
14 अक्टूबर के शो में ठाणे की निमिता ने जीते थे 12 लाख 50 हजार

अमिताभा बच्चन 14 अक्टूबर के दिन शो केबीसी 11 का 41वां एपिसोड लेकर हाजिर हुए थे। कल शो की शुरुआत महाराष्ट्र ठाणे की शिक्षिका निमिता राउत से हुई। निमिता के संघर्षों के बारे में जान अमिताभ काफी प्रभावित हुए। निमिता ने 13वें सवाल के जवाब को लेकर दुविधा में होने के चलते गेम को क्विट कर दिया। उन्होंने 4 लाइफ लाइन के सहयोग से 12 लाख 50 हजार की धनराशि जीत कर लें गईं।

20:43 (IST)15 Oct 2019
खेल में हाथरस के अखिलेश बने हुए हैं

14 अक्टूबर के खेल की समाप्ति तक हॉट सीट पर हाथरस के अखिलेश अंबेश बने हुए हैं। उन्होंने कल 2 सवालों का जवाब देकर 2 हजार जीते थे। अब आज वह खेल को आगे बढ़ाते नजर आएंगे।