Kahan Hum Kahan Tum 26 August Upcoming Twist: स्टार प्लस का सीरियल ‘कहां हम कहां तुम’ दर्शकों को दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहा है। फैन्स को रोहित और सोनाक्षी की जोड़ी पसंद आ रही है। मेकर्स भी लोगों का उत्साह बनाए रखने के लिए हर वीक हैरान कर देने वाले ट्विस्ट ला रहे हैं। शो के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रोहित सोनाक्षी को घरवालों के सामने उसकी गर्लफ्रेंड होने का नाटक करने के लिए मानता नजर आएगा। रोहित के प्यार में डूबी सोनाक्षी इस बात के लिए इंकार कर देगी।

शुक्रवार (23 अगस्त) के एपिसोड में आपने देखा कि डिनर डेट पर गए सोनाक्षी और रोहित के बीच झगड़ा हो जाता है। सोनाक्षी रोहित के इस प्लान का हिस्सा बनने से इंकार कर देती है। सोनाक्षी के घर पहुंचने पर वह देखती है कि रोहित मम्मी उसके घर पर हैं। रोहित की मां को देखकर सोनाक्षी शॉक्ड हो जाती है। हालांकि रोहित की मां सोनाक्षी को उनके घर की बहु बनने का भी प्रपोजल देती हैं। इसके बाद सोनाक्षी अपने शो की शूटिंग के लिए निकल जाती है।

https://www.instagram.com/p/B1g5isyB06p/

वहीं दूसरी ओर रोहित फिर से सोनाक्षी को मनाने के लिए शूटिंग सेट पर पहुंच जाता है। रोहित को देखकर सोनाक्षी छिप जाती है। अपना काम खत्म कर सोना तीज के एक इवेंट के लिए निकल जाती है। इस इवेंट का हिस्सा रोहित की फैमिली भी होती है। रोहित के परिवार को देखकर सोनाक्षी हैरान होती है। तभी सोनाक्षी का पीछा करते करते रोहित भी वहां पहुंच जाता है और अपने परिवार को देखकर छिप जाता है।

https://www.instagram.com/p/B1f__dVhzD8/

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रोहित अपने परिवार से छिपकर सोनाक्षी को मनाने की कोशिश करेगा। वहीं रोहित की मां सोनाक्षी से उनके बेटे से शादी करने की बात कहती है। रोहित परेशान होता है कि आखिर उसकी मां सोनाक्षी से बात क्या कर रही हैं? आने वाले एपिसोड में देखना खास होगा कि क्या रोहित और सोनाक्षी का होगा आमना-सामना? रोहित का परिवार दोनों के मिलन पर कैसे करेगा रिएक्ट?

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)