Kannada’s Sa Re Ga Ma Pa 2019 Finale: कर्नाटक का पॉपुलर टीवी और सिंगिंग रिएलिटी शो ‘सा रे गा, मा, पा’ कन्नड़ का सीजन 15 अपने अंतिम चरण पर है। ऐसे में आज पता चल जाएगा कि इस बार के सीजन का विजेता कौन होगा। इस शो के साउथ इंडियन फैन्स आज के एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में 23 फरवरी की शाम 6 बजे संगीत के इस महायुद्ध का आगाज हो जाएगा। आपको बता दें, इस शो को आप जी कन्नड़ और जी कन्नड़ एच डी में देख सकते हैं। या फिर इस शो को लाइव zeekannada.zee5.com पर भी देखा जा सकता है।

आपको बताते चलें  ‘सा रे गा, मा, पा’ कन्नड़ का फिनाले जीतने वाले को 35 लाख का एक फ्लैट मिलेगा। सीजन 15 के 6 कंटेस्टेंट्स के बीच आज शाम कड़ा मुकाबला होने वाला है। शो में कंटेस्टेंट्स हनुमंता, विजित, रित्विक, कीर्तन, साध्विनी और निहाल के बीच संगीत के माध्यम से कड़ी टक्कर होगी। इन सभी सिंगर्स की गायिकी को ऑडियंस ने काफी पसंद किया है और शो के आखिरी चरण तक लाई है।

इन बचे 6 कंटेस्टेंट्स में से आज रात किसकी किस्मत चमकेगी यह जानना काफी दिलचस्प होगा। बस कुछ घंटों में ही कन्नड़ सा रे गा मा पा के सीजन 15 का विनर घोषित कर दिया जाएगा। बताते चलें, इससे पहले के सीजन में विश्वप्रसाद ने सीजन 14 में अपने नाम से जीत दर्ज कराई थी। ऐसे में विजेता को 5 लाख रुपए के साथ ट्रॉफी दी गई थी।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)