Kannada’s Sa Re Ga Ma Pa 2019 Grand Finale Winner Name, Kannada’s Sa Re Ga Ma Pa 2019 Finale Winner Name: कर्नाटक का सबसे पसंदीदा शो कन्नड़ सा रे गा, मा, पा का 15वां सीजन चल रहा है। ऐसे में आज यानी 23 फरवरी को इस शो का ग्रैंड फिनाले है। फिनाले जीतने वाले को 35 लाख का एक फ्लैट मिलेगा। जी कन्नड़ और जी कन्नड़ एचडी पर शो की शुरुआत शाम 6 बजे से हो जाएगी। सीजन 15 के कंटेस्टेंट्स के बीच इस वक्त कड़ा मुकाबला है। शो में कंटेस्टेंट्स हनुमंता की गायकी को काफी पसंद किया जा रहा है। इसी के साथ ही हनुमंता ग्रैंड फिनाले में अपनी खास जगह बना चुके हैं।

इसके अलावा शो में कंटेस्टेंट विजित भी अपनी सिंगिंग से लोगों को काफी लुभा रहे हैं। वहीं रॉक स्टार रित्विक, कीर्तन, साध्विनी और निहाल भी अपने सिंगिंग टैलेंट से दर्शकों के दिल में खास जगह बना चुके हैं। 6 कंटेस्टेंट्स में से आज की रात किसकी किस्मत चमकेगी यह तो वक्त ही बताएगा। बता दें, कन्नड़ सा रे गा मा पा का ये 15वां सीजन है। इससे पहले के सीजन में विश्वप्रसाद विजेता रहे थे जिन्हें 5 लाख रुपए के साथ ट्रॉफी दी गई थी। इस बार किसकी होगी जीत, कौन बनेगा सुरों का धुरंदर यह जानने के लिए दर्शक बेताब हैं।

 

Live Blog

21:29 (IST)23 Feb 2019
इन्होंने जीता ट्रॉफी

'सा रे गा मा पा' शो हिंदी में भी प्रसारित किया जाता है। हिंदी के कई गायकों को इस शो से पहचान मिली है। इशिता विश्वकर्मा इस साल इस शो की विजेता बनी हैं। मध्यप्रदेश के जबलपुर की रहने वाली इशिता ने अपनी गायकी से शो में सबका दिल जीत लिया था। इशिता को इनाम के तौर पर 5 लाख रुपए तथा हुंडई कार दिया गया था। तन्मय चतुर्वेदी इस शो में दूसरे स्थान पर आए थे। 

20:57 (IST)23 Feb 2019
कन्नड़ के अलावा हिंदी में भी आता है शो

टीवी शो 'सा रे गा मा पा' सुरों के जादुगरों के लिए बड़ा मंच है। कन्नड़ के अलावा यह शो हिंदी में भी आता है। हिंदी में इस शो की शुरुआत 1 मई 1995 को हुई थी। उस वक्त इस शो को मशहूर गायक सोनू निगम ने होस्ट किया था।

20:32 (IST)23 Feb 2019
जानिए कौन कर रहा है होस्ट

सुरों के इस महासंग्राम को विजय प्रकाश, अर्जुन जान्या, राजेश कृष्णन और हामासलेखा जैसी हस्तियां जज कर रही हैं। बता दें कि पिछले सीजन में भी यह सभी हस्तियां बतौर जज शो में मौजूद थीं। इसके अलावा इस सीजन को अनुश्री होस्ट कर रही हैं।

19:57 (IST)23 Feb 2019
इस आधार पर होगा चयन

हनुमंता, विजेत, रित्विक, कीर्तन, साध्विनी और निहाल ग्रैंड फिनाले तक पहुंचे हैं। फिनाले में विजेता का चयन दर्शकों के वोट के आधार पर होगा। इसके अलावा शो के जज द्वारा दिए गए नंबर भी इसमें जोड़े जाएंगे।

19:14 (IST)23 Feb 2019
50,000 से ज्यादा लोगों ने दिया था ऑडिशन

कर्नाटक के सबसे पसंदीदा शो कन्नड़ सा रे गा, मा, पा का 15वां सीजन चल रहा है। इस शो की शुरुआत 29 सितंबर से हुई थी। इस सीजन में 50,000 से ज्यादा लोगों ने ऑडिशन दिया था। इनमे से 35 गायक सलेक्ट हुए थे जिनमें से 15 गायकों ने अगले लेवल के लिए क्वालिफाई किया था। अंतिम में छह बेहतरीन गायक ग्रैंड फिनाले तक पहुंचने में कामयाब हो सके।

18:47 (IST)23 Feb 2019
शो की हो चुकी है शुरुआत

सुरो के संग्राम 'सा रे गा मा पा कन्नड़' के विजेता के नाम का आज ऐलान कर दिया जाएगा। छह प्रतिभागी ग्रैंड फिनाले तक पहुंचे हैं। सभी प्रतिभागियों में हनुमंता को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।  

17:55 (IST)23 Feb 2019
जानिए प्रतिभागियों के बारे में

ग्रैंड फिनाले तक पहुंच पाने में जो प्रतिभागी सफल रहे हैं उनके नाम इस तरह हैं- रित्विक, कीर्तन, साध्विनी, निहाल, हनुमांता और विजेत

17:26 (IST)23 Feb 2019
यहां हो रहा शो का आयोजन

कन्नड़ सा रे गा, मा, पा का आयोजन कोरामंगला इंदौर स्टेडियम में किया जा रहा है। शाम 6 बजे से शो के ग्रैंड फिनाले की शुरुआत की जाएगी। शो के विजेता को 35 लाख रुपए तथा अन्य इनाम दिए जाएंगे।