करण मेहरा और हिना खान के स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो ये रिश्ता क्या कहलाता है को छेोड़ने के बाद अब गायु उर्फ कांची सिंह ने भी शो को अलविदा कह दिया है। कांची के ब्वॉयफ्रेंड रोहन मेहरा पहले ही शो से अलग हो चुके थे। जिसके बाद उन्होंने सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो बिग बॉस सीजन 10 में हिस्सा लिया था। कांची की बात करें तो वे शो में गायत्री के किरदार में नजर आती हैं। अब उन्होंने फाइनली इस शो से अलग होने का निर्णय ले लिया है। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के अनुसार- कांची शो में दिखाए जा रहे अपने किरदार से खुश नहीं थीं। उन्हें लगता है कि लीड किरदार नायरा (शिवांगी जोशी) और कार्तिक (मोहसिन खान) पर ज्यादा फोकस करने की वजह से उनके किरदार की अनदेखी हो रही है।

इस बारे में बात करते हुए कांची ने अपनी बात रखी। गायु ने कहा- हां मैंने शो छोड़ दिया है क्योंकि मुझे अपने किरदार को कोई भविष्य नजर नहीं आ रहा था। जिस तरह से शो में वो बढ़ रहा था उससे मैं खुश नहीं थी। एक्ट्रेस ने कहा जब अपने किरदार को लेकर मन में जारी नाराजगी के बारे में मैंने निर्माताओं को बताया तो उन्होंने कहा कि वो इसमें ज्यादा कुछ नहीं कर सकते क्योंकि उन्हें दूसरे प्लॉट और सब प्लॉट को देखना है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि वो अपना आखिरी एपिसोड सितंबर में शूट करेंगी। लेकिन ऐसा लगता है कि चीजें प्लान के अनुसार आगे नहीं बढ़ेंगी और उनका आखिरी दिन कभी भी हो सकता है।

कुछ दिनों पहले कांची अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहन मेहरा के साथ करवाए गए अपने फोटोशूट की वजह से सुर्खियों में आई थीं। कांची के साथ अपने रिलेशनशिप को रोहन ने रिएलिटी शो पर भी स्वीकार किया था। वहीं बाहर रहकर कांची लगातार उन्हें सपोर्ट कर रही थीं। इसके बाद टीवी के  क्यूट कपल ने पहली बार एक कपल फटोशूट करवाया था।

https://www.instagram.com/p/BWPISdmFjay/

जिसमें रोहन और कांची के बीच की केमिस्ट्री और प्यार को साफ देखा जा सकता है। रोहन ने हाल ही में गर्लफ्रेंड के साथ करवाए फोटोशूट की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन दिया था- शांत रहते हुए फीयर्स बनें और आपका आने वाला वीकेंड अच्छा हो।

https://www.youtube.com/watch?v=U5Gyw-nGf1I